JALORE NEWS भाजपा नगर मंडल कार्यकर्ताओं ने सुनी मन की बात
BJP-municipal-workers-listened-to-Mann-Ki-Baat |
JALORE NEWS भाजपा नगर मंडल कार्यकर्ताओं ने सुनी मन की बात
जालौर ( 28 मई 2023 ) JALORE NEWS भाजपा प्रदेश नेतृत्व जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव व विधायक जोगेश्वर गर्ग के निर्देशानुसार भाजपा जिला मुख्यालय पर भाजपा नगर मंडल जालौर द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रसारित मन की बात का लाइव प्रसारण किया गया।
नगर महामंत्री रतन सुथार ने बताया कि भाजपा नगर मंडल द्वारा मन की बात का लाइव प्रसारण होटल रघु रतन पैलेस के हॉल में किया गया कार्यक्रम में नगर परिषद सभापति गोविंद टाक जिला महामंत्री हरीश राणावत का आतिथ्य रहा।वहीं अध्यक्षता नगर अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश सोलंकी ने की।
कार्यक्रम में ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष ओबाराम देवासी नगर महामंत्री व पार्षद दिनेश महावर अरविंद गर्ग पूर्व नगर अध्यक्ष ओटाराम सोलंकी भाजयुमो नगर अध्यक्ष दिलीप भट्ट सोशल मीडिया जिला संयोजक चन्द्रकान्त सुंदेशा नगर उपाध्यक्ष अशोक गुर्जर रवि सोलंकी घनश्याम देवासी मेथी देवी मंजू भूतड़ा नगर मंत्री सूरजपाल गहलोत एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रमेश बारूपाल जिला महामंत्री इंद्र गर्ग पार्षद राजेंद्र टॉक हिराराम देवासी दिनेश बारोट महेश भट्ट देवाराम प्रजापत मदन जैन एससी मोर्चा पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शंकर भादरु एडवोकेट संजय बोराणा किसान मोर्चा नगर महामंत्री चतराराम गहलोत राकेश सुंदेशा भवरसिंह धनपत मुथा यसनाथ योगेश खत्री हड़मत सिंह सहित कई पदाधिकारी कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
मन की बात कार्यक्रम की शुरुआत में पीएम मोदी ने कहा कि ये एपिसोड दूसरी सेंचुरी की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि पिछले महीने हम सभी ने इसकी स्पेशल सेंचुरी को सेलिब्रेट किया है।जन भागीदारी ही इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी ताकत है। पीएम ने कहा कि जब 'मन की बात' का प्रसारण हुआ तो उस समय दुनिया के अलग-अलग देशों में, अलग-अलग टाइम जोन में, कहीं शाम हो रही थी तो कहीं देर रात थी। इन सबके बावजूद बड़ी संख्या में लोगों ने 100वें एपिसोड को सुनने के लिए समय निकाला।
पीएम मोदी ने काशी में तमिल संगमम की भी चर्चा की और कहा कि बीते दिनों हमने मन की बात में काशी तमिल संगमम की बात की। सौराष्ट्र तमिल संगमम की बात की। उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले ही वाराणसी में काशी तेलुगू संगमम भी हुआ।पीएम ने आगे कहा कि एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना को ताकत देने वाला ऐसे ही एक और अनूठा प्रयास देश में हुआ है- युवा संगम का। उन्होंने कहा कि ये युवाओं के संगम का सबसे बड़ा मंच है।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें