प्रवासी कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष बोरली का किया भव्य स्वागत - JALORE NEWS
![]() |
Migrant-workers-gave-a-grand-welcome-to-District-President-Borli |
बेंगलुरू प्रवास के दूसरे दिन जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली ने भजन संध्या में लिया भाग - District President Shravan Singh Rao Borli took part in Bhajan Sandhya on the second day of his stay in Bangalore
जालोर ( 28 नवम्बर 2022 ) भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली ने दो दिवसीय बेंगलुरू प्रवास के दूसरे दिन विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की। जिसमें तुलसी तोटा स्थित श्री खेतेश्वर भवन में प्रवासी कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित स्नेहमिलन समारोह में उपस्थिति दी। प्रवासियों द्वारा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली का भव्य स्वागत किया।
प्रवासियों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली ने बताया की प्रवासी बंधुओं ने परिवार से सैकड़ों किलोमीटर दूर भी पारिवारिक वातावरण बनाए रखा हैं, आपसी स्नेह और आत्मीयता के कारण परिवार के लोगों से दूर रहना सहज हो जाता हैं। उन्होनें बताया की परिवार से दूर रहकर जन्मभूमि के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को न भूलना एक मातृभक्त की निशानी हैं।
स्नेहमिलन कार्यक्रम के पश्चात् एक शाम गौमाता के नाम कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में आयोजन मंडल द्वारा जिलाध्यक्ष राव का भव्य स्वागत किया गया एवं गौभक्तों को संबोधित करते हुए उन्होने बताया की विश्व प्रसिद्ध गौशाला पथमेंड़ा में लाखों गौमाताओं की सेवा कार्य मारवाड़ में शुरू हुआ था, जिसके कारण आज जालोर जिले के लगभग प्रत्येक गांव में एक गौशाला संचालित हो रहा हैं, उसी प्रकार प्रवासी बंधुओं के द्वारा भी प्रदेश में कई गौशाला संचालित किए जा रहे हैं।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली, श्री श्री 1008 साध्वी मीराबाई पशुपालन प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक गिरधारीलाल देवासी मेड़ा, जिला मंत्री प्रवीण माली, राजपुरोहित संघ अध्यक्ष चंपालाल राजपुरोहित, उपाध्यक्ष वख्तावरसिंह राजपुरोहित, सचिव एवं भाजपा नेता भीमराज पुरोहित सावीधर, अशोक कुमार माली भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पहाड़सिंह राव बोरली देवासी समाज के उपाध्यक्ष रामाराम देवासी, उदाराम परमार विक्रमसिंह राजपुरोहित वेरठ छेलसिह पुरोहित दिनेश पुरोहित डूंगराराम देवासी, गोपाराम देवासी, कृष्णा देवासी, नरसी देवासी,
अशोक माली, भरत माली, धुडाराम पटेल केसुरी पंचायत समिति सदस्य वनाराम भील विरोल ठाकराराम राणा शंकराराम राणा प्रकाश भील नरसीराम विश्नोई, प्रकाश विश्नोई भभुतमल राजपुरोहित छगनाराम देवासी मोहनलाल सनवाड़ा, मीठालाल मोदरा, शैलसिंह, दिनेशभाई, हरिभाई वराड़ा, रमेश माली, प्रकाश बिश्नोई, जेठाराम चौधरी, भंवरसिंह राजपुरोहित, हनुमान माली, ईश्वर माली, बाबूगिरी गोस्वामी, सुरेश माली, करनाराम रोपसी, कृष्णा राजपुरोहित, लाखाराम देवासी, गणपतलाल रणछोड, रमेश पुरोहित, भरत पुरोहित, दुर्जनसिंह बावतरा, रणजीतसिंह, शांतिलाल सुथार, अशोक प्रजापत शेरसिंह राजपुरोहित सुराणा, सुरेश कुमार राजपुरोहित जेरण, जीतु राजपुरोहित कावतरा, दिनेश कुमार राजपुरोहित उत्तमसिंह राजपुत सुराणा सहित सैकड़ों प्रवासी कार्यकर्ता भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय व्यापारीगण मौजुद रहें।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें