JALORE NEWS प्रदेश की कांग्रेस सरकार का प्रशासनिक तंत्र पर अंकुश नहीं- नगर अध्यक्ष सुरेश सोलंकी
![]() |
BJP-Nagar-Mandal-meeting-held |
भाजपा नगर मंडल की बैठक आयोजित - BJP Nagar Mandal meeting held
जालौर ( 6 अगस्त 2023 ) JALORE NEWS भाजपा नगर मंडल जालौर की बैठक भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित हुई।
नगर महामंत्री व पार्षद दिनेश महावर ने बताया कि भाजपा नगर मंडल जालौर की बैठक भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में नगर परिषद सभापति गोविंद टाक का मुख्य आतिथ्य रहा।वहीं अध्यक्षता नगर अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश सोलंकी ने की।
नगर परिषद सभापति गोविंद टाक ने कहा कि हमारे बोर्ड का पूरा प्रयास शहर का विकास करना है परंतु नगर परिषद में कर्मचारियों की भारी कमी है जिस कारण से बरसात के सीजन में विकास कार्य बाधित हो जाते हैं। सरकार शहर का विकास नहीं चाहती हैं क्योंकि हमारे यहाँ भाजपा का बोर्ड है और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है।शहर की अव्यवस्थाओं को लेकर दोषी केवल ओर केवल प्रदेश की नकारा कांग्रेस सरकार है।
नगर अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश सोलंकी ने कहा कि हम सबको मिलकर संगठन संरचना के तहत जल्द ही सरल ऐप के माध्यम से पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति का ऑनलाइन कार्य पूरा करना होगा। मूल संगठन सहित सभी मोर्चा के पदाधिकारियों को मिलकर प्रदेश की नकारा निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए अब कमर कस लेनी है। जिस प्रकार से प्रशासन की लापरवाही से शहर में अवस्थाएं फैली है। इससे पता चलता है कि सरकार का प्रशासनिक तंत्र पर अंकुश नहीं है।
बैठक में नगर अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश सोलंकी,नगर परिषद सभापति गोविंद टाक,नगर महामंत्री व पार्षद दिनेश महावर, एससी मोर्चा जिला महामंत्री इंद्र गर्ग,भाजयुमो नगर अध्यक्ष दिलीप भट्ट, ओबीसी मोर्चा नगर अध्यक्ष जोगेश सैन, किसान मोर्चा नगर महामंत्री चतराराम गहलोत,नगर उपाध्यक्ष रवि सोलंकी,घनश्याम देवासी, एडवोकेट संजय बोराणा,पार्षद विक्रम सोलंकी,दिलीप सोलंकी सहित कई कार्यकर्ता पदाधिकारी जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें