जन आक्रोश यात्रा रथ का सांचौर विधानसभा के खेतेश्वर धाम बिजरोल खेड़ा से हुआ शुभारंभ - JALORE NEWS
![]() |
Jan-Aakrosh-Yatra-will-reach-every-Gram-Panchayat-of-Vidhansabha-for-next-10-days |
जन आक्रोश यात्रा आगामी 10 दिनों तक विधानसभा के प्रत्येक ग्राम पंचायत पर पहुंचेगी - Jan Aakrosh Yatra will reach every Gram Panchayat of Vidhansabha for next 10 days
जालौर ( 4 दिसम्बर 2022 ) भारतीय जनता पार्टी प्रदेश द्वारा राजस्थान के प्रत्येक विधानसभा में निकाली जा रही जन आक्रोश यात्रा के तहत आज सांचौर विधानसभा के खेतेश्वर धाम बिजरोल खेड़ा से भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली, जन आक्रोश यात्रा के सांचौर विधानसभा प्रभारी सिरोही जिला प्रमुख अर्जुन पुरोहित, पूर्व जिलाध्यक्ष लुंबाराम चौधरी, भाजपा नेता दानाराम चौधरी एवम पूर्व विधायक जीवाराम चौधरी, भाजपा वरिष्ठ नेता मोतीराम चौधरी ने हरी झंडी दिखा कर रथ को रवाना किया।
जन आक्रोश यात्रा रथ लॉन्चिंग में मुख्य वक्ता सिरोही जिला प्रमुख अर्जुन पुरोहित रहे ।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की राजस्थान की वर्तमान सरकार भ्रष्ट, लुटेरी सरकार बन कर रह गई है ।
प्रदेश में किसानों की समस्या का समाधान नही हो रह है किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल रहा है । लाइटों की कटौती और लाइटों के मनमाने बिल भेजे जा रहे है किसान परेशान है ।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली ने कहा की वर्तमान समय में पूरे राजस्थान में लूट पाट , डकैती, गैंग रेप, घूसखोरी, चरम सीमा पर है लेकिन राजस्थान की निकम्मी नकारा सरकार लापरवाह होती जा रही है राजस्थान सरकार खुद के गृह कलेश के कारण होटलों और बड़ेबंदियो में 4 साल निकाल कर लोगो को गुमराह करने में लगी है। जन आक्रोश यात्रा के जरिए हम सरकार की नाकामियों को जनता के बीच रखेंगे और आने वाले समय में आम जनता के हित के लिए धरना प्रदर्शन करेंगे ।
सांचौर पूर्व विधायक जीवाराम चौधरी ने कहा की चुनावों के वक्त राहुल गांधी ने राजस्थान में 1 से 10 तक गिनती करके कर्ज माफी का वादा किया वो अभी तक पूरा नहीं हुआ है ।
भाजपा नेता दानाराम चौधरी कहा की राहुल गांधी की भारत जोड़ा यात्रा चल रही है जबकि आज तक कांग्रेस ने भारत को तोड़ने का ही कार्य किया है । हर बार भारत के टुकड़े करने में कांग्रेस का योगदान रहा है जिन्होंने देश को तोड़ा वो क्या जोड़ेंगे ।
जन आक्रोश यात्रा सांचौर विधानसभा मुख्य वक्ता लुंबाराम चौधरी ने कहा की आज वर्तमान में किसानों को फसले हेतु पानी की जरूरत है लेकिन ये सरकार किसानों को पानी नही दे पा रही है । किसानों मजबूरन आंदोलन धरने करते है लेकिन राजस्थान सरकार भ्रष्टचार के नशे में चूर है ।
जिला मीडिया संयोजक भावेश सोनी ने बताया की दिनाक 4 दिसंबर से 14 दिसंबर तक जन आक्रोश यात्रा रथ विधान सभा के प्रत्येक ग्राम पंचायत तक पहुंचेगी एवम इस भ्रष्ट निक्कमी सरकार की नाकामियों को जनता के सामने रखेंगे ।
जन आक्रोश रथ के साथ एक शिकायत पेटी है जिसमे आम जनता की समस्याओ को शिकायत पेटी में एकत्रित मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा ।
जन आक्रोश यात्रा हेतु मंडल स्तर पर कमेटियों का गठन किया गया है जो प्रतिदिन जन आक्रोश यात्रा की व्यवस्थाएं देखेगी ।
जन आक्रोश यात्रा शुभारंभ के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली, सिरोही जिला प्रमुख अर्जुन पुरोहित, लुंबाराम चौधरी सांचौर पूर्व विधायक जीवाराम चौधरी , भाजपा नेता दानाराम चौधरी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष धुंखाराम राजपुरोहित मोतीराम चौधरी,जन आक्रोश यात्रा विधानसभा संयोजक प्रकाश छाजेड़,
जिला मंत्री डॉ शीला विश्नोई जिलामंत्री प्रवीण माली,सहसंयोजक आनंद चौधरी, मितेश चौधरी अरणाय मंडल अध्यक्ष जैसाराम भील, झाब मंडल अध्यक्ष रामगोपाल बुढ़िया, सत्यपुर मंडल अध्यक्ष अर्जुनसिंह सरवाना किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पहाड़सिंह राव बोरली अरणाय महामंत्री महादेवाराम चौधरी ओबाराम प्रजापत झाब मंडल महामंत्री सोमदान चारण, नरिंगाराम चौधरी सांचौर मंडल महामंत्री शम्भुसिंह राव, भरतदास संत ओबीसी मोर्चा जिला मंत्री दुर्गाराम बेनीवाल सीए सोहनलाल खत्री गणपत पुरोहित खिरोड़ी महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष हरिया देवासी किसान मोर्चा जिला मंत्री कृष्ण कुमार देवासी झाब भाजयुमो मंडल अध्यक्ष पारस सोनी सत्यपुर महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष मंजू देवासी अरणाय महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष देचूदेवी गोस्वामी झाब महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष बबलू कंवर संतोष कंवर सारदा देवी सेन भुराराम दर्जी नरेंद्रसिंह केसुरी रावताराम खत्री पदमाराम चौधरी भगाराम जाट मंगलसिंह जोजावत प्रताप देवासी केवाराम पुरोहित सहित भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, एवम कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें