जसवंत सिंह राव का राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में चयन - JALORE NEWS
Jaswant-Singh-Rao-selected-in-National-Kabaddi-Competition |
जसवंत सिंह राव का राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में चयन - JALORE NEWS
जालोर ( 23 फरवरी 2024 ) JALORE NEWS जालोर जिले के ग्रामीण अचल के कबड्डी खिलाडी का राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर चयन हुआ हैं |
जालोर जिला कबड्डी संघ के सरंक्षक पुखराज चौधरी ने जानकारी देकर बताया की 33 वीं सब जूनियर राजस्थान राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन पटेल मैदान केकड़ी में 15 से 18 फरवरी तक आयोजित हुई उक्त प्रतियोगिता में जालोर जिला कबड्डी संघ की टीम ने भी प्रतिनिधित्व किया था राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जालोर जिले की टीम के कप्तान जसवंत सिंह राव को राजस्थान राज्य सब जूनियर प्रतियोगिता में बेस्ट ऑल राउण्डर खिलाडी घोषित किया गया था | राष्ट्रीय सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता 16 से 19 मार्च 2024 तक मोतिहारी ईस्ट चंपारण बिहार में आयोजित होगी जिसमे जालोर जिले के सब जूनियर खिलाडी जसवंत सिंह राव राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेगा |
उभरते खिलाडी का राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन होने पर राजस्थान राज्य ओलिंपिक संघ के संयुक्त सचिव लाल सिंह सांखला जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष तेजा राम जाखड़ वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोहन लाल उपाध्यक्ष जीतेन्द्र सिंह सांखला एडवोकेट श्रवण ढाका डॉ जवानाराम चौधरी हितेश माली पारसराम देवासी सचिव अशोक चौधरी संयुक्त सचिव वचनाराम देवासी ओम प्रकाश राजपाल विश्नोई पाबूराम भागीरथ गर्ग कोषाध्यक्ष सोहनलाल चौधरी कार्यकारिणी सदस्य मनोहर राणा वेलाराम दिनेश कुमार चौधरी मोहनलाल जवाराम ने बधाई देकर ख़ुशी का इजहार किया |
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें