Rajasthan Election 2023: कांग्रेस की 33 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, पायलट टोंक, गहलोत सरदारपुरा से लड़ेंगे
![]() |
Rajasthan-me-Congress-list-released |
Rajasthan Election 2023: कांग्रेस की 33 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, पायलट टोंक, गहलोत सरदारपुरा से लड़ेंगे
जयपुर ( 21 अक्टूबर 2023 ) Rajasthan Election 2023: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी गई। पहली लिस्ट में पार्टी ने 33 उम्मीदारों के नामों का एलान किया है। कांग्रेस की पहली सूची में अशोक गहलोत के साथ ही सचिन पायलट, दिव्या मदेरणा, गोविंद सिंह डोटासरा, डॉ. अर्चना शर्मा, ममता भूपेश के साथ ही अशोक चांदना का नाम भी शामिल है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरदारपुरा से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, सचिन पायलट टोंक से, ममता भूपेश सिकराई (अजा) से, दिव्या मदेरणा ओसियां से चुनाव मैदान में उतारी गई हैं। पहली सूची में सीपी जोशी का नाम भी शामिल है, जिनके नाम को लेकर आशंकाएं जताई जा रही थी।
2020 में बागी हुए विधायकों को भी टिकट
2020 में सचिन पायलट के साथ बगावत करने वाले कई विधायकों को भी कांग्रेस की पहली सूची में टिकट मिला है। विराटनगर सीट इंद्राज गुर्जर को फिर से टिकट मिल गया है। इसी तरह लाडनू सीट से मुकेश भाकर फिर से टिकट पाने में सफल रहे हैं। वहीं, वल्लभनगर से विधायक गजेंद्र सिंह शक्तावत का टिकट जरूर कट गया है, लेकिन उनकी जगह उनकी पत्नी प्रीति को टिकट दिया गया है। इसी तरह परबतसर से विधायक रामनिवास गावड़िया भी फिर से टिकट पा गए हैं।
सचिन पायलट को खुली चुनौती देने वाले चांदना को भी टिकट
सचिन पायलट का साथ देने वालों को टिकट मिला है, साथ ही उनको चुनौती देने वाले अशोक चांदना को भी पार्टी ने टिकट दिया है। राजस्थान के सियासी हलके में अक्सर कहा जाता है कि सचिन पायलट के सामने गुर्जर नेता के रूप में अशोक गहलोत चांदना को आगे बढ़ाते रहे हैं। पायलट और चांदना के बीच 2022 में तल्खी तब सामने आई थी जब पुष्कर में कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में खेल राज्य मंत्री अशोक चांदना पर जूते-चप्पल फेंकने की घटना हुई थी। तब चंदाना ने ट्वीट कर पायलट को खुली चुनौती दी थी। चांदाना ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा '' मुझ पर जूता फेंकवाकर सचिन पायलट यदि मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं तो जल्दी से बन जाए, क्योंकि आज मेरा लड़ने का मन नहीं है। जिस दिन मैं लड़ने पर आ गया तो फिर एक ही बचेगा और यह मैं चाहता नहीं हूं।"
सीएम गहलोत ने दौसा में सभा में किया प्रत्याशियों का एलान
आज शुक्रवार को प्रियंका गांधी की जनसभा में सीएम अशोक गहलोत ने इशारों ही इशारों में दौसा जिले की पांच विधानसभा के टिकट बांट दिए। जिनमें चार कांग्रेस के वर्तमान विधायकों और पांचवां टिकट महवा विधानसभा से निर्दलीय विधायक ओमप्रकाश हुडला को देने की बात कही। भाषण के आखिर में गहलोत ने कहा- आप लोग दौसा से हमारे ममता भूपेश, मुरारी मीणा, गजराज खटाना और मुरारी लाल मीणा को जिताकर भेजो।
राजस्थान चुनाव: कांग्रेस ने जारी की मरुधरा के लिए 33 उम्मीदवारों की पहली सूची,
जयपुर: राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी गई है। शनिवार को जारी पार्टी की पहली सूची में 33 उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। पहली सूची में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पालयट का नाम भी शामिल है। दोनाें को उनके पूर्व निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतारा गया है।
नोहर अमित चाचाण
कोलायत - भंवर सिंह भाटी
सादुलपुर - कृष्णा पूनिया
सुजानगढ़ - मनोज मेघवाल
मंडावा - रीटा चौधरी
लक्ष्मणगढ़ - गोविंद सिंह डोटासरा
विराट नगर - इंद्राज गुर्जर
मालवीय नगर - डॉ. अर्चना शर्मा
सांगानेर - पुष्पेंद्र भारद्वाज
मुंडावर - ललित कुमार यादव
अलवर ग्रामीण - टीकाराम जूली
सिकराय - ममता भूपेश
सवाई माधोपुर - दानिश अबरार
टोंक - सचिन पायलट
लाडनूं - मुकेश भाकर
डीडवाना - चेतन सिंह डूडी
जायल - मंजू देवी
डेगाना - विजयपाल मिर्धा
परबतसर - रामनिवास गावड़िया
ओसियां - दिव्या मदेरणा
सरदारपुर - अशोक गहलोत
जोधपुर - मनीषा पंवार
लूणी - महेंद्र बिश्नोई
बायतु - हरीश चौधरी
वल्लभनगर - प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत
डूंगरपुर - गणेश गोगरा
बागीदौरा - महेंद्रजीत सिंह मालवीय
कुशलगढ़ - रमिला खड़िया
प्रतापगढ़ - रामलाल मीणा
भीम - सुदर्शन सिंह रावत
नाथद्वारा - सीपी जोशी
मांडलगढ़ - विवेक धाकड़
हिंडोली - अशोक चांदना
टिकट बंटवारे में किसकी चली, गहलोत बनाम पायलट के चर्चे
राजस्थान में कांग्रेस के आपसी कलह से कौन वाकिफ नहीं है। पिछले चार साल से गहलाेत और पायलट के बीच चली अदावत चुनाव से ठीक पहले भले ही एकजुटता में बदल गई लेकिन टिकट बंटवारे को लेकर फिर से रस्साकशी शुरू हो गई। कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने से पहले मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक हुई थी। इस बैठक में गहलोत और पायलट दोनों आमने-सामने बैठे नजर आए। हालांकि टिकट बंटवारे में किसकी चली इसका अंदाजा उम्मीदवारों की घोषणा से साफ पता लग रहा है।
पहली सूची में मुख्यमंत्री पद के दावेदारों का नाम
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का नाम पहली सूची में शामिल किया गया है। इसी तरह कांग्रेस पार्टी ने मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की पहली सूची में मुख्यमंत्री पद के दावेदारों का नाम शामिल किया था। एमपी में कमलनाथ को छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ाया जा रहा है। छ्त्तीसगढ़ में सीएम रमन सिंह को पाटन से चुनाव लड़ाने का ऐलान किया गया। वहीं उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के नाम की घोषणा अंबिकापुर से की गई है। इसी तरह तेलंगाना में कांग्रेस ने काेडंगल से प्रदेश अध्यक्ष और सांसद रेवंत रेड्डी टिकट दिया है
तीन राज्यों की पहली सूची में 229 उम्मीदवारों के नाम
राजस्थान से पहले जारी की गई तीन राज्यों की पहली सूची में कुल 229 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई। मध्यप्रदेश में 144 उम्मीदवार, छत्तीसगढ़ में 30 उम्मीदवार और तेलंगाना में 55 उम्मीदवारों को पहली सूची में जगह दी गई है।
जानिए, राजस्थान का चुनावी कार्यक्रम
30 अक्तूबर को अधिसूचना जारी की जाएगी। छह नवंबर तक नामांकन किया जा सकता है। सात नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। नौ नवंबर नाम वापसी की आखिरी तारीख है। 25 नवंबर को मतदान होगा, जबकि नतीजे तीन दिसंबर को सामने आएंगे।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें