BHINMAL NEWS भाजपा की नमो वॉलिंटियर कार्यशाला में हुई महत्वपूर्ण चर्चा
![]() |
Important-discussion-took-place-in-BJP-s-Namo-volunteer-workshop |
BHINMAL NEWS भाजपा की नमो वॉलिंटियर कार्यशाला में हुई महत्वपूर्ण चर्चा
पत्रकार माणकमल भंडारी भीनमाल
भीनमाल ( 30 जुलाई 2023 ) BHINMAL NEWS भारतीय जनता पार्टी जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित हुई । जिसमें जिले के समस्त नमो वॉलिंटियर ने भाग लेकर मोदी के नव भारत की संकल्पना को साकार करने का प्रण लिया।
शहर स्थित क्षेमकरी माता मंदिर के पास माली समाज धर्मशाला में आयोजित भाजपा की नमो वॉलिंटियर कार्यशाला बैठक रविवार को प्रदेश मंत्री अन्नतराम विश्नोई एवं नही सहेगा राजस्थान अभियान के जिला प्रभारी जोगाराम पटेल के मुख्य आतिथ्य एवं जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
कार्यक्रम में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा एवं योजना का निर्माण किया गया। बैठक में बूथ सशक्तिकरण, सरल ऐप पर कार्यकर्ताओं का पंजीकरण एवं पेज समिति निर्माण कार्य की समीक्षा कर सुझाव प्रस्तुत किए गए। बैठक के प्रारंभ में भारत माता की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर, दीप प्रज्वलित किया गया । इस अवसर पर नव नियुक्त प्रदेश मंत्री अन्नतराम बिश्नोई और जोगाराम चौधरी का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री अन्नतराम बिश्नोई ने बताया कि भाजपा की शून्य से शिखर तक की यात्रा के बीच आज हम विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक दल के रूप में उभरे हैं । जिसके पीछे सैंकड़ों कार्यकर्ताओं का कठोर परिश्रम है।
नहीं सहेगा राजस्थान अभियान जिला प्रभारी जोगाराम पटेल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की केंद्र सरकार पहले दिन से जनता की सेवा निष्ठा एवं समर्पण भाव से करने का कार्य कर रही हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली ने बताया कि चुनावी वर्ष होने पर कांग्रेस सरकार द्वारा जनता को राहत देने के नाम पर राजनैतिक लाभ प्राप्त करने का प्रयास कर रही हैं । लेकिन प्रदेश की जनता इनके भ्रष्टाचार एवं कुशासन से परिचित हैं, जनता चुनावों में हिसाब करेगी। किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष धुखाराम राजपुरोहित सहित कई लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किये ।
इस दौरान प्रदेश मंत्री अन्नतराम विश्नोई, नहीं सहेगा राजस्थान अभियान के जिला प्रभारी जोगाराम पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली, चुनाव प्रभारी महेंद्रसिंह शेखावत, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष धुखाराम राजपुरोहित, दानाराम चौधरी, हरीश राणावत, प्रकाशचंद्र छाजेड़, पवनी मेघवाल, जितेंद्र सरगरा, बिशनसिंह सोलंकी, देवाराम चौधरी, जयंतीलाल, देवाराम सुथार, दीपककुमार, भरतसिंह भोजाणी, पुखराज चौधरी बगोटी, महेंद्र सोलंकी, टीकमसिंह राणावत, गंगाराम माली, सुरेश सोलंकी, शैतानसिंह राजपुरोहित,
रामगोपाल बुड़िया, रावतसिंह दूठवा, शेखर व्यास, डॉ मंजू मेघवाल, सोमदान चारण, नरींगाराम चौधरी जोधावास, रमेश गर्ग, महादेवाराम चौधरी, दिनेश भाटी, रवि सोलंकी, संजय बोराणा, विक्रम बंजारा, संतोष सोनी, नरपतसिंह लोल, सुरेश बोहरा, सायरपुरी गोस्वामी, किशोर सांखला, सांवलाराम माली, शंकरलाल माली टांपी, विक्रम गवारिया, अमराराम जाट, लालसिंह राजपुरोहित, गोविंददास, शंकर भादरू, नारायणसिंह कांलमा, मांगीलाल दर्जी, सुरेश प्रजापत, डूंगरसिंह कारोला, भरत जीनगर सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें