ओसवाल और पोरवाल कुल की स्थापना गुरु -प्रतिबोध का परिणाम-आचार्य हार्दिकरत्न सूरि JALORE NEWS
Establishment-of-Oswal-and-Porwal-clan-is-the-result-of-Guru-Pratibodh-Acharya-Hardikratna-Suri |
ओसवाल और पोरवाल कुल की स्थापना गुरु -प्रतिबोध का परिणाम-आचार्य हार्दिकरत्न सूरि JALORE NEWS
जालौर ( 12 अक्टूबर 2023 ) JALORE NEWS श्री नंदीश्वर द्वीप जैन तीर्थ में चम्पालाल भंडारी परिवार की ओर से आयोजित आध्यात्मिक चातुर्मास के तहत गुरुवार को धर्म सभा को संबोधित करते हुए आचार्य श्री हार्दिक रत्न सुरीश्वर जी ने कहा कि आचार्य भगवंत सकल मानव जाति के कल्याण का चिंतन करने वाले होते हैं। वे हम सब का उद्धार करने वाले होते हैं।
चातुर्मास के मीडिया संयोजक हीराचंद भंडारी के मुताबिक आचार्य श्री ने कहा कि गुरु भगवंत हमें सद् मार्ग की ओर प्रेरित करने वाले होते हैं। जब भी सकल संघ पर कोई संकट आता है तो गुरु भगवंत हमें अपने मार्गदर्शन के माध्यम से सही दिशा देते हैं। वे हमारा कल्याण करने के लिए हमें प्रतिबोध देते हैं। इतिहास में अनेक ऐसे गुरु भगवंत हुए जिन्होंने अपने प्रतिरोध के माध्यम से पूरे समाज को अंधविश्वास और व्यसनों से मुक्त किया। और परमात्मा की वाणी की ओर अग्रसर किया। ओसियां में क्षत्रिय समाज के लोगों को प्रतिबोध देकर ओसवाल कुल की स्थापना की। इस तरह एक सुविहित परंपरा चली। आचार्य भगवंत ने श्रीमाल नगरी भीनमाल में पोरवाल कुल की नींव रखी।
आचार्य भगवंत सबका कल्याण चाहने वाले होते हैं। उनके चिंतन का आधार विश्व कल्याण और मानवता का हित होता है। हमें बड़ी श्रद्धा और विश्वास से उनके मार्गदर्शन में अपने जीवन को आगे बढ़ना चाहिए।
धर्म सभा को संबोधित करते हुए मुनिराज श्री शुभ मंगल विजय जी ने कहा कि परमात्मा पर अटूट श्रद्धा और विश्वास हमारे जीवन को सफल बनाता है। जीवन में सदैव देव, गुरु और धर्म पर अटूट श्रद्धा रखनी चाहिए। हमें तब आराधना करते रहना चाहिए।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें