अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर किया योगाभ्यास - JALORE NEWS
![]() |
Yoga-practice-done-on-International-Yoga-Day |
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर किया योगाभ्यास - JALORE NEWS
जालोर ( 21 जून 2024 ) भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय पर भाजपा नगर मंडल जालौर युवा मोर्चा ओबीसी मोर्चा के संयुक्त तत्वाधान में देवासी छात्रावास में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के नाते मुख्य सचिव तक विधानसभा राजस्थान व विधायक जालौर जोगेश्वर गर्ग उपस्थित थे।वहीं अध्यक्षता नगर अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश सोलंकी ने की।विशिष्ट अतिथि के नाते भाजयुमो जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिसोदिया ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष ओबाराम देवासी जिला कोषाध्यक्ष महेंद्र मुणोत जिला कार्यालय मंत्री डिम्पलसिंह युवा नेता नरसाराम देवासी उपस्थित थे।
योगाभ्यास मिश्रीमल देवासी व हेमंत माथुर ने करवाया।
इस दौरान ओबीसी मोर्चा नगर अध्यक्ष जोगेश सैन,नगर महामंत्री रतन सुथार,नगर उपाध्यक्ष राजेन्द्र टाक,पार्षद हीराराम देवासी,ओबीसी मोर्चा जिलाउपाध्यक्ष दिलीप सोलंकी,बलाराम देबासी,नेनाराम सहित कहि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
मुख्य सचेतक कैबिनेट मंत्री व विधायक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि हम सबको नियमित योग करना चाहिए जिससे तन मन स्वस्थ रहता है।उन्होंने कहा कि योग को धर्म से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का निर्णय इसलिए भी बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह सूर्य की पूर्व से पश्चिम की ओर यात्रा का सबसे लंबा दिन होता है, जिससे पृथ्वी पर जीवन के लिए अधिकतम ऊर्जा मिलती है।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 का विषय है " स्वयं और समाज के लिए योग। " 27 दिसंबर 2014 को भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने योग दिवस के लिए पहल की और पहला वैश्विक उत्सव 21 जून 2015 को मनाया गया।
नगर अध्यक्ष एड़वोकेट सुरेश सोलंकी ने कहा कि हमे स्वस्थ रहने के लिए नियमित योग करना चाहिए।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष गजेन्द्रसिंह व ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष ओबा राम देवासी ने भी सम्बोधित किया।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें