JALORE NEWS पीड़ित मानव की सेवा दुनिया का सबसे बड़ा धर्म- जैनाचार्य
![]() |
Servic-e-to-suffering-human-is-the-biggest-religion-of-the-world-Jainacharya |
JALORE NEWS पीड़ित मानव की सेवा दुनिया का सबसे बड़ा धर्म- जैनाचार्य
जालौर ( 28 अगस्त 2023 ) JALORE NEWS नंदीश्वर जैन तीर्थ में भंडारी परिवार की ओर से आयोजित आध्यात्मिक चातुर्मास के तहत सोमवार को आचार्य श्री हार्दिक रत्न सुरीश्वर जी ने पीड़ित मानव की सेवा को सबसे बड़ा धर्म बताया।
आध्यात्मिक चातुर्मास के मीडिया संयोजक हीराचंद भंडारी ने बताया कि आचार्य श्री ने कहा कि हर जैन श्रावक का कर्तव्य की वह हर प्राणी की दुख एवं संकट में मदद करे। किसी भी प्राणी को संकट में नहीं देख सके। उसका दुख दूर करने का भाव मन में रखें।भुख एवं प्यास इस संसार के सबसे बड़े दुख माने जाते हैं। भुखे के व्यक्ति के लिए भक्ति, ज्ञान और साधना का कोई महत्व नहीं होता। भोजन हर व्यक्ति की प्रथम आवश्यकता है।भुख इस दुनिया में न जाने कितन पाप और अपराध करवाती है। इसलिए हमारा प्रथम कर्तव्य है कि हम अपने सामर्थ्य के अनुसार किसी भी जरूरतमंद एवं भुखे व्यक्ति की मदद करें। हमारा यह सौभाग्य है कि हमें प्रभु ने इस काबिल बनाया कि हम किसी भी व्यक्ति के दुख को कम कर सकते हैं। पीड़ित मानव की सेवा इस दुनिया का सबसे बड़ा एवं सार्वभौमिक धर्म है।
किसी दुखी व्यक्ति को उसकी कमियां गिनाने की बजाय उसकी मदद करनी चाहिए।
धर्म सभा को संबोधित करते हुए मुनिराज श्री स्वर्ण कलश विजय जी ने शाश्वत तीर्थाधिपति श्री शत्रुंजय महातीर्थ का महत्व बताते हुए सभी को वर्ष में एक बार शत्रुंजय की यात्रा करने के लिए प्रेरित किया। सिद्धाचल गिरिराज की पावन भूमि इतनी पवित्र है कि इसके कण-कण में सिद्धत्व का वास है। यहां आकर अनंत अनंत आत्माओं को मोक्ष की प्राप्ति हुई है।
समारोह के दौरान सुडोकू प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले एवं सभी प्रतिभागियों को चातुर्मास आयोजक भंडारी परिवार की ओर से पुरस्कार प्रदान किए गए।
श्री पार्श्व पंचकल्याणक पूजा आज:
आदर्श नगर स्थित श्री कंकु पार्श्वनाथ मंदिर में आज मंगलवार दोपहर दो बजे पार्श्व पंच कल्याणक पूजा का आयोजन श्रीमान कैलाश कुमार की माणकमल संचेती परिवार की ओर से किया जाएगा।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें