महंत प्रताप पुरी के जालौर आगमन पर किया स्वागत - JALORE NEWS
![]() |
Mahant-Pratap-Puri-is-met-sy-aankoms-in-Jalore-verwelkom |
महंत प्रताप पुरी के जालौर आगमन पर किया स्वागत - JALORE NEWS
जालौर ( 27 नवंबर 2022 ) तारातरा मठ बाड़मेर महंत श्री श्री 1008 श्री प्रताप पुरी महाराज के जालौर आगमन पर हिंदू युवा संगठन संस्था की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया गया।
संस्था महामंत्री अर्जुन सिंह पवार ने बताया कि हिंदू युवा संगठन संस्था एक राष्ट्रवादी संगठन है। संस्था अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश सोलंकी व नगर अध्यक्ष हेमेंद्रसिंह बगेड़िया के नेतृत्व में महंत प्रताप पुरी जी को युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी की तस्वीर स्मृति चिन्ह भेंट कर संगठन की गतिविधियों के बारे में चर्चा की। महंत प्रताप पुरी ने कहा कि युवाओं को राष्ट्रवादी विचारधारा से जोड़कर सेवा एवं समर्पण के भाव से कार्य करना चाहिए। स्वामी विवेकानंद जी ने अपने जीवन में सेवा व समर्पण के भाव से अपना जीवन देश राष्ट्र के लिए न्योछावर कर दिया।
इस अवसर पर पूर्व नगर अध्यक्ष मंयक देवड़ा कमलेश सोलंकी सहित कहि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें