BHINMAL NEWS प्रेस वार्ता में भाजपा नेताओं ने नहीं सहेगा राजस्थान अभियान की जानकारी दी
![]() |
In-the-press-conference-BJP-leaders-gave-information-about-Rajasthan-campaign-will-not-tolerate |
BHINMAL NEWS प्रेस वार्ता में भाजपा नेताओं ने नहीं सहेगा राजस्थान अभियान की जानकारी दी
पत्रकार माणकमल भंडारी भीनमाल
भीनमाल ( 17 जुलाई 2023 ) BHINMAL NEWS भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रदेश मंत्री सांवलाराम देवासी व भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली ने पत्रकार वार्ता के माध्यम से प्रदेश की नकारा, निकम्मी कांग्रेस सरकार के खिलाफ अपनी बात रखी।
भाजपा प्रदेश मंत्री सांवलाराम देवासी ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार पूरी तरह से फ़ेल है। जो राजस्थान भ्रष्टाचार, पेपर लीक, बलात्कार, दलित विद्रोह में नं वन है। प्रदेश के किसानों को ऋण माफ़ी का झूठा वादा किया गया । पिछले पांच साल में 10,00,000 अपराध का रिकॉर्ड बना व सांप्रदायिक दंगे 10 गुना बढ़े। प्रदेश के शहरों में हर 3 में से 1 युवा बेरोजगार बैठा है। भ्रष्टाचार खुलेआम हो रहा है।राजस्थान भ्रष्टाचार में नं वन है। जिसका उदाहरण सरकार के योजना भवन में करोड़ों रुपये और सोना बरामद होना है। साथ ही 20,000 करोड़ का जल जीवन घोटाला, पीपलखूंट में 1000 करोड़ की खान 5 करोड़ में बेची।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली ने कहा कि प्रदेश में पुलिस के भ्रष्टाचार से जनता परेशान, तबादलों के लिए शिक्षकों को सरकार को रिश्वत देनी पडती है। प्रदेश में अपराध बेलगाम हो चुका है। राजस्थान साइबर क्राइम में नं वन पर है। ऐसी नकारा सरकार में 7,500 से अधिक निर्दोष नागरिकों की हत्या हुई। पिछले पांच साल में 10,00,000 से अधिक अपराध बड़े। इन पांच साल में महिलाओं पर 1,90,000 से अधिक अपराध बड़े।प्रदेश के किसानों को ऋण माफ़ी का झूठा वादा कर कर्ज़ में 19,000 से अधिक किसानों की ज़मीनें निलाम कर दी। फसल खराब होने पर कोई मुआवज़ा नहीं दिया। पिछले पांच साल में किसानों को मिलने वाली बिजली के दाम दुगने हुए व लम्पी वायरस से 12.5 लाख गौ माता प्रभावित हुई। किसान बाजरे की फसल एम.एस.पी से नीचे बेचने पर मजबूर हो गया है। देश के 22 प्रतिशत बलात्कार के मामलें राजस्थान में हुए। बहन-बेटियों का स्टाम्प पेपर पर सौदा 12 से ज़्यादा महिलाओं के पैर चोरों ने काँटे। पुलवामा शहीदों की विधवाओं से बदसलूकी की जाती है।राजस्थान पेपर लीक में नं वन, युवा बेरोज़गारी में नं वन, प्रदेश के शहरों में हर 3 में से 1 युवा बेरोज़गार, 17 पेपर लीक से 50 लाख युवाओं के भविष्य बर्बाद, 3,500 बेरोज़गारी भत्ता देने का झूठा वादा किया गया ।
शिक्षकों के हर 2 में से 1 पद ख़ाली पड़े है। पिछले पांच साल में पंजीकृत बेरोज़गारों की संख्या दुगनी हुई है। दौसा, बलोतरा में दलित-आदिवासी महिलाओं से बदसलूकी की गई। जयपुर बम ब्लास्ट के हत्यारें बरी कर दिए जाते है। सालासर राम दरबार और अलवर के शिवलिंग जैसे धार्मिक स्थलों का विध्वंस होता है। हिंदू त्योहारों पर धारा 144 और शोभा यात्राओं पर प्रतिबंध लगता है। कन्हैयालाल तेली जैसे कई निर्दोष लोग सांप्रदायिकता के शिकार बनते है। अवैध खनन के चलते संत विजयदास ने आत्महत्या कर दी।राजस्थान पर 5 लाख करोड़ का क़र्ज़ हो गया है ।14 प्रतिशत स्कूलों में बिजली एवं 90 प्रतिशत स्कूलों में कंप्यूटर नहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में डॉक्टरों के 3,500 से अधिक पद खाली पड़े है। इसी प्रकार 90 प्रतिशत सरकारी कॉलेज में प्राध्यापक नियुक्त नहीं है।
इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष महेंद्र सोलंकी, ईन्द्रसिंह राणावत, पहाड़सिंह राव बोरली सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहें।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें