बैठक में जालोर महोत्सव के कार्यक्रमों की रूपरेखा पर हुई चर्चा, समन्वयक किए नियुक्त JALORE MAHOTSAVA 2024 - JALORE NEWS
![]() |
Various-programs-and-competitions-will-be-held-in-Jalore-Mahotsav-to-be-held-from-10-to-12-February. |
10 से 12 फरवरी तक आयोजित होने वाले जालोर महोत्सव में होंगे विभिन्न कार्यक्रम व प्रतियोगिताएं - Various programs and competitions will be held in Jalore Mahotsav to be held from 10 to 12 February.
जालोर ( 17 जनवरी 2024 ) JALORE NEWS जालोर महोत्सव 2024 JALORE MAHOTSAVA 2024की तैयारियों को अंतिम रूप देने व विभिन्न कार्यक्रमों के निर्धारण को लेकर बुधवार को जालोर महोत्सव समिति की बैठक कलक्टर निशांत जैन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।
महोत्सव मीडिया प्रभारी सुदर्शन व्यास ने बताया कि बैठक में तीन दिवसीय महोत्सव में होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। समिति सचिव मोहन पाराशर ने बताया कि इस बार जालोर महोत्सव के तहत बेंगलोर व चेन्नई में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कलक्टर जैन ने महोत्सव के दौरान नगरपरिषद आयुक्त अशोक शर्मा को स्टेडियम व शहर की विशेष साफ-सफाई के साथ सभी चौराहों पर सजावट करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि महोत्सव को लेकर प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर सजावट व रोशनी के साथ विभिन्न कार्यक्रमों व पारंपरिक प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जाएगा। वहीं बैठक में विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर समन्वयक भी नियुक्त किए गए।
10 को होगा महोत्सव का आगाज JALORE MAHOTSAVA 2024
मीडिया प्रभारी व्यास ने बताया कि 10 फरवरी को सुबह शोभा यात्रा के साथ महोत्सव का आगाज होगा। इसके बाद स्टेडियम प्रांगण में उद्घाटन समारोह होगा। फिर नटराज मंच पर दिन में समूह नृत्य, एकल गायन, सब जूनियर व सीनियर चित्रकला प्रतियोगिता के साथ बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन होगा। वहीं रात्रि में 8 बजे कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
11 को होंगे ये कार्यक्रम JALORE MAHOTSAVA 2024
मीडिया प्रभारी व्यास ने बताया कि 11 फरवरी को सुबह रन फॉर जालोर प्रतियोगिता होगी। इसके बाद नटराज मंच पर सुंदर शिशु प्रतियोगिता, जूनियर वर्ग चित्रकला प्रतियोगिता, कॅरियर गाइडेंस कार्यक्रम, सब जूनियर व सीनियर एकल नृत्य प्रतियोगिता व ओपन माइक जेमिंग होगा। इसके बाद रात्रि में 8 बजे सेलिब्रिटी शो होगा।
अंतिम दिन होंगे ये आयोजन JALORE MAHOTSAVA 2024
व्यास ने बताया कि महोत्सव के अंतिम दिन फेंसी डे्रस प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता, सीनियर एकल गायन प्रतियोगिता, जूनियर एकल नृत्य प्रतियोगिता, युवा काव्य प्रतियोगिता व मिस्टर एंड मिस जालोर प्रतियोगिता होगी। शाम को 4.30 बजे महोत्सव का समापन कार्यक्रम होगा। वहीं रात्रि में 8 बजे सेलिब्रिटी शो का आयोजन किया जाएगा।
ये रहेंगे विशेष आकर्षण JALORE MAHOTSAVA 2024
मीडिया प्रभारी व्यास ने बताया कि JALORE MAHOTSAVA 2024 महोत्सव के दौरान ई-स्पोर्टस, एनबीटी बुक फेयर, सेल्फी पॉइंट, पारंपरिक खेल, सेंड आर्ट, फोटो गेलेरी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, राजस्थानी फूड कोर्ट, जालोर के हस्तशिल्प, कला व फोटो प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इसके अलावा खेलकूद प्रतियोगिता के तहत कबड्डी, सितोलिया, वालीबॉल, रस्साकस्सी, खो-खो, बेडमिंटन, बास्केटबॉल, स्केटिंग व बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन प्रतिदिन सुबह 10 बजे से स्टेडियम में होगा।
शॉपिंग फेस्टिवल में मिलेगी सुविधाएं JALORE MAHOTSAVA 2024
उन्होंने बताया कि स्टेडियम प्रांगण में 10 से 17 फरवरी तक शॉपिंग फेस्टिवल का आयोजन होगा, जिसमें सभी प्रकार की घरेलू वस्तुएं, हस्तशिल्प, फूड कोर्ट एंव बच्चों के झूले सहित मनोरंजन की विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध रहेगी।
ये रहे मौजूद JALORE MAHOTSAVA 2024
इस दौरान सीईओ रोहित कुमार, एसडीएम प्रमोद सीरवी, तहसीलदार डॉ. हंसराज राठौड़, डीवाइएसपी रतनाराम देवासी, महोत्सव कोर कमेटी सदस्य पन्नालाल सोलंकी, नारायण भट्ट, कानाराम परमार, जिला समन्वयक रतन सुथार, उपखंड समन्वयक दिलीप भट्ट, भाजपा नगर अध्यक्ष सुरेश सोलंकी , भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिसोदिया,विकास समिति सदस्य परमानंद भट्ट, रोटरी क्लब अध्यक्ष पवन ओझा, पार्षद महेश भट्ट, सायला उपखंड समन्वयक राजेंद्र महेश्वरी व सह समन्वयक रूपकिशोर अग्रवाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें