लूटेरी दुल्हन द्वारा शादी का ढोंग रचकर धोखाधड़ी कर 24 लाख रूपये व 05 लाख के गहने हड़पने में फरार दुल्हन सहित 02 मुलजिमा को किया गिरफ्तार
![]() |
02-accused-including-the-absconding-bride-were-arrested-for-stealing-jewelry-worth-05-lakhs |
लूटेरी दुल्हन द्वारा शादी का ढोंग रचकर धोखाधड़ी कर 24 लाख रूपये व 05 लाख के गहने हड़पने में फरार दुल्हन सहित 02 मुलजिमा को किया गिरफ्तार
भीनमाल ( 4 जुलाई 2024 ) BHINMAL NEWS जालौर जिले में निर्देशानुसार लूटेरी दुल्हन वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे धरपकड अभियान के तहत् काईवाही करते हुए पुलिस थाना भीनमाल द्वारा लूटेरी दुल्हन के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है। और साथ ही साथ में लूटेरी दुल्हन द्वारा शादी का ढोंग रचकर धोखाधड़ी कर 24 लाख रूपये व 05 लाख के गहने हड़पने में फरार दुल्हन सहित 02 मुलजिमा को गिरफ्तार किया गया है
भीनमाल पुलिस थानाधिकारी बाबुलाल जांगीड़ ने बताया कि दिनांक 04.06.2024 को प्रार्थी श्री दिनेश कुमार पुत्र नवाराम जाति माली निवासी अशोक नगर जसंवतपुरा रोड भीनमाल ने पुलिस थाना भीनमाल पर एक रिपोर्ट पेश कर बताया कि मेरी शादी चंदा कुमारी पुत्री रमेश कुमार जाति माली निवासी पोसालिया पुलिस थाना पालडी एम जिला सिरोही के साथ हिन्दु रिति-रिवाजोनुसार हुई थी। उस समय हमारे शादी के नाम पर 24 लाख रूपये व 05 लाख रूपये के गहने दिये थे, दुल्हन चंदा भीनमाल में दो तीन दिन तक रही फिर यहां से भाग जाना फिर वापस ससुराल ले जाने पर वापस नही आना जो प्रार्थी के साथ अमानत में खयानत कर धोखाधडी कर रूपये व जेवरात हडप कर ले लेना वगैरा रिपोर्ट पर मुकदमा संख्या 240/2024 धारा 420, 406 भादस में दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
श्री ज्ञानचन्द्र यादव जिला पुलिस अधीक्षक जालौर द्वारा प्रकरण की घटना को गंभीरता से लेकर उक्त घटना में शरीक मुलजिमानों को गिरफ्तार करने के निर्देश पर श्री रामेश्वरलाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जालौर एवं श्री अन्नराजसिंह वृताधिकारी, वृत भीनमाल के सुपरविजन में श्री बाबुलाल जांगीड़ थानाधिकारी, भीनमाल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम श्री घेवरराम उपनिरीक्षक मय जाब्ता द्वारा प्रकरण में शरीक मुलजिमा की दस्तयाबी हेतु मुलजिमानों के संबन्ध में आवश्यक सूचना प्राप्त कर मुलजिमा चंदा कुमारी व पुष्पादेवी को दस्तयाब कर पुछताछ की गई तो उपरोक्त दोनों मुलजिमा द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करने पर मुलजिमा 1. दुल्हन श्रीमती चंदा कुमारी पत्नी श्री दिनेश कुमार पुत्री रमेश कुमार, 2. श्रीमती पुष्पा पत्नी रमेश कुमार जातियान माली निवासीयान रतन सागर पोसालिया पुलिस थाना पालडी एम जिला सिरोही को गिरफ्तार किया गया।
मुलजिमा से प्रकरण में अग्रीम अनुसंधान व गहनता से गहनों व रूपये के बारे में पुछताछ जारी है।
पुलिस टीम-
1. श्री घेवराराम उप निरीक्षक,
2. श्री रामलाल कानि 243,
3. श्रीमती सोहनी मकानि 1053,
4. श्री श्रवण कुमार कानि 589,
5. श्री अनिल कुमार कानि 407 पुलिस थाना भीनमाल।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें