IND vs SA T20 World Cup: भारत बना वर्ल्ड चैंपियन, रोहित-विराट का सपना पूरा, दक्षिण अफ्रीका ने फिर किया 'चोक'
![]() |
IND-vs-SA-T20-World-Cup |
IND vs SA T20 World Cup: भारत बना वर्ल्ड चैंपियन, रोहित-विराट का सपना पूरा, दक्षिण अफ्रीका ने फिर किया 'चोक'
दिल्ली ( 29 जुन 2024 ) भारत एक बार फिर क्रिकेट का वर्ल्ड चैंपियन बन गया है. भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को फाइनल में हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी जीत ली है. भारत ने 11 साल बाद कोई आईसीसी ट्रॉफी जीती है. इस जीत के साथ ही दक्षिण अफ्रीका की चोकर्स का टैग हटाने की कोशिश नाकाम रही. भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारी. यह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में पहला मौका है, जब किसी टीम ने बिना कोई मैच हारे ट्रॉफी जीती है.
भारत ने टी20 वर्ल्ड कप दूसरी बार जीता है. पहली बार 2007 में एमएस धोनी की टीम ने भारत को इस फॉर्मेट में वर्ल्ड चैंपियन बनाया था. भारतीय टीम वनडे वर्ल्ड कप भी जीत चुकी है. पहली बार 1983 और दूसरी बार 2011 में. अगर आईसीसी ट्रॉफी की बात करें तो भारत को यह ट्रॉफी 13 साल बाद मिली है.
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल शनिवार को बारबाडोस में खेला गया. भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट पर 176 रन बनाए. इसके बाद दक्षिण अफ्रीका को 169 रन पर रोककर ट्रॉफी अपने नाम कर ली.
आधी रात इंडिया में दीवाली, टी-20 वर्ल्डकप जीता:भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराया; 17 साल का ट्रॉफी का इंतजार खत्म
इंडिया में आधी रात दिवाली मन रही है। रोहित शर्मा की टीम ने वो सपना पूरा कर दिया, जिसका 11 साल से पूरा होने का इंतजार था। साउथ अफ्रीका 177 का टारगेट आसानी से पूरा कर रही थी। लेकिन, गेंदबाजों को ये मंजूर नहीं था। साउथ अफ्रीका के हाथों से जीत छीन ली। टी-20 वर्ल्ड कप इंडिया का है। जीत का हीरो कोई एक नहीं पूरी इंडियन टीम है। सूर्यकुमार का वो कैच तो शायद दशकों तक याद रखा जाएगा, जिसकी बदौलत मिलर पवेलियन लौटे।
बारबडोस से स्टेडियम में इंडिया ने पहले बैटिंग चुनी थी। पावरप्ले में रोहित शर्मा, ऋषभ पंत और सूर्यकुमार के विकेट गिर गए थे। कोहली ने 72 और अक्षर पटेल ने 47 रन की पारी खेली। शिवम दुबे ने तेज रफ्तार से 27 रन बनाकर स्कोर 176 तक पहुंचाया। साउथ अफ्रीकी स्पिनर केशव महाराज और एनरिक नॉर्त्या ने 2-2 विकेट लिए। कगिसो रबाडा और मार्को यानसन ने एक-एक विकेट लिया। जवाबी पारी में साउथ अफ्रीकी टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 169 रन बना सकी। हार्दिक पंड्या ने 3 विकेट झटके। जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह ने 2-2 विकेट लिए। हेनरिक क्लासन ने 27 बॉल पर 52 रन बनाए, जबकि डी कॉक ने 31 बॉल पर 39 रन की पारी खेली। ट्रिस्टन स्टब्स ने 21 बॉल पर 31 और मिलर ने 17 बॉल पर 21 रन का योगदान दिया।
जिस चमचमाती ट्रॉफी का इंतजार पूरा हिन्दुस्तान सालों से कर रहा था वो भारत के हिस्से आ चुकी है। भारत ने शनिवार को केनसिंग्टन ओवल में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप-2024 के फाइनल में साउथ अफ्रीका को सात रनों से हरा दिया खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी की और सात विकेट खोकर 176 रन बनाए। अपना पहला फाइनल मैच खेल रही साउथ अफ्रीका की टीम ने काफी लड़ाई लड़ी लेकिन ये टीम 20 ओवरों में 169 रन ही बना सकी और खिताब से महरूम रह गई।
भारत दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का चैंपियन बना है। भारत ने पहली बार साल 2007 में ये ट्रॉफी जीती थी। इसी के साथ भारत तीसरी टीम बन गई है जिसने टी20 का खिताब दूसरी बार जीता है। उसे पहले इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के काम कर चुके हैं। भारत ने साल 2013 से चले आ रहे आईसीसी ट्रॉफी के सूखे और 17 साल से चले आ रेह टी20 वर्ल्ड कप के सूखे को खत्म कर दिया।
भारत की बेहतरीन शुरुआत
177 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका टीम को भारत ने अच्छी शुरुआत नहीं करने दी। दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने रीजा हैंड्रिक्स को बोल्ड कर दिया। तीसरे ओवर में अर्शदीप ने साउथ अफ्रीकी कप्तान एडेन मार्करम को ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया। वह चार रन बनाकर आउट हो गए। इस बीच क्विंटन डीकॉक ने विकेट पर पैर जमा लिए थे। ट्रिस्टन स्टब्स ने उनका साथ दिया। स्टब्स ने हालांकि अपनी ही गलती से विकेट खो दिया। वह अक्षर पटेल की गेंद पर ऑफ स्टंप के बाहर जाकर मारना चाहते थे लेकिन चूक गए और बोल्ड हो गए।
डीकॉक और क्लासेन का प्रहार
स्टब्स के जाने का डीकॉक पर असर नहीं पड़ा और वह तूफानी अंदाज में रन बनाते रहे। हेनरिक क्लासेन ने अपने चिर-परिचित अंदाज में लंबे शॉट्स लगाने शुरू किए। डीकॉक खतरनाक होते दिख रहे थे। दोनों बल्लेबाज स्पिनरों को अच्छे से खेल रहे थे, इसलिए रोहित ने अर्शदीप सिंह को वापस बुलाया। रोहित का ये दांव चल गया है और 13वें ओवर की तीसरी गेंद पर डीकॉक डीप स्क्वायर लेग पर कुलदीप यादव को कैच दे बैठे। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 31 गेंदों पर चार चौके और एक छक्के की मदद से 39 रन बना।
कोहली की दमदार पारी
दुबे ने दिया साथ
- टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 5 गेंदों पर दो चौके की मदद से 9 रन बनाकर आउट हो गए। उनको केशव महाराज ने आउट किया।
- रिषभ पंत एक बार फिर बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने सिर्फ दो गेंदों का सामना किया और बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। उनको भी केशव महाराज ने आउट किया।
- सूर्यकुमार यादव भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। उन्होंने 4 गेंदों का सामना किया और सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गए। उनको कागिसो रबाडा ने आउट किया।
- अक्षर पटेल ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन वे अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने 31 गेंदों पर एक चौके और 4 छक्के की मदद से 47 रन बनाए। वे रन आउट हो गए।
- विराट कोहली ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 59 गेंदों पर 6 चौके और 2 छक्के की मदद से 76 रन बनाए। उनको मार्को जानसेन ने आउट किया।
- शिवम दुबे ने लड़खड़ाई टीम के लिए शानदार पारी खेली। उन्होंने 16 गेंदों पर 3 चौके और एक छक्के की मदद से 27 रन बनाए। उनको एनरिक नोर्खिया ने आउट किया।
- रवींद्र जडेजा एक बार फिर बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 2 गेंदों का सामना किया और 2 रन बनाकर आउट हो गए। उनको एनरिक नोर्खिया ने आउट किया।
- हार्दिक पंड्या ने नाबाद पारी खेली। उन्होंने 2 गेंदों पर सामना किया और एक चौके की मदद से 5 रन बनाकर नाबाद रहे।
जवाब में उतरी दक्षिण अफ्रीका
- रीजा हेंड्रिक्स बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 5 गेदों का सामना किया और एक चौके की मदद से 4 रन बनाए। उनको जसप्रीत बुमराह ने आउट किया।
- एडेन मार्करम एक बार फिर कप्तानी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 5 गेंदों पर एक चौके की मदद से 4 रन बनाकर आउट हुए। उनको अर्शदीप सिंह ने आउट किया।
- ट्रिस्टन स्टब्स ने शुरुआत अच्छी की, लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 21 गेंदों का सामना किया और 3 चौके और एक छक्के की मदद से 31 रन बनाए। उनको अक्षर पटेल ने बोल्ड किया।
- क्विंटन डी कॉक ने टीम के लिए अच्छी पारी खेली। हालांकि, वे अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने 31 गेंदों पर 4 चौके और एक छक्के की मदद से 39 रन बनाए। उनको अर्शदीप सिंह ने आउट किया।
- हेनरिक क्लासेन ने टीम के लिए शानदार पारी खेली। उन्होंने 27 गेंदों पर 2 चौके और 5 छक्के की मदद से 52 रन बनाकर आउट हो गए। उनको हार्दिक पंड्या ने आउट किया।
- मार्को जानसेन भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने सिर्फ 4 गेंदों का सामना किया और 2 रन बनाकर आउट हो गए। उनको जसप्रीत बुमराह ने आउट किया।
- डेविड मिलर ने 17 गेंदों पा एक चौके और एक छक्के की मदद से 21 रन बनाए। उनको हार्दिक पंड्या ने आउट किया।
- कागिसो रबाडा टीम के लिए बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 3 गेंदों पर 4 रन बनाए। उनको हार्दिक पंड्या ने आउट किया।
- केशव महाराज और एनरिक नोर्खिया ने नाबाद पारी खेली। महाराज ने 7 गेंदों पर सिर्फ 2 रन बनाए और नोर्खिया ने एक गेंदों पर एक रन बनाकर नाबाद रहे।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें