JALORE NEWS प्रभु महावीर का शासन शाश्वत -गणिवर्य ज्ञान रत्न
![]() |
Lord-Mahavir-s-rule-is-eternal-Ganivarya-Gyan-Ratna |
JALORE NEWS प्रभु महावीर का शासन शाश्वत -गणिवर्य ज्ञान रत्न
जालौर ( 1 सितम्बर 2023 ) JALORE NEWS श्री नंदीश्वर जैन तीर्थ में चल रहे आध्यात्मिक चातुर्मास के तहत शुक्रवार को धर्म सभा को संबोधित करते हुए गणिवर्य श्री ज्ञान रत्न विजय जी महाराज साहब ने कहा कि परमात्मा प्रभु महावीर का शासन शाश्वत है।
आध्यात्मिक चातुर्मास के मीडिया संयोजक हीराचंद भंडारी ने बताया कि गणिवर्य ने कहा कि महावीर का शासन अनादि काल से चला आ रहा है। यह शासन अनादिकाल तक चलता रहेगा। इसलिए इसे शाश्वत कहा जाता है। भगवान महावीर ने हमें जो वाणी सुनाई वह वाणी
सभी जीवो का कल्याण करने वाली पवित्र वाणी है। जिस वाणी में सभी जीवो के कल्याण की चिंता की गई हो। ऐसी वाणी सर्वमान्य और सार्वभौमिक है। परमात्मा ने हम जीवो के कल्याण के लिए शासन की स्थापना की। परमात्मा का यह शासन एक अपेक्षा से परमात्मा से एक कदम आगे दिखाई देता है। क्योंकि परमात्मा का शासन अप्रतिहत है। अर्थात जिसका कभी अंत न हो। ऐसी प्रभु महावीर की वाणी एवं शासन आदि काल तक चलता रहेगा। वर्तमान समय में सोशल मीडिया के माध्यम से हो रहे अनर्गल दुष्प्रचार को लेकर उन्होंने चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि हमें ऐसे गलत एवं नफरत फैलाने वाले दुष्प्रचार से बचना चाहिए। हमें स्पष्ट और साफ सोच रखनी चाहिए। एवं शास्त्र सम्मत ज्ञान का विवेक पूर्वक अध्ययन करना चाहिए। ताकि हमें कोई भ्रमित ना कर पाए।
धर्म सभा को संबोधित करते हुए मुनिराज श्री ज्ञान कलश विजय जी महाराज साहब ने जैन साधु की विहार यात्रा के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि गिरनार के जंगलों में किस तरह जैन साधु भय मुक्त विहार करते हैं।
समारोह के दौरान पधारे हुए सभी मेहमानों का भंडारी परिवार की ओर से आभार अभिनंदन व्यक्त किया गया।
चिंतामणि तप आज से:
आध्यात्मिक चातुर्मास के अंतर्गत आचार्य श्री की पावन निश्रा में आज शनिवार से छह दिवसीय चिंतामणि तप शुरू होगा। जिसमें प्रथम दिवस उपवास रहेगा।
JALORE NEWS
नया अदाजा में
सिरोही जालोर की ताजा खबर
राजस्थान की ताजा खबर
जालोर की तहसील से जुडी खबर
काईम खबर के साथ
today जालोर न्यूज़ आज तक
Job की ताजा खबर अन्य खबर के साथ
देश विदेश की खबर
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें