BHINMAL NEWS परिवर्तन यात्रा की तैयारियों हेतु बैठक में संभाग प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री रहेंगे मौजूद
![]() |
Divisional-in-charge-and-state-minister-will-be-present-in-the-meeting-for-preparations-for-Parivartan-Yatra |
BHINMAL NEWS परिवर्तन यात्रा की तैयारियों हेतु बैठक में संभाग प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री रहेंगे मौजूद
पत्रकार माणकमल भंडारी भीनमाल
भीनमाल ( 24 अगस्त 2023 ) BHINMAL NEWS आगामी विधानसभा के चुनावी तैयारियों को लेकर, भाजपा बूथ सशक्तिकरण एवं कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के लिए भाजपा तरह तरह के प्रकल्प आजमा रही हैं।
भाजपा द्वारा प्रदेश स्तरीय परिवर्तन यात्रा निकालकर, सरकार की विफलताओं को जनता के समक्ष प्रस्तुत कर, जन जागृति का काम किया जाएगा। परिवर्तन यात्रा के निमित्त शुक्रवार को भाजपा प्रदेश महामंत्री और जोधपुर संभाग प्रभारी जगवीर छाबा एवं प्रदेश मंत्री डॉ महेंद्र कुमावत जिले के प्रवास पर रहेंगे। प्रवास के दौरान जिले की पांचों विधानसभाओं में कार्यकर्ताओं की बैठकें लेकर, यात्रा का रूट मैप एवं तैयारियों पर चर्चा करेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा निर्देशित परिवर्तन यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत जिले की पांचों विधानसभाओं में परिवर्तन यात्रा निकाली जाएगी। जिसकी तैयारियों एवं क्रियान्वय हेतु योजना के संबंध में चर्चा हेतु प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी जगवीर छाबा सहित प्रदेश मंत्री डॉ महेंद्र कुमावत उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया की शुक्रवार को 10 बजे आहोर विधानसभा, 11:30 बजे जालोर विधानसभा, 2:30 बजे भीनमाल विधानसभा, 4:30 बजे सांचोर विधानसभा एवं शाम 6 बजे रानीवाड़ा विधानसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई हैं । जिसमें यात्रा की योजना का निर्माण किया जाएगा।
बैठक में विधानसभा क्षेत्र में निवासरत वरिष्ठ कार्यकर्ताओं सहित भाजपा के जनप्रतिनिधि, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, जिला प्रमुख, पूर्व जिला प्रमुख, नगर परिषद सभापति, पूर्व जिलाध्यक्ष, प्रधान, जिला पदाधिकारी, सभी मोर्चा के जिलाध्यक्ष एवं मोर्चों के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, नगर पालिका पार्षद, प्रकोष्ठ-विभाग के जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, शक्तिकेंद्र संयोजक, प्रभारी और बूथ स्तरीय कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें