अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलब्ध में महिला ने निभाई भागीदारी - JALORE NEWS
![]() |
Women-participated-in-the-achievement-of-International-Yoga-Day |
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलब्ध में महिला ने निभाई भागीदारी - JALORE NEWS
जालौर ( 21 जुन 2024 ) JALORE NEWS हमारे भारत देश के यशस्वी प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा से घोषित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर साल 21 जून को मनाया जाता है| इस उपलक्ष में आज भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रक्षा भंडारी के निर्देश अनुस्वार जिला अध्यक्ष श्रीमती मंजू सोलंकी के नेतृत्व में जालोर की महिलाओ के साथ योग दिवस मनाया गया|
उक्त जानकारी देते हुए श्रीमती मंजू सोलंकी ने बताया कि योग के मामले में भारत विश्व गुरु है योग शारीरिक और मानसिक सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है यह शरीर को रोग मुक्त रखता है और मन को शांत करने में मदद करता है | रोजाना योग करते हैं तो रोगों से छुटकारा मिल सकता है ये एक स्वस्थ और संतुलित जीवन शैली को प्रोत्साहित करता है| योग से शांति मिलती है इसी को ध्यान में रखते हुए जालोर महिला मोर्चा ने भी आज योग दिवस मनाया|
आज काफी संख्या में सुबह 6:30 बजे योग हेतु महिलाएं इकट्ठी हुई और एक घंटा तक योग किया और जालोर महिला मोर्चा ने यहीं बताया की रोजना समय निकल कर सभी योगाभ्यास करें ताकि आदत बन्ने और स्वस्थ जीवन शैली अपना सके | इस मौके पर श्याम भूतड़ा, सीमा जोशी,इंदु चौधरी,सपना , अंशु सोलंकी, बीना शर्मा, पूजा शर्मा,डिंपल,संगीता, ज्योति ,मधुबाला आदि कई महिला उपस्थित थी ।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें