JALORE NEWS धन को सुकृत कार्यों के निमित्त लगाना पुण्याई-आचार्य
![]() |
It-is-virtuous-that-you-use-money-for-good-deeds-Acharya. |
JALORE NEWS धन को सुकृत कार्यों के निमित्त लगाना पुण्याई-आचार्य
जालोर ( 21 सितम्बर 2023 ) JALORE NEWS आचार्य हार्दिक रत्न सुरीश्वर महाराज ने गुरुवार को चातुर्मास आयोजक भंडारी परिवार के घर आंगन में पगलिया किये। चातुर्मास मीडिया संयोजक हीराचंद भंडारी के मुताबिक इस दौरान संबोधित करते हुए आचार्य श्री ने कहा कि लक्ष्मी का सद् व्यय होना बहुत बड़े भाग्य और पुण्याई का फल हुआ करता है।
जब किसी व्यक्ति पर देव गुरु और धर्म की असीम कृपा दृष्टि होती है तब व्यक्ति का मन धार्मिक कार्यों में प्रवृत्त होता है। हमें जीवन में सदैव परमात्मा पर भरोसा रखते हुएआगे की ओर बढ़ते रहना चाहिए। इस अवसर पर भंडारी परिवार ने अपने आगामी धार्मिक सुकृत्यों के लिए गुरु भगवंतों का आशीर्वाद चाहा। इस परिवार ने भविष्य में छः रि पालित संघ निकालने की भावना प्रकट की।
इस पर गुरुदेव ने सहमति प्रकट की एवं समस्त भक्तों ने परमात्मा के जैकारे लगाएं। इस अवसर पर अनेक श्रावक-श्राविकाएं मौजूद थे।पर्युषण महापर्व के दौरान नगर में विविध तपस्याएं हुई। इसी क्रम में विनीषा विनय कुमार श्रीश्रीमाल के अट्ठाई तप की तपस्या की निमित्त नगर की समस्त स्कूलों में नन्हें मुन्ने बच्चों को मिष्ठान्न लड्डु वितरण किया गया।
स्वामी वात्सल्य का आयोजन:
गुरुवार को बड़ी न्याति नोहरे के नए भवन में श्री बसंत कुमार जी हनुमंत राज जी सेठ परिवार की ओर से सकल श्री संघ का स्वामी वात्सल्य आयोजित किया गया। जिसमें सैकड़ो की संख्या में श्रावक- श्राविकाओं ने शिरकत की।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें