धार्मिक,सामाजिक कार्यो में नशे को परोसना कोई प्रथा नही कलंक है : नटवरसिंह - SIROHI NEWS
![]() |
Serving-intoxicants-in-religious-and-social-functions-is-not-a-tradition-but-a-stigma-Natwar-Singh |
धार्मिक,सामाजिक कार्यो में नशे को परोसना कोई प्रथा नही कलंक है : नटवरसिंह - SIROHI NEWS
सिरोही ( 14 जुलाई 2024 ) SIROHI NEWS सिरोही जालोर के बोर्डर पर बसा गाव ग्राम पंचायत रायपुरिया के खेल मैदान पर नशा मुक्ति एवं पुनर्वास की टीम से सामाजिक कार्यकर्ता नटवर सिंह ने मातृ शक्तियो को समझाया की जिनके परिवार में आसपास में कोई नशे के आदि है उसे नशा मुक्ति एव पुनर्वास केंद्र कालन्द्री की संस्था में लेकर आये एक माह लगभग उसकी सम्पूर्ण काउंसिल, उपचार, दवाई,भोजन,योगा,अस्थाई आवासीय नि: शुल्क है।
जो लाभार्थी यहां बेबस, शारीरिक रूप में कमजोर,पीड़ित आते है वह उपचार के बाद नया जीवन मिलते ही वह उगते हुए सूरज की तरह दुसरो को सही मार्ग में लाने की मुहिम में जुट जाते है। नशे से केवल धन की बर्बादी ही नही समाज़ में भी उनका मनोबल घटता है।
ओर शादी व सामाजिक कार्य मे अम्ल ,डोडा,शराब को परोसने को परोसने पर बंद करने की अपील की गई। घर की मुखिया मातृ शक्ति अब कमजोर नही है पुरुषो के बराबर सरकार भी मान रही है वह अगर ठान के तो उनके परिवार में कोई भी किसी भी प्रकार का नशे से नही जुड़ पाएंगे। वही रायपुरिया ग्राम पंचायत में चयनित महिलाओं को इस अभियान से जोड़ा गया है। उन्होंने वोलिन्यटियर की चेन बनाई है जो गाव के प्रत्येक घर घर दस्तक देखर नशे की हानीया कुप्रभाव दुष्प्रभाव समझाएंगे।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें