खोज
24 C
hi
Jalore News | जालोर न्यूज़ | जालोर समाचार | Jalore News Today
  • News
  • Fashion
    • All
    • LifeStyle
    • Sosial Media
    • Woman
    • Health & Fitness
  • Gagdet
    • Video
  • Lifestyle
  • Video
  • Featured
    • Home - Homepage
    • Home - Post Single
    • Home - Post Label
    • Home - Post Search
    • Home - Post Archive
    • Home - Eror 404
    • RTL LanguageNew
    • ChangelogNew
Jalore News | जालोर न्यूज़ | जालोर समाचार | Jalore News Today
खोज
मुख्यपृष्ठ WORLD बहुत कुछ कहते हैं शरीर के ये तिल, इसके पीछे का क्या है रहस्य जानें - JALORE NEWS
WORLD

बहुत कुछ कहते हैं शरीर के ये तिल, इसके पीछे का क्या है रहस्य जानें - JALORE NEWS

शरीर पर विभिन्न प्रकार के निशान आपके शरीर की समग्र सुंदरता को बढ़ा देते हैं साथ ही आपके व्यक्तित्व में भी सुधार करते हैं। इन्हीं निशानों में तिल भी शा
Shravan Kumar
Shravan Kumar
07 मई, 2023 0 0
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp

These moles of the body say a lot, know the secret behind it
These-moles-of-the-body-say-a-lot-know-the-secret-behind-it

बहुत कुछ कहते हैं शरीर के ये तिल, इसके पीछे का क्या है रहस्य जानें - JALORE NEWS

शरीर पर विभिन्न प्रकार के निशान आपके शरीर की समग्र सुंदरता को बढ़ा देते हैं साथ ही आपके व्यक्तित्व में भी सुधार करते हैं। इन्हीं निशानों में तिल भी शामिल हैं जो कि व्यक्ति के शरीर पर छोटे-छोटे निशानों के रुप में होते हैं। माना जाता है कि यह हमारे पुराने जन्म के निशान होते हैं। अक्सर हम अपने शरीर के अलग अलग अंगों पर काला या लाल सा बिंदू देखते हैं जिसे हम तिल कहते हैं. आज यहां जानें, जीवन में क्या है तिलों का महत्व और शरीर के अंगो पर पाए जाने वाले तिल को लेकर क्या कहती हैं मान्यताएं.

शरीर पर तिलों का रहस्य

- चेहरे पर तिल के अलग-अलग अर्थ होते हैं.

- चेहरे के तिल का सीधा संबंध आपके भाग्य से होता है.

कुछ लोग तिल को शुभ मानते हैं तो कुछ लोग तिल में अपना चमकता हुआ भाग्य तलाशते हैं. लेकिन सच्चाई तो ये है कि हर तिल कुछ कहता है. आमतौर पर तो तिल काले ही होते हैं लेकिन कुछ लोगों में तिल के निशान लाल भी होते हैं. 

समुद्र शास्त्र के अनुसार शरीर के किसी भी अंग पर तिल होना एक अलग संकेत देता है। आपकी आंखे, तलवे, नाभि के बारे में जानकर आप किसी भी स्त्री या पुरुष के बारे में पता सकते हैं।

जिस स्त्री या पुरुष के होठों के ऊपर दाएं तिल का निशान होता है। उनका अपने जीवनसाथी के साथ प्रेमपूर्ण रिश्ता रहता है। इनके बीच बेहतर संबंध बना रहता है। इसके विपरीत होंठ के बाएं ओर तिल का निशान होने पर जीवनसाथी के साथ मतभेद बना रहता है।

ललाट के मध्य भाग में तिल है तो ऐसे लोग बहुत ही भाग्यवान होते हैं। यह जिन क्षेत्रों में प्रयास करते हैं उनमें भाग्य इन्हें सहयोग करता है और जीवन में सफल होते हैं। जिस व्यक्ति की छाती पर दायीं ओर तिल का निशान होता है वह धनवान होते हैं और इनका जीवनसाथी भी सुंदर एवं योग्य होता है।

हथेली के अंदर तिल का होना शुभ है। और मुट्ठी बंद करने पर तिल अगर दिखाई दे तो ठीक नहीं होता है। लेकिन ऐसा नहीं है। हथेली में जिस स्थान पर तिल होता वहां के ग्रहों के शुभ प्रभाव को कम कर देता है। जिस व्यक्ति के पेट पर तिल का निशान होता है वह भोजन प्रिय होते हैं। तिल अगर नाभि के बायी ओर हो तो व्यक्ति को उदर रोग की परेशानी होती है। जिनके नाभि के नीचे तिल का निशान होता है उन्हें यौन रोग की संभावना रहती है। जिस व्यक्ति की छाती पर बायीं ओर तिल या मस्से का निशान होता वह उनकी शादी अधिक उम्र में होने की संभावना रहती है। ऐसे व्यक्ति कामुक होते हैं। इन्हें हृदय रोग की भी आशंका रहती है।

जिस माथे पर दाएं अथवा बाई और तिल का निशान होता है। यह धन तो खूब कमाते हैं, लेकिन भोग विलास की चीजों में धन को खर्च कर देते हैं। इसलिए कई बार इन्हें आर्थिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है।

जिस व्यक्ति के निचले होठों पर तिल का निशान होता है वह खाने- पीने के शौकीन होते है। ऐसे व्यक्ति अपने क्षेत्र में विशेष सफलता एवं प्रसिद्धि प्राप्त करते हैं। समुद्रशास्त्र के अनुसार ऐसे व्यक्ति विपरीत लिंग के प्रति आकर्षित रहते हैं। हथेली पर अंगूठे नीचे का भाग शुक्र पर्वत कहलता है। जिनकी हथेली में यहाँ पर तिल होता है वह कामुक होते हैं।। इन्हें गुप्त रोग होने की संभावना रहती है। जबकि अंगूठे पर तिल हो तो व्यक्ति कितना भी अच्छा काम क्यों न करे उसे यश नहीं मिलता है। जिन लोगों के गले पर तिल का निशान होता है वह उनकी आवाज अच्छी होती है। ऐसे व्यक्ति अपनी आवाज का व्यावसायिक इस्तेमाल कर सकते हैं। संगीत और गायन के यह शौकीन होते हैं। गले की पीछे तिल होने पर व्यक्ति को रोढ़ में तकलीफ हो सकतीं है।

आईब्रो पर तिल

यदि दोनों आईब्रो पर तिल हो तो जातक अकसर यात्रा करता रहता है.दाहिनी आईब्रो पर तिल सुखमय और बाईं आईब्रो पर तिल दुखमय दांपत्य जीवन का संकेत देता है.दोनों आईब्रो के ठीक बीच में तिल होने पर व्यक्ति बहुत बुद्धिमान होता है. ये लोग अपनी बुद्धि के बल पर ही कार्यों में सफलता और पैसा प्राप्त करते हैं.

नाक पर तिल

नाक के अग्र भाग पर तिल हो तो ऐसे व्यक्ति लक्ष्य बना कर चलने वाले होते हैं.नाक के नीचे (मूछ वाली जगह) पर कहीं भी तिल हो वह व्यक्ति भी अधिक विलासी होते हैं और नींद बहुत अधिक पसंद करते हैं.नाक के दाहिने हिस्से पर तिल जीवन में सुख, धन-सम्पत्ति की कमी नहीं होगी दर्शाता है.नाक के बाएं हिस्से पर तिल जीवन में संघर्ष, सफलता में अड़चने आएगी दर्शाता है.माथे के दाहिनी तरफ तिल का होना धन हमेशा बढ़ता रहेगा का संकेत देता है.ललाट के मध्य भाग में तिल का होना भाग्यवान और निर्मल प्रेम की निशानी माना जाता है.

आंख पर तिल

दाईं आंख पर तिल स्त्री से मेल होता है.बाईं आंख पर तिल हो तो व्यक्ति के विचार उच्च होते हैं. आंख पर तिल वाले लोग सामान्यत: भावुक होते हैं.​दाईं आंख पर तिल स्त्री से मेल होने का एवं बाईं आंख पर तिल स्त्री से अनबन होने का संकेत देता है.

तिल और ज्योतिष का संबंध

समुद्र शास्त्र वैदिक ज्योतिष की एक शाखा है जिसमें तिल के महत्व, शक्तियों और उनके प्रभावों के बारे में बताया गया है। इनका असर मनुष्य के व्यक्तित्व, स्वभाव और उनके भाग्योदय पर पड़ता है। हमारे शरीर में ये विभिन्न आकार और रंग रूप के होते हैं। समुद्र विज्ञान में शरीर के अलग-अलग हिस्सों में तिल के सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव को बताया गया है। कहा जाता है कि शरीर पर तिल ग्रह की स्थिति और उनके प्रभावों को दर्शाता है।

तिल का स्वरूप आकार के अनुसार

छोटा – कम प्रभावशाली

बड़ा – अति शुभ

लंबा – शुभ

रूप के अनुसार

त्रिकोणीय – मिश्रित परिणाम

टेढ़ा-मेढ़ा – शुभ परिणामकारी

गोल – शुभ

वर्गाकार – अंत तक अप्रत्याशित फल परंतु मुश्किलों को दूर करने वाला

रंग के अनुसार

यदि तिल लाल, हल्का भूरा, चंदन अथवा हरा पन्ना जैसे रंग का हो तो वह भाग्यशाली होता है।

काले रंग के तिल को अच्छा नहीं माना जाता है। इसका मतलब होता है कि जीवन में बाधाएं आएँगी।

JALORE NEWS

खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें

 wa.me/918239224440

 

Via WORLD
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp
पुराने पोस्ट
नई पोस्ट

आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं

एक टिप्पणी भेजें

- Advertisment -
- Advertisment -

Featured Post

आपदा प्रबन्धन के लिए गृह विभाग ने जिला मजिस्ट्रेटों को जारी किए दिशा निर्देश - JALORE NEWS

Shravan Kumar- मई 08, 2025 0
आपदा प्रबन्धन के लिए गृह विभाग ने जिला मजिस्ट्रेटों को जारी किए दिशा निर्देश - JALORE NEWS
Home-Department-issued-guidelines-to-District-Magistrates-for-disaster-management आपदा प्रबन्धन के लिए गृह विभाग ने जिला मजिस्ट्रेटों को जारी किए दिशा निर्देश …

Most Popular

Operation Sindoor: मॉक ड्रिल पर थी PAK की नजर, तभी भारत ने कर दिया ऑपरेशन सिंदूर; जानिए इस बारे में सब कुछ

Operation Sindoor: मॉक ड्रिल पर थी PAK की नजर, तभी भारत ने कर दिया ऑपरेशन सिंदूर; जानिए इस बारे में सब कुछ

मई 07, 2025
जालोर रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से युवक का शव मिलने से सनसनी, रातभर टॉयलेट के रास्ते में बैठा था मृतक - JALORE NEWS

जालोर रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से युवक का शव मिलने से सनसनी, रातभर टॉयलेट के रास्ते में बैठा था मृतक - JALORE NEWS

मई 05, 2025
Rajasthan Rain: राजस्थान के इन-इन जिलों में होगी अति भारी बारिश, जानें 5, 6, 7, 8 मई को कैसा रहेगा मौसम

Rajasthan Rain: राजस्थान के इन-इन जिलों में होगी अति भारी बारिश, जानें 5, 6, 7, 8 मई को कैसा रहेगा मौसम

मई 05, 2025

Editor Post

रामसीन-भीनमाल-रानीवाड़ा स्टेट हाईवे का कार्य जून माह से होगा प्रारंभ सार्वजनिक निर्माण मंत्री - JALORE NEWS

रामसीन-भीनमाल-रानीवाड़ा स्टेट हाईवे का कार्य जून माह से होगा प्रारंभ सार्वजनिक निर्माण मंत्री - JALORE NEWS

मार्च 11, 2022
कारागारों में मोबाइल बरामद के सभी प्रकरणों में एफआईआर दर्ज-कारागार मंत्री - JALORE NEWS

कारागारों में मोबाइल बरामद के सभी प्रकरणों में एफआईआर दर्ज-कारागार मंत्री - JALORE NEWS

मार्च 11, 2022
Ms Monika Sain IPS JALORE मोनिका सेन होगी जालौर की नई जिला पुलिस अधीक्षक जीवनी के बारे में वही एसपी किरण कंग सिद्धू का तबादला भेजा दिल्ली

Ms Monika Sain IPS JALORE मोनिका सेन होगी जालौर की नई जिला पुलिस अधीक्षक जीवनी के बारे में वही एसपी किरण कंग सिद्धू का तबादला भेजा दिल्ली

जून 02, 2023

Popular Post

Operation Sindoor: मॉक ड्रिल पर थी PAK की नजर, तभी भारत ने कर दिया ऑपरेशन सिंदूर; जानिए इस बारे में सब कुछ

Operation Sindoor: मॉक ड्रिल पर थी PAK की नजर, तभी भारत ने कर दिया ऑपरेशन सिंदूर; जानिए इस बारे में सब कुछ

मई 07, 2025
जालोर रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से युवक का शव मिलने से सनसनी, रातभर टॉयलेट के रास्ते में बैठा था मृतक - JALORE NEWS

जालोर रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से युवक का शव मिलने से सनसनी, रातभर टॉयलेट के रास्ते में बैठा था मृतक - JALORE NEWS

मई 05, 2025
Rajasthan Rain: राजस्थान के इन-इन जिलों में होगी अति भारी बारिश, जानें 5, 6, 7, 8 मई को कैसा रहेगा मौसम

Rajasthan Rain: राजस्थान के इन-इन जिलों में होगी अति भारी बारिश, जानें 5, 6, 7, 8 मई को कैसा रहेगा मौसम

मई 05, 2025

Populart Categoris

  • BOLLYWOOD23
  • ENTERTAINMENT43
  • INDIA11
  • INTERNATIONAL2
  • JALORE339
  • RAJASTHAN91
  • SPORTS180
  • WORLD134
Jalore News | जालोर न्यूज़ | जालोर समाचार | Jalore News Today

About Us

Jalore News is a leading online news website that provides timely and accurate news coverage from the Jalore district of Rajasthan, India. The website covers a wide range of topics including politics, business, entertainment, sports, and local events.

Contact us: contact@jalorenews.com

Follow Us

All rights reserved © Jalore News 2023
  • About
  • Contact
  • Advertisement
  • Privacy
  • Disclaimer
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...