कांग्रेस कमेटी द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर विधानसभा आहोर क्षेत्र में बैठक को संबोधित किया - JALORE NEWS
![]() |
Addressed-the-assembly-meeting-in-Ahor-area |
कांग्रेस कमेटी द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर विधानसभा आहोर क्षेत्र में बैठक को संबोधित किया - AAHORE NEWS,
आहोर ( 02 फरवरी 2024 ) राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आगामी लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर विधानसभा क्षेत्र आहोर की बैठक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त लोकसभा समन्वयक हेमसिंह शेखावत के मुख्य आतिथ्य एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल की अध्यक्षता में आज दोपहर 12 बजे काका मैरिज हॉल
विश्नोई हास्पिटल के सामने, आहोर में आयोजित की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए लोकसभा समन्वयक हेम सिंह शेखावत ने कहा कि हम समस्त कांग्रेसजन को एकत्रित होकर जमीनी स्तर पर मेहनत करके पार्टी द्वारा अधीकृत प्रत्याशी को विजयी बनाना होगा। उन्होंने कहा कि वह स्वंय पार्टी के साधारण कार्यकर्ता है तथा मेहनत करने वाले पदाधिकारी एवम कार्यकर्ता को पार्टी मौका जरूर देती है। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनावों में सभी को स्वयं प्रत्याशी मानकर कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज देश मे विपरीत हालात है केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों एवम कार्यप्रणाली से संविधान खतरे में है। देश मे जब से भाजपा सरकार बनी है तभी से देशभर में महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। केंद्र की मोदी सरकार की गलत नीतियों से आमजन परेशान एवम व्याकुल है।
बैठक में लोकसभा समन्वयक हेम सिंह शेखावत ने आहोर एवम भाद्राजून ब्लॉक के कांग्रेसजन से लोकसभा चुनावों की तैयारियों हेतु महत्वपूर्ण सुझावों को सुना एवं उनकी बातों को प्रदेश स्तर तक पहुचाने की बात कही।
बैठक को कांग्रेस जिलाध्यक्ष भवरलाल मेघवाल, कांग्रेस प्रत्याशी सरोज चौधरी, वरिष्ठ कांग्रेसी सवाराम पटेल,सेवादल यंग ब्रिगेड प्रदेशाध्यक्ष जगदीश गोदारा,प्रदेश महासचिव उम सिंह राठौड़, जिला उपाध्यक्ष लाल सिंह राठौड़,आम सिंह परिहार, जिला परिषद सदस्य मांगीलाल प्रजापत,उप प्रधान अमृत प्रजापत,पंचायत समिति सदस्य मांगीलाल चौधरी, एन एस यू आई जिलाध्यक्ष गजे सिंह वेडिया,जिला सचिव खुशाल सिंह राजपुरोहित ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत ने किया।
बैठक में गजेंद्र सिंह डोडायली, नरपत सिंह देवड़ा,नारायण सिंह राठोड़,गणपत शर्मा,बस्तिमल चौहान, मंडल अध्यक्ष पीर सिंह मालपुरा, जोगेंद सिंह,युद्धवीर सिंह राठोड़,जुझाराम चौधरी, कालूराम मेघवाल,हस्तीमल सुथार, प्रकाशसिंह , मुकेश बॉस ,कुईयाराम भील ,विक्रम सिंह, सुरेश थांवला, राणाराम ,मिश्रीमल नीलकंठ ,भरतसिंह कुवारडा,रमेश वेदाना ,ईश्वर, गोपाल देवासी ,राजेश राजपुरोहित ,विक्रम सिंह मालगढ़, वगताराम ,रणछोड़ राम मेघवाल ,पोलाराम मेघवाल ,शंकर चौधरी ,रवि गर्ग ,आसिफ खान, महेश चौधरी, देवाराम चौधरी, उदय राज, निंबाराम ,दलपत सिंह, बालू सिंह राजपुरोहित, चंदन रावल ,शेषाराम, इंद्र कुमार सहित तमाम कांग्रेसजन मौजूद थे।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें