खोज
24 C
hi
Jalore News | जालोर न्यूज़ | जालोर समाचार | Jalore News Today
  • News
  • Fashion
    • All
    • LifeStyle
    • Sosial Media
    • Woman
    • Health & Fitness
  • Gagdet
    • Video
  • Lifestyle
  • Video
  • Featured
    • Home - Homepage
    • Home - Post Single
    • Home - Post Label
    • Home - Post Search
    • Home - Post Archive
    • Home - Eror 404
    • RTL LanguageNew
    • ChangelogNew
Jalore News | जालोर न्यूज़ | जालोर समाचार | Jalore News Today
खोज
मुख्यपृष्ठ Jalore News कांग्रेस सरकार के झूठे वादों एवं भ्रष्ट तंत्र के खिलाफ जनता में भारी आक्रोश - महंत प्रतापपुरी महाराज - JALORE NEWS
Jalore News

कांग्रेस सरकार के झूठे वादों एवं भ्रष्ट तंत्र के खिलाफ जनता में भारी आक्रोश - महंत प्रतापपुरी महाराज - JALORE NEWS

राजस्थान भाजपा द्वारा प्रदेश भर में चलाई जा रही जन आक्रोश यात्रा के अंतर्गत भीनमाल विधानसभा की यात्रा का समापन बागौडा में हुआ। भीनमाल विधानसभा की इस द
Shravan Kumar
Shravan Kumar
14 दिस॰, 2022 0 0
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp

Congress has done injustice to farmers, youth and poor, public will answer in 2023 - BJP District President Shravan Singh Rao Borli
Congress-has-done-injustice-to-farmers-youth-and-poor-public-will-answer-in-2023

कांग्रेस ने किया किसान, युवा और गरीबों के साथ अन्याय, 2023 में जनता देगी जवाब - भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली - Congress has done injustice to farmers, youth and poor, public will answer in 2023 - BJP District President Shravan Singh Rao Borli

जालौर ( 14 दिसंबर 2022 ) राजस्थान भाजपा द्वारा प्रदेश भर में चलाई जा रही जन आक्रोश यात्रा के अंतर्गत भीनमाल विधानसभा की यात्रा का समापन बागौडा में हुआ। भीनमाल विधानसभा की इस दस दिवसीय यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विधानसभा की विभिन्न ग्राम पंचायतों पर यात्रा पहूॅची जहां स्वागत और चौपालें आयोजित कर कांग्रेस सरकार के विरूद्ध आरोप पत्र वितरित कर जन जागृति का कार्य किया गया।


समापन समारोह में जन आक्रोश यात्रा के जिला प्रभारी महंत प्रतापपुरी महाराज ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया की कांग्रेस पार्टी ने झूठे वादों से सत्ता में प्रवेश किया है, आम जनता इनके झूठे मंसूबों को जान चुकी है, इसलिए लोगांे में इस भ्रष्ट सरकार के प्रति भारी आक्रोश है। कांग्रेस के सत्ता में आने से पहले 10 दिनों में किसानों की कर्ज माफी का वादा किया वो 4 साल में पूरा नहीं कर सकी है। राजस्थान राज्य में बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने में ये सरकार नाकाम साबित हुई है।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली ने संबोधित करते हुए कहा की कांग्रेस ने किसान, युवा, और गरीबों के साथ किया है अन्याय 2023 में जनता इनको जवाब देगी। किसानों और आम जनता को महंगी बिजली, युवाओं को बेरोजगारी भत्ता, गरीबों के लिए जनहितार्थ योजना इस सभी मुद्दों पर सरकार विफल रही है। महिला अपराधो में राजस्थान प्रथम है महिलाएं स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रही है, महिलाओं पर अत्याचार, लूट, रेप, आदि की घटनाएं राजस्थान के लिए शर्मनाक है।


जालौर विधायक जोगेश्वर गर्ग ने संबोधित करते हुए कहा जिले में जवाई पुनर्भरण हेतु मांग की जा रही है, जिले की टूटी हुई सड़को से टॉल टैक्स वसूला जा रहा है। एक तरह से तानशाह सरकार बनकर काम कर रही है।

जन आक्रोश यात्रा के विधानसभा संयोजक जसराज राजपुरोहित ने कहा की जिले के अधिकांश जगहों पर सरकारी स्कूलों में पद रिक्त पड़े है, स्कूलों में शिक्षा प्रभावित हो रही है जिसके कारण बच्चो के भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

भीनमाल विधायक पूराराम चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा केंद्र सरकार द्वारा आयुष्मान योजना को निशुल्क दिया गया है लेकिन भ्रष्ट कांग्रेस सरकार ने इसका नाम बदल कर चिरंजीवी योजना करके आम जनता से 800 रुपए लिए जा रहे है।


किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष धुंखाराम राजपुरोहित वाली ने कहा प्रदेश की कांग्रेस सरकार में कानून व्यवस्था चौपट है महंगी बिजली किसानों को कर्ज माफी, बेरोजगारी भत्ते के नाम पर जनता को ठगा है कांग्रेस सत्ता में शामिल लोग 4 साल से कुर्सी किसके हाथ में रहे इस लड़ाई में व्यस्त है जनता के मुद्दो और समस्याओं से उनका कोई सरोकार नहीं रहा है।

जिला मीडिया संयोजक भावेश सोनी ने कहा की जिले में चल रही जन आक्रोश यात्रा जिले के समस्त विधानसभाओं में समापन हुआ। प्रत्येक ग्राम पंचायत पर आमजनता का समर्थन मिला एवम हजारों लोगों ने शिकायत पेटी में अपनी शिकायते डालकर मिस्ड कॉल अभियान में अपना समर्थन दिया।


इस दौरान कार्यक्रम के जिला प्रभारी मंहत प्रतापपुरी महाराज, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली, भीनमाल विधायक पुराराम चौधरी, जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष धुखांराम राजपुरोहित, बागौडा प्रधान सवितादेवी राणा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सांवलाराम देवासी, जिला संयोजक गजेन्द्रसिंह सिसोदिया, जिला सोशल मिडिया संयोजक चंद्रकांत सुन्देशा, विधानसभा संयोजक जसराज राजपुरोहित, बागौडा मंडल अध्यक्ष गंगाराम माली, उदयसिंह दादाल, टीकमसिंह राणावत किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पहाड़सिंह राव बोरली देवीसिंह चौहान, जबराराम राण महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, मीरा देवासी जिला परिषद रेखा कंवर, हरदानराम बिश्नोई जालमसिंह सोलंकी छेलपुरी गोस्वामी नरींगाराम पटेल, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मकनाराम चौधरी, पुखराज बगौटी, जामताराम पटेल, इन्द्रसिंह राणावत मोडसिह बागोड़ा बागोड़ा मंडल महामंत्री ठाकराराम जाट, निसार खां भूटाराम मेघवाल, चेलाराम चौधरी विकास सोलंकी बागेडा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष थानाराम चौधरी, रमेश बिश्नोई, जानुराम चौधरी गयाराम मेघवाल गिगाराम भील जेताराम मेघवाल भुटाराम मेघवाल हेमसिंह राठौड, छैलसिंह राठौड, जब्बरसिंह चौहान विजयसिंह चौहान भावाराम देवासी, पूनमाराम मेघवाल, किसनसिह राव हडमत सेन मेड़ा हरिसिंह दादाल भगवानसिंह दादाल दमाराम जाट शोराराम जाट पुराराम बिजलियां राणाराम सोबडावास हिन्दूराम गर्ग, भीमाराम गर्ग बगपुरी विरमाराम राऊता मसराराम संजय देवासी चन्दन सिंह राणावत बाबुखां मोरसीम सहित कई पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजुद रहें।

JALORE NEWS

खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें

 wa.me/918239224440
 

Via Jalore News
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp
पुराने पोस्ट
नई पोस्ट

आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं

एक टिप्पणी भेजें

- Advertisment -
- Advertisment -

Featured Post

राजस्व संबंधी मामलों का त्वरित रूप से करें निस्तारण- जिला कलक्टर - JALORE NEWS

Shravan Kumar- मई 14, 2025 0
राजस्व संबंधी मामलों का त्वरित रूप से करें निस्तारण- जिला कलक्टर - JALORE NEWS
Review-meeting-of-revenue-related-matters-concluded राजस्व संबंधी मामलों की समीक्षा बैठक संपन्न - Review meeting of revenue related matters concluded जालौर ( 1…

Most Popular

बढाया भीनमाल का गौरव, किया समाज में नाम, क्षेष्ठ बालोत एवं आर्यन्त बालोत ने मारी बाजी - BHINMAL NEWS

बढाया भीनमाल का गौरव, किया समाज में नाम, क्षेष्ठ बालोत एवं आर्यन्त बालोत ने मारी बाजी - BHINMAL NEWS

मई 07, 2025
अनिल लोढ़ा बने जैन श्वेताम्बर मालवा महासंघ के महानगर संयोजक - BHINMAL NEWS

अनिल लोढ़ा बने जैन श्वेताम्बर मालवा महासंघ के महानगर संयोजक - BHINMAL NEWS

मई 07, 2025
Operation Sindoor: मॉक ड्रिल पर थी PAK की नजर, तभी भारत ने कर दिया ऑपरेशन सिंदूर; जानिए इस बारे में सब कुछ

Operation Sindoor: मॉक ड्रिल पर थी PAK की नजर, तभी भारत ने कर दिया ऑपरेशन सिंदूर; जानिए इस बारे में सब कुछ

मई 07, 2025

Editor Post

रामसीन-भीनमाल-रानीवाड़ा स्टेट हाईवे का कार्य जून माह से होगा प्रारंभ सार्वजनिक निर्माण मंत्री - JALORE NEWS

रामसीन-भीनमाल-रानीवाड़ा स्टेट हाईवे का कार्य जून माह से होगा प्रारंभ सार्वजनिक निर्माण मंत्री - JALORE NEWS

मार्च 11, 2022
कारागारों में मोबाइल बरामद के सभी प्रकरणों में एफआईआर दर्ज-कारागार मंत्री - JALORE NEWS

कारागारों में मोबाइल बरामद के सभी प्रकरणों में एफआईआर दर्ज-कारागार मंत्री - JALORE NEWS

मार्च 11, 2022
Ms Monika Sain IPS JALORE मोनिका सेन होगी जालौर की नई जिला पुलिस अधीक्षक जीवनी के बारे में वही एसपी किरण कंग सिद्धू का तबादला भेजा दिल्ली

Ms Monika Sain IPS JALORE मोनिका सेन होगी जालौर की नई जिला पुलिस अधीक्षक जीवनी के बारे में वही एसपी किरण कंग सिद्धू का तबादला भेजा दिल्ली

जून 02, 2023

Popular Post

बढाया भीनमाल का गौरव, किया समाज में नाम, क्षेष्ठ बालोत एवं आर्यन्त बालोत ने मारी बाजी - BHINMAL NEWS

बढाया भीनमाल का गौरव, किया समाज में नाम, क्षेष्ठ बालोत एवं आर्यन्त बालोत ने मारी बाजी - BHINMAL NEWS

मई 07, 2025
अनिल लोढ़ा बने जैन श्वेताम्बर मालवा महासंघ के महानगर संयोजक - BHINMAL NEWS

अनिल लोढ़ा बने जैन श्वेताम्बर मालवा महासंघ के महानगर संयोजक - BHINMAL NEWS

मई 07, 2025
Operation Sindoor: मॉक ड्रिल पर थी PAK की नजर, तभी भारत ने कर दिया ऑपरेशन सिंदूर; जानिए इस बारे में सब कुछ

Operation Sindoor: मॉक ड्रिल पर थी PAK की नजर, तभी भारत ने कर दिया ऑपरेशन सिंदूर; जानिए इस बारे में सब कुछ

मई 07, 2025

Populart Categoris

  • BOLLYWOOD23
  • ENTERTAINMENT43
  • INDIA11
  • INTERNATIONAL2
  • JALORE340
  • RAJASTHAN91
  • SPORTS181
  • WORLD136
Jalore News | जालोर न्यूज़ | जालोर समाचार | Jalore News Today

About Us

Jalore News is a leading online news website that provides timely and accurate news coverage from the Jalore district of Rajasthan, India. The website covers a wide range of topics including politics, business, entertainment, sports, and local events.

Contact us: contact@jalorenews.com

Follow Us

All rights reserved © Jalore News 2023
  • About
  • Contact
  • Advertisement
  • Privacy
  • Disclaimer
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...