JALORE NEWS मुश्किलों से भागे नहीं , डटकर सामना करे-आचार्य
![]() |
Don-t-run-away-from-difficulties-face-them-firmly-Acharya |
JALORE NEWS मुश्किलों से भागे नहीं , डटकर सामना करे-आचार्य
जालोर ( 15 जुलाई 2023 ) JALORE NEWS श्री नंदीश्वर द्वीप में भंडारी परिवार द्वारा आयोजित चातुर्मास के तहत शनिवार को आचार्य विजय हार्दिक रत्न सूरिश्वर जी ने जीवन में सदा हिम्मत और हौसले के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
मीडिया प्रभारी हीराचन्द भण्डारी ने बताया कि आचार्य श्री ने कहा कि संकट हर व्यक्ति के जीवन में आता है। विपदा आती है और जाती है। हर बुरा समय वक्त के साथ गुजर जाता है। इस संसार में कुछ भी स्थाई नहीं है। यह संसार परिवर्तनशील है। परिवर्तन प्रकृति का नियम है। इसलिए व्यक्ति को धीरज और हिम्मत के साथ अपने जीवन में सदैव आगे बढ़ना चाहिए। मुश्किलें कितनी भी बड़ी हो अंधेरा कितना भी गहरा हो डर के आगे हार नहीं माननी चाहिए। टूटना नहीं चाहिए। संकट हमें जीवन संवारने का अवसर देते हैं। मुश्किलों से घबराना नहीं चाहिए। बल्कि डटकर मुकाबला करना चाहिए।
हताशा कभी नहीं पानी चाहिए।निराश एवं हताश व्यक्ति को कोई नहीं पूछता। इतिहास उन्हीं को याद करता है जिन्होंने संकटों से घबराकर पीठ नहीं दिखाई हो। मुश्किलों से भाग जाने वाले लोग कायरों के रूप में गिने जाते हैं। हम अपनी संकल्प शक्ति को मजबूत करें। मजबूत इरादों और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर बड़े से बड़े सपने साकार किये जा सकते हैं। सपनों का साकार हो जाना जीवन की सबसे बड़ी सार्थकता है। हमें बड़े सपने अवश्य पालने चाहिए। तभी तो कुछ कर गुजर पाएंगे। जीवन में सफलता यूं ही नहीं मिलती। और जोश के साथ तपना पड़ता है। उन्होंने उपस्थित युवाओं को धीरज के साथ मेहनत करने की प्रेरणा दी।
आचार्य श्री ने कहा कि कर्मों की माया निराली होती। कर्म जब उदय में आते हैं तो उन्हें भोगना ही पड़ता है। विभिन्न दृष्टांतो के माध्यम से कर्म की कहानी समझाई। चातुर्मास के दौरान विभिन्न तब आराधना हो रही है।
धर्म सभा को मुनिराज आनंद मंगल विजय जी ने भी संबोधित किया। चातुर्मास के दौरान युवाओं और युवतियों के लिए संस्कार शिविर का आयोजन साधु साधु जी भक्तों के सानिध्य में हो रहा है।
रविवार को पुण्या श्रावक की सामायिक आयोजन किया जाएगा।
JALORE NEWS
नया अदाजा में
सिरोही जालोर की ताजा खबर
राजस्थान की ताजा खबर
जालोर की तहसील से जुडी खबर
काईम खबर के साथ
today जालोर न्यूज़ आज तक
Job की ताजा खबर अन्य खबर के साथ
देश विदेश की खबर
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें