JALORE NEWS नही सहेगा राजस्थान अभियान के तहत किया प्रदर्शन
![]() |
Demonstration-done-under-Rajasthan-campaign-will-not-tolerate |
JALORE NEWS नही सहेगा राजस्थान अभियान के तहत किया प्रदर्शन
जालोर ( 25 जुलाई 2023 ) JALORE NEWS भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निदेशानुसार जिला मुख्यालय पर भाजपा किसान मोर्चा द्वारा प्रदेश की नकारा कांग्रेस सरकार के खिलाप विरोध प्रदर्शन किया।
नगर महामंत्री चतराराम गहलोत ने बताया कि नही सहेगा राजस्थान अभियान के तहत
किसान मोर्चा जालोर द्वारा श्री कान्हड़देव सोनगरा कृषि उपज मंडी कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया गया।
विरोध प्रदर्शन के दौरान किसान मोर्चा जिलामहामंत्री नाथूसिंह तीखी ने कहा कि प्रदेश की नकारा निक्कमी कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल है। किसान सरकार की नीतियों से परेशान है।
नगर अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश सोलंकी ने कहा कि जिस प्रकार से प्रदेश की सरकार जनता को गुमराह करने का कार्य कर रही है जनता जाग चुकी है ऐसी भ्रष्टाचारी सरकार को जनता उखाड़ फेंकेगी।
किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष मंगलाराम सांखला ने स्थानीय किसानों की समस्याओं पर चर्चा की।
इस दौरान किसान मोर्चा जिलामहामंत्री नाथूसिंह तीखी,भाजपा नगर अध्यक्ष एड़वोकेट सुरेश सोलंकी,किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष मंगलाराम साँखला,किसान मोर्चा उम्मेदाबाद मंडल अध्यक्ष भीखसिंह,एड़वोकेट संजय बोराणा,रामाराम माली,भवरलाल,हकमाराम देवासी,गंगासिंह नरसाणा सहित कहि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थे।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें