Jalore News
1 जुलाई से नवीन आपराधिक कानून-2023 हुए लागू मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने नवीन आपराधिक कानूनों के संबंध में किया संबोधित - JALORE NEWS
![]() |
New-Criminal-Law-2023-came-into-force-from-July-1 |
1 जुलाई से नवीन आपराधिक कानून-2023 हुए लागू मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने नवीन आपराधिक कानूनों के संबंध में किया संबोधित - JALORE NEWS
जालोर ( 1 जुलाई 2024 ) JALORE NEWS मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा द्वारा 1 जुलाई से लागू हुए 3 नवीन आपराधिक कानूनों पर संबोधन का सीधा प्रसारण जिला स्तर पर किया गया जिसमें जिले के प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों सहित पुलिस मित्र एवं प्रबुद्धजन जुड़े रहे।
जिला पुलिस अधीक्षक ज्ञानचन्द्र यादव ने 1 जुलाई, 2024 से लागू हुए 3 नवीन आपराधिक कानूनों- भारतीय न्याय संहिता-2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 व भारतीय साक्ष्य अधिनियम-2023 के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर शिवचरण मीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वरलाल मेघवाल सहित जिलेभर के थानाधिकारी व पुलिस मित्र एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
Via
Jalore News
एक टिप्पणी भेजें