भाजपा नगर मंडल जालौर द्वारा शहर में निकाली कांग्रेस सरकार के खिलाप जन आक्रोश यात्रा - JALORE NEWS
![]() |
BJP-Nagar-Mandal-Jalore-took-outpublic-outrage-against-the-Congress-government-in-the-city |
भाजपा नगर मंडल जालौर द्वारा शहर में निकाली कांग्रेस सरकार के खिलाप जन आक्रोश यात्रा - JALORE NEWS
जालौर ( 15 दिसम्बर 2022 ) भाजपा प्रदेश नेतृत्व व जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली के निर्देशानुसार जालौर शहर में भाजपा नगर मंडल जालौर द्वारा नगर अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश सोलंकी के नेतृत्व में जनाक्रोश यात्रा का शुभारंभ ठाकुर जी मंदिर शबरी माता बस्ती से किया गया।
कार्यक्रम प्रभारी एडवोकेट संजय बोराणा ने बताया कि कार्यक्रम के शुभारंभ में शबरी माता बस्ती में एस टी मोर्चा द्वारा जन चौपाल की गई।जिसमें जिला महामंत्री व यात्रा विधानसभा संयोजक पुखराज राजपुरोहित जिलामहामंत्री हरीश राणावत नगर परिषद सभापति गोविंद टाक का आतिथ्य रहा।वहीं अध्यक्षता नगर अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश सोलंकी ने की। विशिष्ट अतिथि के नाते नगर परिषद उपसभापति अम्बालाल व्यास यात्रा जिला संयोजक व भाजयुमो जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिसोदिया एस टी मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ.रमेश राणा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष ओबाराम देवासी एस सी मोर्चा जिलाध्यक्ष मिश्रीमल मेगवाल ओबीसी मोर्चा जिला संगठन प्रभारी किशन लाल सोनी उपस्थित थे।चौपालों में मुख्य वक्ता के रूप में जिला कोषाध्यक्ष महेंद्र मुणोत पूर्व नगर अध्यक्ष छगन दास रामावत मोनिका कुंटल उपस्थित थे। भाजपा ओबीसी मोर्चा एससी मोर्चा युवा मोर्चा किसान मोर्चा सहित सभी मोर्चो के द्वारा अलग-अलग स्थानों पर चौपालों व स्वागत कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
मुख्य वक्ता महेंद्र मुणोत ने कहा कि प्रदेश की नकारा निकम्मी काग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकना है।कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच गया है। कांग्रेस के काले कारनामे जनता जान चुकी है। जंगलराज कुशासन भ्रष्टाचार का मूल मंत्र है।
वक्ता छगन दास रामावत ने कहा कि पिछले 4 वर्षों में कांग्रेस सरकार ने आमजनता को लूटकर उनका शोषण किया है। बेरोजगार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है।
जिला महामंत्री पुखराज राजपुरोहित ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ आम जनता में भारी आक्रोश है सरकार जनता को गुमराह करके सत्ता में आई थी। ऐसी भ्रष्ट सरकार हमने कभी नहीं देखी। साथ ही सभी विधानसभा वासियों का धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने इस जनाक्रोश यात्रा में बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता निभाई।
नगर अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश सोलंकी ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार केवल झूठे वादे करती है काम करने में विश्वास नहीं रखती है वह केवल और केवल अपनी कुर्सी बचाने के चक्कर में भाग रही है। साथ ही आम जनता से अपील की कि प्रदेश द्वारा जारी नंबर पर मिस कॉल कर प्रदेश के जंगल राज सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराएं।
सभापति गोविंद टाक ने कहा कि सरकार अपने सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर आम जनता के कार्यों में रोड़ा डाल रही है।
शबरी माता बस्ती से रवाना होकर गर्ग आश्रम के आगे चौपाल की गई उसके बचाव सूरजपोल के अंदर चौपाल की गई उसके पश्चात सूरजपोल से मुख्य बाजार होते हुए वीर वीरमदेव चौक में पैदल यात्रा के माध्यम से पहुचे जहाँ पर वक्ताओं के द्वारा उद्बोधन दिया गया।वीर वीरम देव को पुष्पांजलि अर्पित कर यात्रा सुभाष मार्केट से भारत माता चौक,तिलक द्वार के अंदर पहुँची। वहा पर भी चौपाल का आयोजन किया गया।जहाँ से गौरव पथ होते हुए भक्त प्रह्लाद चौक महादेव मंदिर बापू नगर गोड़ीजी इंद्रापुरी कॉलोनी हनुमान नगर पंचवटी हनुमान मंदिर राजेन्द्र नगर में चौपाल की गई।यात्रा का समापन लक्ष्मी नगर में किया गया जहाँ अंत मे यात्रा प्रभारी एड़वोकेट संजय बोराणा ने सभी का यात्रा में सहयोग के लिए आभार जताया।
यात्रा के दौरान नगर महामंत्री व पार्षद दिनेश महावर उपाध्यक्ष घनस्याम देवासी राजकुमार चौहान मेथी देवी एसटी मोर्चा जिला महामंत्री मनोहर राणा एस सी मोर्चा जिलामहामंत्री इंद्रमल गर्ग,जिला उपाध्यक्ष रमेश बारूपाल,पवनी मेघवाल,जिला मॉनिटरिंग डिम्पल सिंह,एसटी मोर्चा नगर अध्यक्ष बलवंत राणा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष दिलीप भट्ट ओबीसी मोर्चा नगर अध्यक्ष जोगेश सैन किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष मंगलाराम सांखला एडवोकेट बाबूलाल मेघवाल शंकर भादरू हेमेंद्रसिंह बगेड़िया चंद्रकांत सुंदेशा राजेंद्र टाक गीता मीणा तुलसी भागीरथ गर्ग नरपत सोलंकी मदन जैन एडवोकेट प्रकाश खत्री पल्लवी हीराराम देवासी नीतू कवर भवरसिंह हैप्पी मेवाड़ा प्रकाश आचार्य लालाराम घांची विजय सिंह मान सिंह सिसोदिया ओमप्रकाश सुंदेशा राजू परिहार सौम्या त्रिवेदी मोहनलाल माली चतराराम गहलोत किशन देवासी राजवीर सिंह भानुप्रतापसिंह घनस्याम सुंदेशा सहित कहीं जनप्रतिनिधि पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें