जालौर कर्मचारी स्नेह मिलन समारोह 13 नवंबर को आयोजित होगा - JALORE NEWS
![]() |
Jalore-employee-affection-meeting-will-be-held-on-November-13 |
जालौर कर्मचारी स्नेह मिलन समारोह 13 नवंबर को आयोजित होगा - JALORE NEWS
जालौर ( 1 नवंबर 2022 ) जिला रावणा राजपूत महासभा एवं युवा महासभा संस्था जालौर के संयुक्त तत्वाधान में जालौर जिला मुख्यालय पर होने वाले राजकीय कर्मचारी परिचय एवं स्नेह मिलन समारोह 13 नवंबर 2022 के सफल क्रियान्वयन हेतु स्मृति चिन्ह के भामाशाह छैल सिंह, नरपत सिंह पुत्रगण मग सिंह पंवार बेदाना हॉल अहमदाबाद, भोजन प्रसादी हेतु भामाशाह छैल सिंह, विक्रम सिंह , परबत सिंह , जीतू सिंह , अर्जुन सिंह चौहान पुत्रगण पारस सिंह चौहान बाकरा, टेंट के भामाशाह नारायण सिंह चौहान पुत्र चून सिंह चौहान गुड़ा इंद्रपुरा तहसील आहोर हाल हैदराबाद, चाय पानी बैनर के भामाशाह पुख सिंह दहिया माजीसा स्टील फर्नीचर बिशनगढ़, साउंड के भामाशाह उगम सिंह भाटी पुत्र भंवर सिंह भाटी सुमेरपुर हाल हरजी मूल निवासी मेडा, फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी भरत सिंह सिंधल बेड़ा हाल हरिओम डिजिटल स्टूडियो जालौर,निमंत्रण पत्रिका कस्तूर सिंह पुत्र खंगार सिंह परमार रामदेव मेडिकल स्टोर सियाणा,
अतिथि सत्कार छोटू सिंह चौहान पुत्र किशोर सिंह चौहान सियाणा बने ! जिला अध्यक्ष रावणा राजपूत युवा महासभा संस्था जालौर एडवोकेट श्रवण सिंह सिसोदिया ने बताया कि जालौर जिले में जिला स्तर पर रावणा राजपूत समाज का राजकीय कर्मचारी सम्मेलन पहली बार आयोजित किया जा रहा है, इस कार्यक्रम में जालौर जिले में सेवारत अथवा जालौर जिले के निवासी राजकीय कर्मचारी शामिल होंगे, जिनमें प्रिंसिपल,पुलिस उप निरीक्षक, व्याख्याता, तहसीलदार, वरिष्ठ अध्यापक, अध्यापक, हेड कांस्टेबल, कॉन्स्टेबल, पटवारी, ग्राम सेवक, प्रशासनिक अधिकारी, यूडीसी, एलडीसी, पीटीआई, विद्युत कर्मी, जलदाय कर्मी, आबकारी विभाग, दिल्ली पुलिस, राजस्थान पुलिस, अस्पताल, नगर पालिका, न्यायपालिका, कंप्यूटर अनुदेशक, रोडवेज कर्मी, भारतीय सेना, एयरफोर्स, पशु चिकित्सालय, पंचायत समिति, सेल टैक्स, आयकर विभाग इत्यादि के राजकीय कर्मचारी सम्मिलित होंगे | सभी एक साथ इतनी बड़ी संख्या में राजकीय कर्मचारी रावणा राजपूत समाज के एकत्रित होकर कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे | इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जिला संयोजक सूरज सिंह इंदा के नेतृत्व में संयोजक टीम काम कर रही है l तहसील अनुसार राजकीय कर्मचारियों की सूची तैयार की जा रही है l
JALORE NEWS
नया अदाजा में
सिरोही जालोर की ताजा खबर
राजस्थान की ताजा खबर
जालोर की तहसील से जुडी खबर
काईम खबर के साथ
today जालोर न्यूज़ आज तक
Job की ताजा खबर अन्य खबर के साथ
देश विदेश की खबर
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें