जालोर महोत्सव 2024 के तीसरे दिन भी मिस्टर एवं मिस जालोर प्रतियोगिता आयोजित हुई, समापन समारोह कल - jalore mahotsav 2024
![]() |
Mr-and-Miss-Jalore-competition-was-organized |
जालोर महोत्सव 2024 के तीसरे दिन भी मिस्टर एवं मिस जालोर प्रतियोगिता आयोजित हुई, समापन समारोह कल - jalore mahotsav 2024
जालोर ( 12 फरवरी 2024 ) jalore mahotsav 2024 जालोर महोत्सव पर्यटन विभाग, जिला प्रशासन और जालोर विकास समिति की ओर से किया जा रहा है। इसमें लोग स्टेडियम में मेले के दौरान झूले, खाने पीने और खरीदारी के साथ रंगारंग कार्यक्रमों का फायदा उठा रहे हैं। जालोर महोत्सव का आज तीसरा और आखिरी दिन है। सोमवार सुबह 9 बजे शहर के स्डेटियम में फैन्सी ड्रेस, युवा काव्य प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इससे पहले रविवार रात को ऐलो-दी बैण्ड बॉलीवुड नाइट शो हुआ।
शो में गांव के इलाकों से भी लोग आए और देर रात तक झूमते नजर आए। गोभक्तों की ओर से भगवान राम व गोमाता के भजन प्रस्तुत किए गए।
एलो - द बैंड" की जालोर महोत्सव में शानदार प्रस्तुति
रविवार रात ऐलो द बैंड बॉलीवुड नाइट शो हुआ। इसमें बॉलीवुड गीतों पर लोग देर रात तक झूमे। गऊ रक्षा सेवा संस्थान जालोर की ओर से गऊ रक्षा उपचार केन्द्र के द्वारा गोमाता की स्टॉल लगाकर राम के नाम व गोमाता की अलख जगाई जा रही है। रोजाना रात में भगवान राम व गोमाता के भजन पेश किए जा रहे हैं।
मिस जालोर प्रतियोगिता
जालौर महोत्सव के अंतिम दिन आयोजित मिस्टर और मिस जालोर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जालोर महोत्सव प्रवक्ता सुदर्शन व्यास ने बताया कि अरुण त्रिवेदी को मिस्टर जालोर के ताज से नवाजा गया और मिस जालोर के ताज से साक्षी को नवाजा गया। मिस्टर जालोर और मिस जालोर प्रतियोगिता 2 राउंड में करवाई गई थी।
(((( यहां भी न्यूज़ देखिए जालोर महोत्सव ओर अन्य खबरें जालोर प्रतियोगिता आयोजित हुई, समापन समारोह कल - jalore mahotsav 2024 https://youtu.be/_d3wF2ebkjA
👆👆
ऐसी ही अनेक खबर देखने और सुनने के लिए जालोर न्यूज़ को ज्यादा से ज्यादा लाइक शेयर कमेन्ट ओर शेयर जरुर करें धन्यवाद )))
अंतिम राउंड में टॉप10 में मिस्टर और मिस जालोर का चयन किया गया। मिस्टर और मिस जालोर में निर्णायक की भूमिका सुहानी जैन, डॉ. मंजू मेघवाल, प्राची नामा, डॉ. भजनलाल , जीतेश, बादल बारोट ने निभाई। मिस्टर जालोर प्रतियोगिता का निर्देशन अमित व्यास द्वारा किया गया । मिस जालोर प्रतियोगिता का निर्देशन कविता शर्मा और जोगेश सेन द्वारा किया गया। अंतिम दिन आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान धुर्वी, निल्य द्वितीय और नवेधा तृतीय स्थान पर रही। पूजा कुमारी, रीतू टांक, रेनू राठौड़ ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
एकल नृत्य जुनियर आयोजित
एकल नृत्य जुनियर में अनन्या प्रथम, सुहानी द्वितीय एवम अक्षरा तृतीय स्थान पर रही। आरती, विनीता एवं तनवी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। चाइल्ड विथ पेरेंट्स प्रतियोगिता में विदिशा एंड प्रमोद वैष्णव प्रथम, रीति एंड मीनाक्षी द्वितीय और नीता कुमारी एंड संंग्राराम तृतीय स्थान पर रहे। पूजा सिसोदिया, सीमा, और साक्षी ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
यह प्रतियोगता होगी आयोजित
जालोर महोत्सव के मुख्य समन्वयक एवं उपखण्ड अधिकारी प्रमोद सीरवी ने बताया कि जालोर महोत्सव के दौरान सोमवार को नटराज मंच पर एकल नृत्य (जूनियर), चाइल्ड विथ पेरेंट्स प्रतियोगिता,मिस्टर एवं मिस जालोर प्रतियोगिता तथा रात्रि 8 बजे बॉलीवुड नाइट अमित मिश्रा का आयोजन किया जाएगा। जालोर महोत्सव का समापन समारोह स्टेडियम में 13 फरवरी, मंगलवार को सायं 4.30 बजे आयोजित होगा।
यहां उपस्थित थे
इस मौके पर कार्यक्रम में जालोर विधायक और विधानसभा मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग , जिला कलेक्टर निशांत जैन , प्रशिक्षु आईएएस दिव्यांशुसिंह, एडीएम शिवचरण मीणा, उपखंड अधिकारी प्रमोद सीरवी, जालोर विकास समिति सचिव मोहन पाराशर, विकास समिति सदस्य परमानंद भट्ट, वरिष्ठ अधिवक्ता मधुसूदन व्यास , सभापति गोविंद टांक, उप सभापति अंबालाल व्यास, जालोर प्रधान नारायणसिंह राजपुरोहित, जिला समन्वयक रतन सुथार , भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिसोदिया, भाजपा नगर अध्यक्ष सुरेश सोलंकी , सह समन्वयक दिलीप , समन्वयक रवि सोलंकी भट्ट , महोत्सव मीडिया प्रवक्ता सुदर्शन व्यास ,
नगर परिषद पार्षद दिनेश महावार, राजेंद्र टांक,हितेश कुमार प्रजापत पार्षद दिनेश बारोट, पार्षद हिरा लाल देवासी , नरपत आर्य, निशा कुट्टी, नूर मोहम्मद, मांगीलाल गुर्जर, उर्मिला दर्जी, समन्वयक जयनारायण परिहार, खेल प्रभारी भागीरथ गर्ग, के एल मिश्रा और पुष्पेंद्र परमार, गणपत सिंह मंडलावत, चंदन सिंह चंपावत, महावीर सिंह मेड़तिया , जयपाल सिंह राणावत कुलदीप परिहार, नासिर हुसैन, बलविंदर सिंह और साजिद खान , मंच संचालन नूर मोहम्मद जालोर तहसीलदार डॉ. हंसराज राठौड़
राजवीर सिंह सिधल, अभिजीत भट्ट, हिनल व्यास, दीप्ति सुंदेशा , कृष्णपाल सिंह राखी, हिम्मताराम देवासी, यशवंत मेवाड़ा, नितेश भटनागर, धीराराम चौधरी, रिजवान अली, सुषमा चतुर्वेदी, दयावती चारण,मिस जालोर के ऑडिशन में कविता शर्मा, जोगेश सेन तथा अनिता परिहार , हूकूमी चंद्र सोलंकी, रोटरी क्लब अध्यक्ष पवन ओझा , हेमेंद्र सिंह बगड़िया , पार्षद गीता मीणा सहित महोत्सव से जुड़े पदाधिकारियों एवम गणमान्य नागरिक पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए l
जालौर महोत्सव की शुरुआत कब हुई थी
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें