हॉकी जालोर के चुनाव 28 जनवरी को सम्पन्न होंगे - JALORE NEWS
![]() |
Hockey-Jalore-elections-will-be-held-on-January-28 |
हॉकी जालोर के चुनाव 28 जनवरी को सम्पन्न होंगे - JALORE NEWS
जालोर ( 2 जनवरी 2023 ) JALORE NEWS हॉकी जालोर की वार्षिक साधारण सभा के आयोजन एवं चुनाव प्रक्रिया 28 जनवरी को भीनमाल में आयोजित करवाया जाना प्रस्तावित हैं |
जालोर डिस्ट्रिक्ट ओलिंपिक एसोसिएशन के सेक्रेटरी जनरल लाल सिंह सांखला ने बताया की हॉकी जालोर की एनुअल जनरल कौंसिल मीटिंग और इलेक्शन प्रोग्राम के अंतर्गत पेट्रोन प्रेजिडेंट सीनियर वाईस प्रेजिडेंट सेक्रेटरी ट्रेजरर के एक एक पदों वाईस प्रेजिडेंट जॉइंट सेक्रेटरी के पांच पांच पदों तथा एग्जीक्यूटिव मेंबर्स के छः पदों की पूर्ती के लिए हॉकी क्लबों के पदाधिकारियों की संशोधित सूची जारी करवाने इलेक्शन ऑफिसर एवं ऑब्ज़र्वर नियुक्ति हेतु नोटिस जारी करवाने हेतु मंगलवार को ए जी एम ओर ई जी एम आहूत की गई तथा सहमति के आधार पर 28 जनवरी को हॉकी जालोर की वार्षिक साधारण सभा तथा चुनाव कार्यक्रम भीनमाल में आयोजित करवाने का प्रस्ताव पारित करवाया गया | पूर्व में महिला हॉकी के दो बार राष्ट्रिय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हॉकी जालोर के तत्वाधान में जालोर मुख्यालय पर आयोजित करवाए गए थे वर्ष 2024 के सीनियर मैन / वुमन की राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता जालोर जिले में करवाने की मेजबानी के प्रस्ताव 28 जनवरी 2024 को नयी गठित कार्यकारिणी की मीटिंग में प्रस्ताव पारित करवाए जाएंगे |
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें