JALORE NEWS प्रेम की प्रतिष्ठा आज के युग की आवश्यता-आचार्य
![]() |
The-prestige-of-love-is-the-need-of-today-s-era-Acharya |
JALORE NEWS प्रेम की प्रतिष्ठा आज के युग की आवश्यता-आचार्य
जालोर ( 13 जुलाई 2023 ) JALORE NEWS श्री नंदीश्वर द्वीप में भंडारी परिवार की ओर से आयोजित हो रहे आध्यात्मिक चातुर्मास के तहत गुरुवार को व्याख्यानमाला के अंतर्गत धर्म सभा को सम्बोधित करते हुए आचार्य श्री हार्दिक रत्न सूरिश्वर ने नफरत छोड़ने एवं प्रेम की प्रतिष्ठा करने की सलाह दी।
आचार्य श्री ने कहा कि प्रेम के बल पर इंसान तो क्या खूंखार से खूंखार जानवर भी वश में किए जा सकते हैं। प्रेम में बड़ी ताकत होती है। परिवार में शांति और समृद्धि का वातावरण प्रेम के बल पर ही पैदा किया जा सकता है। नफरत तो आग में घी की भांति होती है। उससे किसी का भला नहीं होना। नफरत से दुश्मनी पैदा होती है। दुश्मन पैदा करना हमारी सबसे बड़ी भूल है। प्रेम मानवता है । प्रेम सौहार्द और शांति की स्थापना करता है। इसलिए हम सभी प्रेम के उपासक बने। नफरत और दुश्मनी हिंसा एवं विवाद का कारण बनती है। विवाद पैदा करने मे कोई मेहनत नहीं लगती। मेहनत लगती है, विवाद सुलझाने में।
इसलिए हम प्रेम के रास्ते चलें तो हमारा जीवन सफल और सार्थक बनेगा। प्रेम की साधना मानव जाति का सदा ही ध्येय रहा है। प्रेम प्रकाश- पुंज की तरह है जिसके बढ़ते ही नफरत रूपी अंधकार मिटता जाता है। उन्होंने कहा की स्त्री घर की धूरी होती है ।वह यदि चाहे तो घर में प्रेम में माहौल बना सकती है।
वाणी का संयम प्रेम में सहायक होता है। हम तोल तोल कर बोले। मधुर बोले ।कटु सत्य कभी नहीं बोले। कड़वे वचन मन में गांठ पैदा करते हैं। ये गांठ मनभेद पैदा करती है।हम अपने जीवन को प्रेममय बनाये।
धर्म सभा को मुनिराज श्री आनंद मंगल विजय जी महाराज ने भी धर्म सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमें सदैव प्रभु भक्ति पर अटूट विश्वास रखना चाहिए।यह विश्वास हमारे लिए मुक्ति का मार्ग प्रशस्त करता है।
बीसस्थानक तप आज से
मीडिया प्रभारी हीराचंद जी भंडारी ने बताया कि चातुर्मास के दौरान विविध तप आराधना हो रही है।इसी कड़ी मे शुक्रवार से बीस स्थानक तप प्रारंभ हो रहा है
JALORE NEWS
नया अदाजा में
सिरोही जालोर की ताजा खबर
राजस्थान की ताजा खबर
जालोर की तहसील से जुडी खबर
काईम खबर के साथ
today जालोर न्यूज़ आज तक
Job की ताजा खबर अन्य खबर के साथ
देश विदेश की खबर
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें