काव्य प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागी 9 तक करवा सकेंगे नामांकन - jalore mahotsav 2024
![]() |
Up-to-9-participants-will-be-able-to-enroll-for-the-poetry-competition. |
काव्य प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागी 9 तक करवा सकेंगे नामांकन - jalore mahotsav 2024
जालोर ( 7 फरवरी 2024 ) jalore mahotsav 2024 जालोर महोत्सव के बैनर तले जालोर की युवा काव्य प्रतिभाएं कार्यक्रम का 12 फरवरी को जिला परिषद हॉल में दोपहर में आयोजन होगा।
कार्यक्रम के समन्वयक कृष्णपालसिंह राखी और करणीदान चारण ने बताया कि काव्य पाठ प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का नामांकन 9 फरवरी को शाम 5 बजे तक तक किया जायेगा। कार्यक्रम में नवाचार हेतु इस बार गद्य विधा में कहानी, डायरी, यात्रा वृत्तांत व संस्मरण से संबंधित विधा में भी युवा भाग ले सकते हैं। जिले से भाग लेने वाले प्रतिभागी 9 फरवरी से पहले अपना नामांकन 9414385545 मोबाइल नंबर पर दर्ज करवा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभागी अपनी मौलिक रचना का पाठ अधिकतम पांच मिनिट की समय सीमा तक कर सकता है। जालोर के गौरवशाली इतिहास और अन्य विषयों की रचना पाठ से यह कार्यक्रम और आकर्षक होगा।
जालोर महोत्सव jalore mahotsav 2024 में अंतरराष्ट्रीय कलाकार बाबा सत्यनारायण मौर्य देंगे विशेष म्यूजिक आर्ट प्रस्तुति
-गीत संगीत और कविता के साथ होगी भारत मां की आरती , जालोर
जिला प्रशासन पर्यटन विभाग एवं जालोर विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले जालोर महोत्सव jalore mahotsav 2024 में 10 फरवरी को शाम 5.30 बजे अंतरराष्ट्रीय कलाकार एवं कवि बाबा सत्यनारायण मौर्य की विशेष प्रस्तुति रहेगी। मौर्य चित्रकार, कवि, गायक, लेखक, कार्टूनिस्ट, ग्राफिक आर्टिस्ट और प्रभावी वक्ता के रूप में विख्यात है। उन्होंने विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से चित्रकला में स्नातकोत्तर की उपाधि स्वर्ण पदक के साथ अर्जित की है।
1500 से अधिक किए हैं शोध
बाबा सत्यनारायण ने चित्रकला को एक नया आयाम देते हुए मंचीय चित्रकला, गीत संगीत, और कविता से समन्वित भारत माता की आरती, राष्ट्रदेव श्रीराम और राष्ट्रकथा जैसे प्रभावी कार्यक्रमों की दुनिया भर में 1500 से अधिक प्रस्तुयिां दी है। इस बार जालोर में यह पहला आयोजन होगा।
100 से अधिक बार रहे विदेश यात्रा पर
अंतरराष्ट्रीय कलाकार सत्यनारायण मौर्य ने सौ से अधिक बार विदेश यात्रा की है। इन यात्राओं के दौरान अमेरिका, कनाडा, यूरोप के अनेक देशों एवं वेस्टइंडीज के देशों में भारत, भारतीयता और हिंदी भाषा को लेकर अनवरत सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं प्रदर्शनियों का आयोजन किया है।
अनेक जन जागरण आंदोलन से रहा है जुड़ाव
बाबा सत्यनारायण मौर्य का राष्ट्रीय जागरण से जुड़े विभिन्न आंदोलनों से गहरा जुड़ाव रहा है। गंगा शुद्धिकरण अभियान, श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन, स्वदेशी आंदोलन, गौरक्षा आंदोलन, अत्यंत दुर्गम इलाकों नक्सल प्रभावित उत्तर भारत में, एकल विद्यालय, शिवगंगा, अपना पूर्वोत्तर आदि राष्ट्रीय गतिविधियों में लंबे समय से जुड़ाव रहा है।
लंबी यात्राओं के लिए रखते हैं पहचान
बाबा के नाम से प्रसिद्ध कलाकार सत्यनारायण मौर्य अपने चित्र गीतों व कविताओं के अलावा पर्यावरण संरक्षण एवं राष्ट्रीय एकात्मकता से जुड़ी अनेक लंबी यात्राओं के लिए भी देश भर में जाने जाते हैं। गंगासागर से गंगोत्री यात्रा, ब्रह्मपुरी से गोमती यात्रा, श्रीलंका से अयोध्या श्रीराम वनगमन पथ यात्रा, अयोध्या से जनकपुर श्रीराम पुरुषार्थ यात्रा, चित्रकूट से लेकर अयोध्या श्रीराम चरण पादुका यात्रा सहित अनेक यात्राएं शामिल है। इन यात्राओं के माध्यम से मौर्य ने पर्यावरण संरक्षण एवं राष्ट्रीयता के प्रति चेतना जगाने का प्रयास किया है।
राष्ट्रीय भाव जागरण के लिए प्रयासरत
मौर्य देश में टीवी जगत में धार्मिक प्रवचनों के प्रसारण का प्रारंभ करने वाले व्यक्तित्व है। टीवी चैनलों पर इनके धार्मिक प्रवचनों की लंबी श्रंखला दिखाई देती है। बाबा सत्यनारायण मौर्य युवाओं और बालकों में सांस्कृतिक और राष्ट्रीय भाव जागरण के लिये सतत प्रयासरत रहते हैं। देश-विदेश के प्रसिद्ध कवि सम्मेलनों में इनके यशस्वी काव्यपाठ हुए हैं।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें