Sayla news विवेकानंद विधा मंदिर की चित्रलेखा बढ़ाया विद्यालय का गौरव
![]() |
Chitralekha-of-Vivekananda-Vidya-Mandir-increased-the-pride-of-the-school |
Sayla news विवेकानंद विधा मंदिर की चित्रलेखा बढ़ाया विद्यालय का गौरव
जालोर ( 3 जुन 2023 ) Sayla news सायला उपखण्ड मुख्यालय पर स्थित विवेकानंद विधा मंदिर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा चित्रलेखा त्रिवेदी ने दवसी बोर्ड में विद्यालय का गौरव बढ़ाया है।माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर द्वारा शुक्रवार दोपहर को दसवीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया था।
घोषित परीक्षा परिणाम में विद्यालय की होनहार छात्रा चित्रलेखा त्रिवेदी पुत्री प्रदीप कुमार त्रिवेदी ने 96.67 प्रतिशत अंक हासिल कर ब्लॉक में अव्वल रही है।जैसे ही चित्रलेखा के परिणाम की जानकारी मिली तो विद्यालय स्टाफ सहित मोहल्लेवासियों ने घर जाकर बधाई दी।
प्रधानाध्यापक सुशील दवे ने बताया कि चित्रलेखा हमेशा अध्ययन में अव्वल रही है।जो बोर्ड परीक्षा में विषय विशेषज्ञों के निर्देश में नियमित रूप से अध्ययन करती थी।छात्रा के उत्कृष्ट परिणाम पर विद्यालय को गर्व है।वही बोर्ड परीक्षा परिणाम में प्रथम श्रेणी 23,द्वितीय श्रेणी 20 व 5विद्यार्थी तृतीय श्रेणी से पास हुए है।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें