BHINMAL NEWS 15 से 23 अक्टूम्बर तक नवरात्रि, 22 को होगी होमाष्टमी -
![]() |
Navratri-is-the-great-festival-of-worship-of-ten-Mahavidyas. |
दश महाविद्याओं के उपासना का महापर्व है नवरात्रि - Navratri is the great festival of worship of ten Mahavidyas.
पत्रकार माणकमल भंडारी भीनमाल
भीनमाल ( 11 अक्टूबर 2023 ) श्री दर्शन पंचांग के प्रधान सम्पादक शास्त्री प्रवीण त्रिवेदी ने बताया कि इस बार मां का आगमन 15 अक्टूम्बर रविवार को हाथी पर सवार होकर आयेगी।
शास्त्र कहते है कि माता का वाहन शेर होता है परन्तु अलग अलग वार के अनुसार रविवार को हाथी पर आती है । जिससे आने वाले वर्ष में बारिश व धन दौलत में वृद्धि होगी। त्रिवेदी ने बताया कि 15 अक्टूम्बर रविवार को घट स्थापना के साथ शुरू होने वाली नवरात्रि 23 अक्टूम्बर सोमवार तक रहेगी। इसी प्रकार 22 अक्टूम्बर को होमाष्टमी व 24 को दशहरा होगा। शास्त्रों में कलश को सुख-समृद्धि, ऐश्वर्य और मंगल कामनाओं का प्रतीक माना गया है। बिना कलश स्थापना के कोई भी धार्मिक अनुष्ठान पूरा नहीं माना जाता है।
कलश को पांच तरह के पत्तों से सजाया जाता है और उसमें हल्दी की गांठ, सुपारी, दूर्वा आदि रखी जाती है। कलश को स्थापित करने के लिए उसके नीचे बालू की वेदी बनाई जाती है और उसमें जौ बोये जाते हैं। कलश के मध्य में सभी मातृशक्तियां, समस्त सागर, सप्तद्वीपों सहित पृथ्वी, गायत्री, सावित्री, शांतिकारक तत्व, चारों वेद, सभी देव, आदित्य देव, विश्वदेव, सभी पितृदेव एक साथ निवास करते हैं। कलश की पूजा मात्र से एक साथ सभी प्रसन्न होकर यज्ञ कर्म को सुचारु रूपेण संचालित करने की शक्ति प्रदान करते हैं।
त्रिवेदी ने बताया कि वर्ष में चार नवरात्रि आती है, जिसमें शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्त्व है। यह नवरात्रि पर्व दो ऋतुओं के संधिकाल में आती हैं। नवरात्रि के नौ दिन तक मां के नव रूप शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चन्द्रघण्टा, कुण्माण्डा, स्कन्दमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी एवं सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना करें। इन दिनों मां दुर्गा के प्रति श्रद्धा भाव से व्रत, उपवास तथा शुद्ध उच्चारण वाले ब्राह्मण से मार्कण्डेश्वर ऋषि द्वारा रचित सप्तशती के पाठ, हवन आदि करानें से अक्षुण्ण पुण्य की प्राप्ति होती है। सप्तशती के प्रत्येक चरित्र में अलग-अलग सात महासतियों की शक्तियों को गुप्त रूप से बताया गया है। यथा लक्ष्मी, ललिता, काली, दुर्गा, गायत्री, अरून्धती एवं सरस्वती। साथ ही काली, तारा, छिन्नमस्ता, मातंगी, भुवनेश्वरी, बाला एवं कुब्जिका तथा नन्दा शताक्षी, शाकंभरी, भीमा, रक्त दंतिका, दुर्गा व भ्रामरी।
शारदीय नवरात्रि की तिथियां इस प्रकार है ।
15 अक्टूम्बर मां शैलपुत्री, 16 अक्टूम्बर मां ब्रह्मचारिणी, 17 अक्टूम्बर मां चंद्रघण्टा, 18 अक्टूम्बर मां कुष्मांडा, 19 अक्टूम्बर मां स्कंदमाता, 20 अक्टूम्बर मां कात्यायनी, 21 अक्टूम्बर मां कालरात्रि, 22 अक्टूम्बर मां महागौरी, 23 अक्टूम्बर मां सिद्धिदात्री ।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें