भाजपा नगर मंडल जालोर कार्यकारिणी विस्तार के तहत टांक उपाध्यक्ष व भट्ट मंत्री व पंवार मीडिया प्रभारी नियुक्त - JALORE NEWS
Under-the-executive-expansion-Tank-was-appointed-as-the-vice-president-Bhatt-as-the-minister-and-Panwar-as-the-media-in-charge. |
भाजपा नगर मंडल जालोर कार्यकारिणी विस्तार के तहत टांक उपाध्यक्ष व भट्ट मंत्री व पंवार मीडिया प्रभारी नियुक्त - JALORE NEWS
जालौर ( 7 अप्रैल 2024 ) JALORE NEWS भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ चंद्र प्रकाश जोशी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार राजस्थान विधानसभा सचेतक व विधायक जोगेश्वर गर्ग,भाजपा जिलाध्यक्ष राव श्रवणसिंह बोरली व जिला प्रभारी महेंद्र बोहरा की सहमति से भाजपा नगर अध्यक्ष एड़वोकेट सुरेश सोलंकी ने भाजपा नगर मंडल जालोर कार्यकारिणी का विस्तार किया।
नगर महामंत्री व पार्षद दिनेश महावर ने बताया कि कार्यकारिणी का विस्तार नगर की बैठक में किया गया।बैठक में राजस्थान विधानसभा सचेतक व विधायक जोगेश्वर गर्ग एवंम नगर अध्यक्ष एड़वोकेट सुरेश सोलंकी ने नवीन दायित्वों की घोषणा की।जिसमे नगर उपाध्यक्ष पद पर राजेन्द्र टाक,नगर मंत्री पद पर महेश भट्ट व मीडिया प्रभारी पद पर अर्जुनसिंह पंवार को नियुक्त किया।साथ ही उनका माला दुपट्टे से स्वागत किया गया।तीनो ही संगठन के प्रत्येक कार्यों में अपनी सक्रियता निभाते हैं। तीनों नवीन पदाधिकारी ने संगठन के प्रति निष्ठा से कार्य करने की बात कही।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें