तीसरी बार देश के PM बने नरेंद्र मोदी, राजस्थान के इन चेहरोें ने ली मंत्री पद की शपथ
![]() |
Narendra-Modi-oath-taking-ceremony |
तीसरी बार देश के PM बने नरेंद्र मोदी, राजस्थान के इन चेहरोें ने ली मंत्री पद की शपथ
जयपुर ( 9 जुन 2024 ) Narendra Modi oath taking ceremony : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 3.0 सरकार के नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रपति भवन में हुआ। इसमें राजस्थान से चार सांसदों को मंत्री पद दिया गया है। इनमें अलवर सांसद भूपेंद्र यादव व जोधपुर सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। वहीं अर्जुन राम मेघवाल तथा भागीरथ चौधरी को राज्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई। इसमें अर्जुन राम मेघवाल को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार का दर्जा दिया गया। राजस्थान कोटे से मंत्री बने भूपेंद्र यादव, गजेंद्र सिंह शेखावत व अर्जुन राम मेघवाल पिछली मोदी सरकार में भी मंत्री रहे हैं।
: नरेंद्र मोदी तीसरी बार भारत के पीएम बने हैं। राष्ट्रपति भवन के परिसर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री के रूप में तीसरी बार शपथ लिया है। शपथग्रहण समारोह में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व राज्यों के सीएम शामिल रहे। पीएम नरेंद्र मोदी के साथ अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, निर्मला सीतारमण सहित 20 से अधिक सांसदों ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लिया। इनमें राजस्थान के भूपेेंद्र यादव, गजेंद्र सिंह शेखावत और अर्जुन राम मेघवाल शामिल रहे।
सभी चेहरों को दूसरी बार मिली मोदी कैबिनेट में जगह
जोधपुर से तीसरी बार सांसद चुने गए गजेंद्र सिंह शेखावत को दूसरी बार मोदी कैबिनेट में स्थान मिला है। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में शेखावत जलशक्ति मंत्री थे। अलवर के नवनिर्वाचित सांसद भूपेंद्र यादव भी मोदी कैबिनेट में मंत्री रह चुके हैं। यादव इससे पहले पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय और श्रम और रोजगार मंत्रालय का कार्यभार संभाल चुके हैं। अर्जुन मेघवाल को भी दूसरी बार मोदी कैबिनेट में जगह मिली है। मेघवाल मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में कानून एवं न्याय मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) का कार्यभार संभाल चुके हैं।
शपथग्रहण समारोह के हिस्सा रहे ये पड़ोसी देश
पीएम के शपथ ग्रहण समारोह का हिस्सा देश के पड़ोसी भी रहे। इनमें बांग्लादेश की पीएम, भूटान के राष्ट्राध्यक्ष, मालदीव के राष्ट्रपति, मॉरीशस के राष्ट्रपति और नेपाल के पीएम उपस्थित हुए। इसके अलावा, कई देशों के प्रतिनिधि समारोह में मौजूद रहे ।
देश के इन सितारों को आमंत्रण
पीएम नरेंद्र मोदी के तीसरे शपथ के दौरान देश के कई सितारे उपस्थित रहे। इनमें साउथ सुपर स्टार रजनीकांत, बॉलीवुड एक्टर शाहरूख खान, अनुपम खेर, अनिल कपूर और उद्योगपति अनंत अंबानी शामिल रहे।
गजेंद्र सिंह शेखावत (जन्म: 3 अक्टूबर 1967)
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से बचपन से ही जुड़ाव। स्वदेशी जागरण मंच के सह संयोजक और राजस्थान के सीमा क्षेत्र में विकास के लिए समर्पित सीमा जनकल्याण समिति के महासचिव रहे। सीमा जन कल्याण समिति में रहते हुए राजस्थान में भारत-पाकिस्तान सीमा क्षेत्र में करीब 40 स्कूल और चार छात्रावास खुलवाने का श्रेय।
राजनीतिक जीवन
- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के टिकट पर 1992 में जेएनवीयू, जोधपुर में छात्रसंघ अध्यक्ष का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की।
- वर्ष 2014 में सक्रिय राजनीति में प्रवेश। जोधपुर से भाजपा के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ा। कांग्रेस प्रत्याशी और जोधपुर राजपरिवार की चंद्रेश कुमारी को 4.10 लाख वोटों से पराजित किया। 2017 में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री का दायित्व मिला। उसे बखूबी निभाया।
- वर्ष 2019 में जोधपुर सीट पर फिर से लोकसभा चुनाव लड़ा और कांग्रेस के कद्दावर नेता व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सुपुत्र वैभव गहलोत को करीब 2.74 लाख वोटों के बड़े अंतर से पराजित किया। दूसरे कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट मंत्री के रूप में नवगठित जल शक्ति मंत्रालय का जिम्मा सौंपा।
- जोधपुर लोकसभा सीट से लगातार तीसरी बार चुनाव जीते, कांग्रेस प्रत्याशी करण सिंह उचियारड़ा को 1.15 लाख से अधिक वोटों से पराजित किया।
- मोदी 1.0 में कृषि राज्य मंत्री रहे।
- मोदी 2.0 में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री रहे।
- मोदी 3.0 में फिर कैबिनेट मंत्री की शपथ लेने जा रहे।
सांगठनिक अनुभव
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव रहे। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में 35 सीटों का दायित्व मिला। पंजाब में भाजपा के राज्य प्रभारी रहे। राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रपति चुनाव प्रबंधन कमेटी के संयोजक बनाए गए। राजस्थान विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारक रहे।
अर्जुन राम मेघवाल (जन्म: 7 दिसम्बर 1954)
भारत के कानून एवं न्याय मंत्री तथा केन्द्रीय संस्कृति एवं संसदीय कार्य मंत्री हैं। वे पूर्व केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय जल संसाधन, गंगा विकास मंत्री रह चुके हैं। वे बीकानेर लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं। वे बीकानेर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद हैं। अर्जुन राम मेघवाल एक राजनेता और भारत सरकार के संसदीय मामलों और संस्कृति राज्य मंत्री हैं। मई 2023 में उन्हें कानून मंत्रालय सौंपा गया। भारतीय जनता पार्टी के एक सदस्य मेघवाल पहले मुख्य सचेतक और भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम राज्य मंत्री भी रह चुके हैं। वह पहली बार 2009 में राजस्थान के बीकानेर निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा के लिए चुने गए थे। अर्जुन राम मेघवाल बीकानेर लोकसभा सीट से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी गोविंद राम मेघवाल से 55711 वोटों से जीतकर लोकसभा पहुंचे हैं।
भागीरथ चौधरी- (जन्म: 1 जून 1954 )
नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही नए मंत्रिमंडल का भी ऐलान हो जाएगा। इनमें राजस्थान से भागीरथ चौधरी का नाम भी है। अजमेर में चौधरी बनाम चौधरी की लड़ाई में भाजपा के भागीरथ चौधरी ने तीन लाख से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की।
भागीरथ चौधरी का सियासी सफर
भागीरथ चौधरी 2003 में पहली बार विधायक बने थे। उसके बाद 2013 में वो फिर से विधायक चुने गए। उन्होंने 2015-16 और 2016 से 2017 तक पर्यावरण समिति के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाली। इसके बाद पार्टी ने भागीरथ चौधरी को साल 2019 में लोकसभा चुनाव में मौका दिया। 2019 में कांग्रेस के रिजू झुनझुनवाला के खिलाफ वो मैदान में उतरे थे, जिसमें भागीरथ चौधरी लगभग साढ़े चार लाख से भी ज्यादा वोटों से जीते थे। हालांकि भाजपा ने 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में भागीरथ चौधरी को मैदान में उतारा था, लेकिन वो हार गए थे। इसके बाद लोकसभा चुनावों में भाजपा ने फिर से उन्हें अजमेर से टिकट दिया।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें