BHINMAL NEWS केन्द्रीय मंत्री ने डॉ० इन्दु जैन राष्ट्र गौरव को किया सम्मानित
![]() |
Union-Minister-honored-Dr.-Indu-Jain-national-pride |
BHINMAL NEWS केन्द्रीय मंत्री ने डॉ० इन्दु जैन राष्ट्र गौरव को किया सम्मानित
पत्रकार माणकमल भंडारी भीनमाल
भीनमाल ( 16 अगस्त 2023 ) BHINMAL NEWS एक भारत - श्रेष्ठ भारत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस विचार से प्रेरित होकर गुरुग्राम में भारत अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक केन्द्र का भव्य शिलान्यास समारोह एवं त्रिदिवसीय संस्कृति महोत्सव सम्पन्न हुआ।
त्रिदिवसीय संस्कृति महोत्सव के समापन समारोह में डॉ० इन्दु जैन राष्ट्र गौरव को भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार, संरक्षण-संवर्धन में समर्पित होकर विशेष भूमिका निभाने के लिए केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने "संस्कृति संवर्धन सम्मान" से सम्मानित किया । डॉ. इन्दु ने इस समारोह के संचालन का दायित्व भी कुशलता से निभाया। इंटरनेशनल दिव्य परिवार सोसाइटी एवं चाणक्य वार्ता परिवार के द्वारा आयोजित संस्कृति महोत्सव में तीनों दिन भारत के विशिष्ट अतिथियों का सानिध्य प्राप्त हुआ।
इस समारोह में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आलेर्कर, महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी, मेघालय एवं सिक्किम के पूर्व राज्यपाल गंगाप्रसाद, केन्द्र के संरक्षक लक्ष्मीनारायण भाला , राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबालसिंह लालपुरा, हरियाणा प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, जैन संत गणि राजेन्द्र विजय, चाणक्य वार्ता के सम्पादक एवं इस समारोह के मुख्य संयोजक डॉ. अमित जैन आदि गणमान्य व्यक्तियों के सानिध्य ने समारोह का गौरव बढ़ाया
"संस्कृति-संवर्धन सम्मान" से सम्मानित डॉ. इन्दु जैन राष्ट्र गौरव लेखिका, कवयित्री, विदुषी रत्न, मोटिवेशनल स्पीकर, सलाहकार, पत्रकार, शाकाहार प्रचारक, भारतीय नैतिक मूल्यों की प्रशिक्षिका हैं । सर्वप्राचीन प्राकृत भाषा, संस्कृत, अपभ्रंश, हिन्दी भाषा, ब्राह्मी लिपि आदि भारतीय भाषाएं -लिपि-साहित्य-नाट्यकला-संगीतकला आदि विभिन्न क्षेत्रों में अनेक माध्यमों से निरन्तर भारतीय-श्रमण जैन संस्कृति में योगदान दे रही हैं। आपने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सानिध्य में आयोजित नवीन संसद भवन के ऐतिहासिक शिलान्यास समारोह एवं उद्घाटन समारोह में सर्वधर्म प्रार्थना सभा में विशेष भूमिका निभाई थी।
आप निरंतर कई वर्षों से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री आदि विशिष्ट व्यक्तियों के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रमों में मंगलाचरण, संचालन, वक्तव्य, सर्वधर्म प्रार्थना में जैन प्रतिनिधित्व आदि अनेक रूपों में अपनी भूमिका निभाते हुए प्रतिभागिता करती रहती हैं। आपको अनेक विशेष पुरस्कारों एवं सम्मानों से सम्मानित किया गया जा चुका है। आप राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित प्रो. फूलचन्द जैन प्रेमी एवं विदुषी डॉ० मुन्नी पुष्पा जैन (वाराणसी) की सुपुत्री हैं तथा आपका पूरा परिवार भारत के लिए, प्राचीन भारतीय जैन श्रमण संस्कृति के लिए समर्पित है।
JALORE NEWS
नया अदाजा में
सिरोही जालोर की ताजा खबर
राजस्थान की ताजा खबर
जालोर की तहसील से जुडी खबर
काईम खबर के साथ
today जालोर न्यूज़ आज तक
Job की ताजा खबर अन्य खबर के साथ
देश विदेश की खबर
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें