कार्यकर्ता संगठन के रीड की हड्डी-बलवीर वर्मा - JALORE NEWS
![]() |
Backbone-of-worker-organization-Balveer-Verma |
कार्यकर्ता संगठन के रीड की हड्डी-बलवीर वर्मा - JALORE NEWS
जालौर ( 5 नवंबर 2023 ) JALORE NEWS भाजपा नगर मंडल जालौर की बैठक कार्यालय में आयोजित हुई। नगर महामंत्री व पार्षद दिनेश महावर ने बताया कि भाजपा कार्यालय में बूथ,ओबीसी मोर्चा युवा मोर्चा सहित अन्य बैठके आयोजित हुई। बैठकों के क्रम में बुथ संख्या 231 पर सबसे पहले बैठक आयोजित हुई।तत्पश्चात ओबीसी मोर्चा व युवा मोर्चा की बैठक आयोजित हुई।बैठकों में हिमाचल शिमला विधायक व जालौर विधानसभा प्रभारी बलवीर वर्मा,जिला महामंत्री हरीश राणावत, नगर अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश सोलंकी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिसोदिया,मंडल संयोजक संजय बोराणा का आतिथ्य रहा।
शिमला विधायक बलवीर वर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन के रीड की हड्डी होती है हम सबको मिलकर विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में आधिकारिक मतदान करवाना है।
सभी वक्ताओं ने संगठन के पक्ष में अधिक अधिक मतदान करने की अपील की व साथ ही केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने की बात कही।
बैठक के दौरान जिला मंत्री सुशीला सेन, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष दिलीप भट्ट,ओबीसी मोर्चा नगर अध्यक्ष जोगेश सैन,सोशल मीडिया संभाग सहसंयोजक चंद्रकांत सुंदेशा, जिला प्रवक्ता मुकेश राजपुरोहित, जिला संयोजक भवानी सिंह,भाजपा नेता शंकर भादरु,कार्यालय प्रभारी छगन दास रामावत,बंसीलाल सोनी,बुथ अध्यक्ष भंवर सिंह, हेमेंद्र सिंह बगेड़िया, पार्षद हीराराम देवासी,नीतू कवर,मेथी देवी,अंजना सोलंकी, रवि सोलंकी,अशोक गुर्जर,धीराराम चौधरी,धर्मपुरी, सुरेश सुंदेशा,दिलीप सोलंकी,राजवीरसिंह,भानुप्रताप सिंह,यसनाथ,सहित कहि पदाधिकारी जनप्रतिनिधि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें