JALORE NEWS आर्य वीर दल व आर्य समाज ब्रह्मत्व में साप्ताहिक यज्ञ का आयोजन किया
![]() |
Arya-Veer-Dal-and-Arya-Samaj-organized-weekly-Yagya-in-Brahmatva |
JALORE NEWS आर्य वीर दल व आर्य समाज ब्रह्मत्व में साप्ताहिक यज्ञ का आयोजन किया
जालोर ( 23 जुलाई 2023 ) JALORE NEWS आर्य समाज व आर्य वीर दल के संयुक्त तत्वावधान में पुरानी सब्जी मंडी स्थित आर्य वीर दल मुख्यालय वीरम व्यायामशाला में साप्ताहिक यज्ञ का आयोजन किया गया।
आर्य वीर दल के महामंत्री शिवदत्त आर्य ने बताया कि आर्य वीर दल के कोषाध्यक्ष विनोद आर्य के ब्रह्मत्व में साप्ताहिक यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य यजमान जय नारायण विश्वविद्यालय असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ भरत मेघवाल थे । यजमान कृष्ण कुमार व गोविन्द सिंह राजपुरोहित थे। आर्य वीरों को संबोधित करते हुए
डॉ भरत मेघवाल ने कहा कि युवाओं में संस्कार की आवश्यकता है। इस क्षेत्र में आर्य वीर दल जालोर में अच्छा कार्य कर रहा है। संगठन कई खिलाड़ी तैयार किए हैं। उन्होंने रविवार अपने जन्मदिन के अवसर पर आर्य वीर दल को ₹2100 की राशि भेंट की ।
इस मौके पर आर्य समाज के प्रधान दलपत सिंह आर्य, कन्हैयालाल मिश्रा, शिक्षक नेता कपिल मुद्गल, श्रीमती नीलम शर्मा, चारू आर्य, मानसी राठौड़, नेहा सुथार सहित बडी संख्या मे आर्य वीर व वीरांगनाएँ उपस्थित थे।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें