खोज
24 C
hi
Jalore News | जालोर न्यूज़ | जालोर समाचार | Jalore News Today
  • News
  • Fashion
    • All
    • LifeStyle
    • Sosial Media
    • Woman
    • Health & Fitness
  • Gagdet
    • Video
  • Lifestyle
  • Video
  • Featured
    • Home - Homepage
    • Home - Post Single
    • Home - Post Label
    • Home - Post Search
    • Home - Post Archive
    • Home - Eror 404
    • RTL LanguageNew
    • ChangelogNew
Jalore News | जालोर न्यूज़ | जालोर समाचार | Jalore News Today
खोज
मुख्यपृष्ठ Jalore News बसपा प्रत्याशी लालसिंह ने भरा नामांकन,- कांग्रेस ने हमेशा हम लोगो को छलने का काम किया- भगवानसिंह बाबा - JALORE NEWS‌
Jalore News

बसपा प्रत्याशी लालसिंह ने भरा नामांकन,- कांग्रेस ने हमेशा हम लोगो को छलने का काम किया- भगवानसिंह बाबा - JALORE NEWS‌

बसपा प्रत्याशी लालसिंह ने भरा नामांकन,- कांग्रेस ने हमेशा हम लोगो को छलने का काम किया- भगवानसिंह बाबा - JALORE NEWS‌
Shravan Kumar
Shravan Kumar
02 अप्रैल, 2024 0 0
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp

BSP candidate Lal Singh filed nomination
BSP-candidate-Lal-Singh-filed-nomination

बसपा प्रत्याशी लालसिंह ने भरा नामांकन,- कांग्रेस ने हमेशा हम लोगो को छलने का काम किया- भगवानसिंह बाबा - JALORE NEWS‌

जालोर ( 2 अप्रैल 2024 ) JALORE NEWS‌ लोकसभा क्षेत्र जालोर सिरोही से बसपा उम्मीदवार लालसिंह राठौड़ धानपुर ने मंगलवार को अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल किया। इस दौरान बसपा के प्रदेशाध्यक्ष भगवानसिंह बाबा व प्रदेश महासचिव साथ रहे। इससे पूर्व बसपा प्रत्याशी लालसिंह ने भगतसिंह स्टेडियम में सभा का आयोजन किया। कार्यक्रम में संबोधित करते हुए बसपा के प्रदेशाध्यक्ष भगवान सिंह बाबा ने कहा कि हम आजादी के 75 साल में ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। 



उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हम लोगो को हमेशा छलने का काम किया है। कांग्रेस और भाजपा एक ही है। उन्होंने कहा कि भाजपा चंद मुठी भर लोगो के लिए नीति बनाती है। बाबा ने कहा कि भाजपा सरकार बनते ही किसानों की आय दुगनी करने की बात कही, लेकिन किसानों को धरने पर बैठने को मजबूर होना पड़ा। कई किसानों की मौत हो गई। बाबा ने आरोप लगाया कि भाजपा ने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में दलित समाज पर सबसे ज्यादा अत्याचार हुआ है। प्रत्याशी लालसिंह राठौड़ ने कहा कि दो दशक से भाजपा का जालोर सीट पर कब्जा है, लेकिन क्या विकास किया?। 

लालसिंह ने कहा कि जिले में बिजली, सड़क, पानी हो या कॉलेज में शिक्षकों की कमी किसी पर भी भाजपा के सांसद ने ध्यान नहीं दिया। जनता मुझे मौका देती है तो में विकास में कोई कमी नहीं रखूंगा। 

उन्होंने कहा कि जालोर, सिरोही, सांचोर की पीड़ा इनको पता नहीं है। उन्होंने सांसद देवजी पटेल पर आरोप लगाया कि उनके पास गिनाने के लिए कोई काम नहीं है। मोदी सरकार डीजल, पेट्रोल, महंगाई पर काबू नहीं कर सकी और रोजगार नहीं दे सकी। 


उन्होंने कहा कि जालोर की जनता पर कोई ध्यान नहीं है इनका। ग्रेनाइट इंडस्ट्रीज ठप पड़ी है। लालसिंह ने मारवाड़ी में संबोधित करते हुए उपस्थित लोगों से कहा कि तुम्हे आयोडो चाहिए या जायोड़ो। आया हुआ तो जोधपुर जाएगा। कार्यक्रम में कई वक्ताओ ने संबोधित किया।

जेसीबी से बरसाए फुल, 

नामांकन दाखिल करने आए लालसिंह राठौड़ के समर्थकों ने कलेक्ट्रेट के बाहर राठौड़ पर जेसीबी से फूलों की बरसात की। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के नाते भगवान सिंह बाबा, प्रदेश अध्यक्ष बसपा राजस्थान, विशिष्ट अतिथि जगदीश चंद्रपाल महासचिव बसपा राजस्थान, वरिष्ठ अतिथि हरिश्चंद्र सिंह गॉड जॉन प्रभारी ,कार्यक्रम की अध्यक्षता लाल सिंह राठौड़ दा धानपुर लोकसभा प्रत्याशी जालोर-सिरोही, अतिथि के नाते कल्याण सिंह, सुमेरसिंह, प्रेम सिंह, ओम प्रकाश मेघवाल, गोविंद सिंह, जितेंद्र सिंह, गजेन्द्र सिंह, रामाराम, भगवाना राम, केसाराम देवासी, भुबाराम भील, राकेश भील, संतोष कुमार ,अमराराम चुरा लोकसभा प्रभारी ,लक्ष्मण कलमा लोकसभा प्रभारी, पर्वत सिंह आसन, जिला अध्यक्ष जालौर, अजय कुमार चौधरी जिला अध्यक्ष सांचौर, सलीम शेख जिला अध्यक्ष सिरोही, ओमप्रकाश चौहान पूर्व प्रत्याशी जालौर विधानसभा, सुखराम बॉस पूर्व प्रदेश सचिव, लालचंद माली ,भंवरलाल भैसवाड़ा, तुलसाराम पूर्व जिला अध्यक्ष बसपा,अनीश अली आहोर ,पै तलेश चौहान पूर्व जिला अध्यक्ष बसपा, सुमेरसिंह कारोला, बलराम गोदन,टीकमाराम देवासी, मानाराम गोयल सहित कार्यकर्ता मौजूद थे ।

JALORE NEWS

खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें

 wa.me/918239224440
 

Via Jalore News
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp
पुराने पोस्ट
नई पोस्ट

आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं

एक टिप्पणी भेजें

- Advertisment -
- Advertisment -

Featured Post

मोदरान के विद्यालय में 12वीं कला वर्ग का शत् प्रतिशत परिणाम के साथ टॉप-10 में शामिल छात्र- छात्राओं - MODRAN NEWS

Shravan Kumar- मई 22, 2025 0
मोदरान के विद्यालय में 12वीं कला वर्ग का शत् प्रतिशत परिणाम के साथ टॉप-10 में शामिल छात्र- छात्राओं - MODRAN NEWS
Students-of-Modran-School-are-included-in-top-10-with-100%-result-in-12th-Arts-class मोदरान के विद्यालय में 12वीं कला वर्ग का शत् प्रतिशत परिणाम के साथ टॉप-10 …

Most Popular

प्रवीण दवे ने भाजपा नगर मंडल कार्यकारिणी का विस्तार कर वालाराम को बनाया उपाध्यक्ष

प्रवीण दवे ने भाजपा नगर मंडल कार्यकारिणी का विस्तार कर वालाराम को बनाया उपाध्यक्ष

मई 17, 2025
विश्व उच्चरक्तचाप दिवस पर मरीजों के रक्तचाप की जांच कर दिया परामर्श - JALORE NEWS

विश्व उच्चरक्तचाप दिवस पर मरीजों के रक्तचाप की जांच कर दिया परामर्श - JALORE NEWS

मई 17, 2025
18 मई से राहु कुंभ व केतु सिंह में : शास्त्री - BHINMAL NEWS

18 मई से राहु कुंभ व केतु सिंह में : शास्त्री - BHINMAL NEWS

मई 17, 2025

Editor Post

रामसीन-भीनमाल-रानीवाड़ा स्टेट हाईवे का कार्य जून माह से होगा प्रारंभ सार्वजनिक निर्माण मंत्री - JALORE NEWS

रामसीन-भीनमाल-रानीवाड़ा स्टेट हाईवे का कार्य जून माह से होगा प्रारंभ सार्वजनिक निर्माण मंत्री - JALORE NEWS

मार्च 11, 2022
कारागारों में मोबाइल बरामद के सभी प्रकरणों में एफआईआर दर्ज-कारागार मंत्री - JALORE NEWS

कारागारों में मोबाइल बरामद के सभी प्रकरणों में एफआईआर दर्ज-कारागार मंत्री - JALORE NEWS

मार्च 11, 2022
Ms Monika Sain IPS JALORE मोनिका सेन होगी जालौर की नई जिला पुलिस अधीक्षक जीवनी के बारे में वही एसपी किरण कंग सिद्धू का तबादला भेजा दिल्ली

Ms Monika Sain IPS JALORE मोनिका सेन होगी जालौर की नई जिला पुलिस अधीक्षक जीवनी के बारे में वही एसपी किरण कंग सिद्धू का तबादला भेजा दिल्ली

जून 02, 2023

Popular Post

प्रवीण दवे ने भाजपा नगर मंडल कार्यकारिणी का विस्तार कर वालाराम को बनाया उपाध्यक्ष

प्रवीण दवे ने भाजपा नगर मंडल कार्यकारिणी का विस्तार कर वालाराम को बनाया उपाध्यक्ष

मई 17, 2025
विश्व उच्चरक्तचाप दिवस पर मरीजों के रक्तचाप की जांच कर दिया परामर्श - JALORE NEWS

विश्व उच्चरक्तचाप दिवस पर मरीजों के रक्तचाप की जांच कर दिया परामर्श - JALORE NEWS

मई 17, 2025
18 मई से राहु कुंभ व केतु सिंह में : शास्त्री - BHINMAL NEWS

18 मई से राहु कुंभ व केतु सिंह में : शास्त्री - BHINMAL NEWS

मई 17, 2025

Populart Categoris

  • BOLLYWOOD23
  • ENTERTAINMENT43
  • INDIA11
  • INTERNATIONAL2
  • JALORE340
  • RAJASTHAN91
  • SPORTS181
  • WORLD136
Jalore News | जालोर न्यूज़ | जालोर समाचार | Jalore News Today

About Us

Jalore News is a leading online news website that provides timely and accurate news coverage from the Jalore district of Rajasthan, India. The website covers a wide range of topics including politics, business, entertainment, sports, and local events.

Contact us: contact@jalorenews.com

Follow Us

All rights reserved © Jalore News 2023
  • About
  • Contact
  • Advertisement
  • Privacy
  • Disclaimer
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...