JALORE NEWS संस्कारों को बचाए रखना जरूरी: गणिवर्य
![]() |
It-is-important-to-preserve-the-values-Ganivarya |
JALORE NEWS संस्कारों को बचाए रखना जरूरी: गणिवर्य
जालौर ( 8 अक्टूबर 2023 ) JALORE NEWS श्री नंदीश्वर द्वीप जैन तीर्थ में चम्पालाल भंडारी परिवार की ओर से आयोजित आध्यात्मिक चातुर्मास के तहत रविवार को धर्म सभा को संबोधित करते हुए गणिवर्य श्री ज्ञान रत्न विजय जी ने कहा कि जीवन में अभ्युदय होने समय लगता है।पतन में वक्त नहीं लगता।
चातुर्मास के मीडिया संयोजक हीराचंद भंडारी के मुताबिक गणिवर्य ने कहा कि उत्कर्ष करने में मेहनत लगती है। समय लगता है। जीवन में तरक्की और प्रगति करने में मेहनत लगती है। अभ्युदय मुश्किल होता है। पतन सहज ही हो जाता है। संस्कार हमारी अनमोल धरोहर होते हैं। संस्कार हमारी संस्कृति और परंपराओं की दर्पण होते हैं। इन समृद्ध और श्रेष्ठ संस्कारों का आजकल पतन होता जा रहा है ।जो कि बहुत घातक हैं ।हमें किसी भी हालत में अपनी संस्कारों को जिंदा रखना होगा ।संस्कारों का समय-समय पर पोषण करने के लिए गुरु भगवतों की निश्रा में संस्कार शिविर आयोजित किए जाने चाहिए। एक व्यक्ति के संस्कार सारी उम्र उसके साथ-साथ चलते हैं। इसलिए इन संस्कारों का संरक्षण अति आवश्यक है।
धर्म सभा को संबोधित करते हुए मुनिराज श्री शुभ मंगल विजय ने कहा कि हरीभद्र सुरी जी कहते हैं कि श्रावक को सदैव नीति और न्याय से उपार्जित द्रव्य से ही परमात्मा की पूजा करनी चाहिए। पुण्या सेठ यदि पुण्या श्रावक बन पाया तो उसकी वजह यह थी कि उसके सामायिक में एक भी दोष नहीं था। हमें भी ऐसी ही सामायिक करनी चाहिए।
JALORE NEWS
नया अदाजा में
सिरोही जालोर की ताजा खबर
राजस्थान की ताजा खबर
जालोर की तहसील से जुडी खबर
काईम खबर के साथ
today जालोर न्यूज़ आज तक
Job की ताजा खबर अन्य खबर के साथ
देश विदेश की खबर
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें