बामसेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा.वामन मेश्राम 3 दिसम्बर को बागरा आयेंगे : सचिव पुखराज चौहान - JALORE NEWS
![]() |
National-President-of-BAMCEF-Mr.-Vaman-Meshram-will-come-to-Bagra-on-3rd-December |
बामसेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा.वामन मेश्राम 3 दिसम्बर को बागरा आयेंगे : सचिव पुखराज चौहान - JALORE NEWS
बागरा ( 24 नवंबर 2022 ) बामसेफ एवं भारत मुक्ति मोर्चा द्वारा दिनांक 03 दिसम्बर 2022 शनिवार को प्रातः 11 बजे स्थानीय मेघवाल सेवा समिति ग्यारह गांव भीनमाल रोड़,बागरा में बामसेफ एवं भारत मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा.वामन मेश्राम की अध्यक्षता में बामसेफ के 39 वें राष्ट्रीय अधिवेशन (उ.प्र) की पूर्व तैयारी एवं एक दिवसीय जालोर जिला स्तरीय प्रबोधन कार्यक्रम रखा गया है।
उक्त जानकारी देते हुए बामसेफ संगठन के केन्द्रीय कार्यालय सचिव पुखराज चौहान ने बताया कि इस कार्यक्रम में दिनांक 06 अक्टूबर 2022 को भारत मुक्ति मोर्चा एवं बहुजन क्रान्ति मोर्चा के बैनर तले मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा.वामन मेश्राम के नेतृत्व में के नागपुर मुख्यालय पर आन्दोलन सफल करने के उपलब्ध में वामन मेश्राम का जिला यूनिट द्वारा भव्य सम्मान, सत्कार भी किया जायेगा। कार्यक्रम के उद्घाटन एडवोकेट शम्भूदान आंसिया तथा मुख्य अतिथि डाॅ.पी.आर चुण्डावत सेवानिवृत्त पी.एम.ओ जालोर होंगे।
विशिष्ट अतिथि के रुप में बामसेफ प्रदेशध्यक्ष एवं सीईसी सदस्य मा. मघाराम हाथला, राजस्थान प्रदेश प्रभारी आयु.ज्योति बनकर, प्रदेशाध्यक्ष ई.बी.एल.सुखाड़िया, बामसेफ प्रदेश उपाध्यक्ष पुरखाराम गोयल,बामसेफ प्रदेश सदस्य राजेश जीनगर,दंत चिकित्सक जालोर के डाक्टर अनिल पुंछल,जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा जालौर के उमराव खान,हिम्मताराम भील सरपंच दीगांव,एडवोकेट किशोर परिहार राजकीय अधिवक्ता जालोर,एडवोकेट दौलतराज बराडा जालोर,मेघवाल समाज चेतना संस्थान के जिलाध्यक्ष टीलाराम सिंधल बिबलसर, दिनेशकुमार बालोत, प्रधानाचार्य भागलसेप्टा,जालोर,पथुराम चौहान व कार्यकर्ता डांगरा जालोर, भीनमाल के सामाजिक कार्यकर्त्ता रज्जब अली, सामाजिक कार्यकर्ता वरिंगाराम वर्मा वाडाभाडवी, राष्ट्रीय आदिवासी एकता परिषद प्रदेश उपाध्यक्ष फौजाराम राणा,बामसेफ जिलाध्यक्ष मंछाराम पांचाल,एडवोकेट हिराभाई माली, सरपंच सत्यप्रकाश राणा बागरा, वजिंगाराम मीणा आदिवासी कर्मचारी संघ आहोर, सरपंच मांगीलाल देवासी सांथू, आर्य भीखाराम परमार देलदरी, अति पिछड़ा वर्ग व अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश प्रभारी मदनलाल घारु, भारत मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष भीमराज जोगसन, मेघवाल सेवा समिति ग्यारह गांव के अध्यक्ष भगवानाराम सोलंकी उपस्थित रहेेंगे।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें