शिवानी राजपुरोहित इकाई अध्यक्ष व रितिका रमणीया इकाई सचिव निर्वाचित - JALORE NEWS
![]() |
ABVP-women-s-college-executive-declared |
एबीवीपी की महिला महाविद्यालय कार्यकारिणी घोषित - ABVP women's college executive declared
जालोर ( 12 अक्टूबर 2023 ) JALORE NEWS अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जालोर नगर के राजकीय महिला महाविद्यालय की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा हुई। जिसमें नगर सह मंत्री नेहा सिंह ने नव निर्वाचित इकाई अध्यक्ष शिवानी राजपुरोहित व इकाई सचिव रितिका रमणीया की घोषणा की। पहले सत्र में विद्यार्थी परिषद की प्रवासी कार्यकर्ता प्रांत कार्यसमिति सदस्य रेखा चौधरी ने एबीवीपी की सैद्धांतिक भूमिका व इतिहास के बारे में बताया की एबीवीपी का उद्देश्य है राष्ट का पुनः निर्माण करना।
राष्ट्र के प्रति समर्पित एवं संस्कारी छात्र शक्ति तैयार करना ।
एबीवीपी का कार्यकर्ता राष्ट्रप्रथम के भाव से कार्य करता है । शिक्षा के साथ सामाजिक कार्यों में भागीदारी निभाता हैं।
दुसरे सत्र में नगर सह मंत्री नेहा सिंह ने कहा की एबीवीपी में पद नहीं दायित्व होते हैं एबीवीपी में कोई भी दायित्व छोटा बड़ा नहीं होता ।
इसके पश्चात नवीन महाविद्यालय कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें इकाई अध्यक्ष शिवानी राजपुरोहित इकाई उपाध्यक्ष मीरा माली, इकाई सचिव रितिका रमणीया सह सचिव प्रियंका सुथार,अमीना बानू, सोशल मीडिया संयोजक ममता कुमारी सह संयोजक नीतू कुमारी,इकाई एसएफडी संयोजक कल्पना सोलंकी
एसएफएस संयोजक प्रियंका सोलंकी कला मंच संयोजक पूजा कुमारी, सह संयोजक सोमती कुमारी,खेल संयोजक धापू कुमारी सह संयोजक नेनु कुमारी, कला संकाय प्रमुख सिमरन भट्ट,सह प्रमुख ललिता कुमारी,विज्ञान संकाय प्रमुख सोनिया परिहार, वाणिज्य संकाय प्रमुख अंकिता परिहार,सह प्रमुख खुश्बू चौधरी कार्यकारिणी सदस्य पूजा सोनी, कमिया कुमारी आदि को मनोनीत किया गया।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें