JALORE NEWS जोधपुर में आयोजित हुए तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय आर्य महासम्मेलन में भाग लेकर जालोर लौट आये
![]() |
Returned-to-Jalore-after-participating-in-the-three-day-International-Arya-Mahasa-mmelan-held-in-Jodhpur. |
JALORE NEWS जोधपुर में आयोजित हुए तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय आर्य महासम्मेलन में भाग लेकर जालोर लौट आये
जालोर ( 29 मई 2023 ) JALORE NEWS जोधपुर में आयोजित हुए तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय आर्य महासम्मेलन में जालोर के 200से अधिक आर्य वीर उत्साहपूर्वक भाग लेकर जालोर लौट आये है। महासम्मेलन में आर्य समाज के प्रधान दलपत सिंह आर्य, आर्य वीर दल के अध्यक्ष कृष्ण कुमार व आर्य समाज लालपोल के प्रधान विनोद आर्य,पूर्व पार्षद भरत मेघवाल सहित जालोर प्रमुख आर्य वीरों व वीरांगनाओं को सम्मानित किया गया।
आर्य वीर दल के महामंत्री शिवदत्त आर्य ने बताया कि महासम्मेलन के तीसरे व अंतिम दिन रविवार को आर्य गौरव सम्मेलन में स्वतंत्रता आंदोलन में आर्य समाज की भूमिका विषय पर संबोधित करते हुए सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा नई दिल्ली के प्रधान स्वामी आर्यवेश ने कहा कि देश, जाति, धर्म का रक्षक केवल आर्य समाज है। महर्षि दयानंद से प्रेरणा लेकर देश के महापुरुषों व भगत सिंह जैसे क्रांतिकारियों ने देश के लिए कुर्बानी देकर हमें गुलामी से मुक्ति कराया।
ग्वालियर के अशोक आचार्य ने महर्षि दयानंद सरस्वती के बताए वेदमार्ग पर चलने का संदेश दिया। गोविंद सिंह भंडारी ने कहा कि पूर्व की तरह आज भी देश पाखंड़ से भरा पड़ा है। इससे निजात पाने के लिए आर्य समाज ही सर्वप्रथम आगे आया है।
मोरिसस से डॉ. ओयूदेव ने दिया उदबोधन:
मीडिया प्रभारी विकास आर्य ने बताया कि मोरिसस में आर्य समाज का प्रचार-प्रसार करने वाले डॉ. ओयू देवनारायण गांगो ने समारोह को ऑनलाइन संबोधित किया। उन्होने महर्षि दयानंद की सत्यार्थ प्रकाश को घर-घर तक पहुंचाने का संदेश दिया। बहिन कल्याणी आर्या ने वर्तमान परिस्थितियों को लेकर देव दयानंद... भजन प्रस्तुत किया। अमेठी के वैदिक विद्वान डॉ. ज्वलंत कुमार शास्त्री ने कहा कि वेद सिर्फ महर्षि दयानंद की देन है। यह हमारा प्राचीन ग्रंथ है। डॉ. कमल नारायण यजुर्वेद के 22वें छंद में आयुर्वेदिक पद्वति पर प्रकाश डाला।
भगत सिंह के भतीजे किरणजीत सिंह ने कहा कि यह आजादी हमें कितनी बड़ी कीमत चुकाने पर मिली, यह हम ही जान सकते है। 1857 की क्रांति के पश्चात अंग्रेज ओर उग्र हो गए और भारतीयों पर अधिक जुर्म करने लगे। भगत सिंह, लाला लाजपत राय, रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां, रोशन सिंह सहित अन्य देशभक्तों ने देश के लिए अपने प्राण दे दिए। कार्यक्रम का संचालन कर रहे युवा सन्यासी स्वामी आदित्यवेश ने समारोह में क्रांतिकारियों की जीवन को शिक्षा के पाठयक्रम में जोडऩे के लिए प्रस्ताव रखा। जिस पर एक स्वर में सहमति मिलने पर स्वतंत्रता सेनानियों की सूची बनाकर केंद्र सरकार को भेजने का प्रस्ताव पारित किया गया।
समारोह में शहर विधायक मनीषा पंवार, डॉ. ओमकार वर्मा, डॉ. नरेंद्र विद्यालंकार, डॉ. अमरजीत, मुजफ्फरनगर के स्वामी यज्ञमुनि, गुरूग्राम के स्वामी विजयवेश, आर्य प्रतिनिधि सभा राजस्थान के उपप्रधान नारायण सिंह सर, सहदेव बेधडक़, भवंरलाल आर्य सहित अन्य ने अपने विचार रखे।
दयानंद व आर्य समाज के जयकारों के साथ हुआ समापन: - Ended with the cheers of Dayanand and Arya Samaj:
सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा नई दिल्ली के प्रधान स्वामी आर्यवेश, शहर विधायक मनीषा पंवार, अमर शहीद सरदार भगत सिंह के भतीजे सरदार किरणजीत सिंह संधू की मौजूदगी में पिछले 6 महीने से लगातार कार्य करने वाले आर्य प्रतिनिधि सभा राजस्थान, आर्य वीर दल राजस्थान व आर्य वीर दल जालोर के कर्मठ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को दुपट्टा व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
जालोर से पूर्व संचालक छगन आर्य, सुशील पाल सिंह, श्रीमती प्रीति, श्रीमती राजेश कंवर, श्रीमती शारदा गोस्वामी, श्रीमती चिंकू, भूराराम, देवेश आर्य, कैलाश कुमार,विजय सिंह सहित सैकडों आर्य वीर व वीरांगनाएँ ने भाग लिया। अंत में शहर विधायक मनीषा पंवार ने देश-विदेश से आए सन्यासियों का आभार जताया।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें