जालौर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली पहुंचे बेंगलुरु , प्रवासी कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत - JALORE NEWS
![]() |
Sal-die-aand-in-die-naam-van-Gaumata-aan-die-program-deelneem |
एक शाम गौमाता के नाम कार्यक्रम में लेंगे भाग - Sal die aand in die naam van Gaumata aan die program deelneem
जालोर ( 27 नवम्बर 2022 ) बेंगलुरु में आयोजित हुए एक शाम गौमाता के नाम कार्यक्रम में सम्मिलित होने गौभक्त भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली बेंगलुरु पहुचे। बेंगलुरु पहुचने पर भाजपा के प्रवासी कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत कर अभिनंदन किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष के बेंगलुरु प्रवास पर बेंगलुरु के एसपी रोड़ पर आयोजित स्नेहमिलन समारोह आयोजित किया, जिसमें जिलाध्यक्ष सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा परिवार और व्यापारीगण मौजूद रहें।
कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली ने बताया कि जालोर जिले के प्रवासी बंधुओं ने विभिन्न क्षेत्र प्रगति कर क्षेत्र को प्रगतिशील बनाया हैं। घर - परिवार से दूर रहकर, संघर्षों के साथ जीवन बिताकर अपने स्वयं को सफल बनाने के लिए कठिन श्रम किया जिसका परिणाम आज स्थानीय जनता के साथ साथ राष्ट्र को मिल रहा हैं।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली, जिला मंत्री प्रवीण कुमार माली, सरपंच प्रतिनिधि कोड किशनलाल प्रजापत, भाजपा वरिष्ठ नेता भीमराज राजपुरोहित सांवीदर, अमराराम माली, रायमलजी प्रजापत केरिया, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष किसान पहाड़सिंह राव बोरली, पंचायत समिति सदस्य वनाराम राणा भंवरसिंह गोविन्दला थानाराम चौधरी, बाबूगिरी गोस्वामी, विजयराज प्रजापत, ईश्वरलाल माली, रमेश कुमार माली, पुखराज प्रजापत पर्वतसिंह राजपुरोहित,
भंवरसिंह राजपुरोहित, लक्ष्मण प्रजापत, दलाराम राजपुरोहित, धुड़ाराम चौधरी, श्याम राजपुरोहित, प्रकाश कुमार प्रजापत, शांतिलाल राजपुरोहित, नेनाराम प्रजापत, किशोर राजपुरोहित, सुनील माली, भैराराम माली भीखाराम माली, मनोहरसिंह, मदनलाल प्रजापत, जेठाराम प्रजापत, जामताराम माली, टिकमाराम माली दिवेश प्रजापत ठाकराराम राणा सोहन राणा सहित अनेक नागरिक मौज रहे।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें