मणिपुर प्रदेश में आदिवासी महिला एवं अल्पसंख्यक समुदाय पर अत्याचार को लेकर केंद्र सरकार के विरोध में ज्ञापन सौंपा रथ
![]() |
Under-the-leadership-of-Congress-District-President-Bhavarlal-Meghwal-a-memorandum-was-submitted-to-the-District-Collector-in-the-name-of-the-President. |
कांग्रेस जिलाध्यक्ष भवरलाल मेघवाल के नेतृत्व राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा - Under the leadership of Congress District President Bhavarlal Meghwal, a memorandum was submitted to the District Collector in the name of the President.
जालोर ( 26 जुलाई, 2023 ) JALORE NEWS राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी,जालोर की और से आज सुबह 11.00 बजे केंद्र की भाजपा सरकार की महिला विरोधी नीतियों के विरोध में प्रदेश सचिव एवम जिला सहप्रभारी हरीश परिहार के मुख्य आतिथ्य व कांग्रेस जिलाध्यक्ष भवरलाल मेघवाल के नेतृत्व में "सोनगरा बालोद्यान"सूरज पोल के पास जालोर से कलेक्ट्रेड तक विरोध स्वरूप "पैदल मार्च" निकालकर विरोध प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम एक ज्ञापन जिला कलेक्टर जालोर को सौपा गया।
सर्वप्रथम समस्त कांग्रेसजन सोनगरा बालोद्यान एकत्रित हुए तथा वहाँ से नारेबाजी करते हुए हॉस्पिटल चौराहा होते हुए कलेक्ट्रेड जालोर के बाहर पहुचे कांग्रेसजन ने केंद्र की मोदी सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की तथा मणिपुर में महिलाओं, आदिवासियों, अल्पसंख्यको पर हो रहे अत्याचारों को रोकने में विफल केंद्र की भाजपा सरकार के विरुद्ध अविलम्ब कार्यवाही करने की मांग की। कांग्रेसजन ने महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम एक ज्ञापन जिला कलेक्टर जालोर को सोंपकर केंद्र की भाजपा सरकार के नेतृत्व में कार्यवाही की मांग की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव हरीश परिहार ने कहा कि मणिपुर में महिलाओं, आदिवासियो,अल्पसंख्यको के विरुद्ध बढ़ते अत्याचार को रोकने में भाजपा की डबल इंजन सरकार विफल रही है तथा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी मणिपुर की विभत्स धटनाओं पर अभी तक मौन धारण कर बैठे है।भाजपा की कथनी एवम करनी में फर्क अब आमजनता समझ चुकी है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष भवरलाल मेघवाल ने कहा कि पिछले 2 माह से अधिक समय से मणिपुर प्रदेश में जातीय हिंसा में असख्य लोग अपना जीवन एवम संपत्ति गवा चुके है। प्रदेश एवम केंद्र की भाजपा सरकार की हठधर्मिता के कारण मणिपुर प्रदेश में आदिवासी महिला एवम अल्पसंख्यक समुदाय पर अत्याचार हो रहे है। महिलाओं के साथ दुष्कर्म के मामले रोज उजागर हो रहे है किंतु देश के प्रधानमंत्री मूक दर्शक बने बैठे है।
![]() |
भाग 2 |
![]() |
भाग 1 |
यहाँ उपस्थित रहें
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष नैन सिंह राजपुरोहित, पूर्व विधायक रामलाल मेघवाल,आहोर कांग्रेस प्रत्याशी सवाराम पटेल, पूर्व जिला प्रमुख मंजू मेघवाल,जुल्फिकार अली भुट्टो,पीसीसी सदस्य उम सिंह राठौड़,जिला प्रवक्ता योगेन्द्र सिंह कुम्पावत,जालोर ब्लॉक अध्यक्ष भोमाराम मेघवाल, आहोर ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र जोशी,सायला ब्लॉक अध्यक्ष सवाई सिंह चम्पावत,सोमभाई सरगरा, भाद्राजून ब्लॉक अध्यक्ष गलबराम मीणा,संध्या चौधरी,महिला जिलाध्यक्ष शोभा सुंदेशा,आम सिंह परिहार,ममता जैन, जिला सचिव सरोज चौधरी, जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी मीणा, पूर्व ग्रेनाइट एसोसिएशन अध्यक्ष लाल सिंह धानपुर,कालूराम मेघवाल,मांगीलाल चौधरी,खीमाराम चौधरी,पन्ने सिंह पोसाना,दीपाराम मेघवाल,पार्षद राजेन्द्र सोलंकी, पार्षद अफ़रोज़ा बानो, मनोनीत पार्षद भारत सुथार,अनिल पंडत,कार्तिक दवे,शीला चौधरी,भरत सिंह राजपुरोहित,सुष्मिता गर्ग,पीर सिंह मालपुरा,शंकर अग्रवाल,मांगीलाल गर्ग,नारायण सोलंकी,महेंद्र सोनगरा,बंशीलाल माली,बस्तिमल चौहान, ललित कुमार चौधरी,इंद्र सिंह दहिया,पृथ्वी सिंह भाटी,कृष्ण कुमार मेघवाल,सुमेरमल जीनगर,जुबेदा नागोरी,उम्मेद सिंह चारण,जोगाराम सरगरा,रूपाराम आकोली,पुखराज माली,नरेंद्र मेघवाल,वागाराम परमार,कमल सिंह निम्बलना,जोगाराम मीणा,दिनेश कुमार साकरणा,अशोक मेघवाल, सुरेश नाथ,अमीन नागोरी सहित तमाम कांग्रेसजन मौजूद रहेंगे।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें