राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम भ्रष्ट अफसरों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। प्रदेश के सभी जिलों में एसीबी की अलग अलग विंग है जो स्थानीय स
 |
8-new-additional-SPs-posted-6-officers-transferred |
मजबूत हुई ACB, 8 नए एडिशनल एसपी की पोस्टिंग, 6 अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर
जयपुर ( 28 अगस्त 2024 ) राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम भ्रष्ट अफसरों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। प्रदेश के सभी जिलों में एसीबी की अलग अलग विंग है जो स्थानीय स्तर पर और मुख्यालय के निर्देश पर कार्रवाई करती है। ट्रेप के अलावा अन्य भी कई विंग है निरंतर सक्रिय रहती है। भ्रष्टाचार को रोकने और विकास कार्यों की पारदर्शिता के लिए एसीबी का विस्तार होना लाजमी है। एसीबी की टीम अब और मजबूत हो गई है। ब्यूरो में 8 नए एडिशनल एसपी को नियुक्ति मिली है। गृह विभाग ने 8 अफसरों को एसीबी में नियुक्ति देने के साथ ही 6 अफसरों के ट्रांसफर करके उन्हें अलग जिम्मेदारी दी है।
राजस्थान एसीबी में इन आठ अधिकारियों को मिली पोस्टिंग
क्रम सं. | अफसर | एसीबी में पोस्टिंग |
1 | नरेंद्र कुमार | वृत्ताधिकारी बाड़ी से एसीबी चौकी बाड़मेर |
2 | धर्मेंद्र डूकिया | एएसपी जैसलमेर से एसीबी चौकी पाली |
3 | रामेश्वर लाल | एएसपी जालौर से एसीबी चौकी सिरोही |
4 | मांगी लाल राठौड़ | एएसपी लीगल सैल जोधपुर से एसीबी चौकी जालौर |
5 | आशीष कुमार | एएसपी अभय कमांड सेंटर बीकानेर से एसीबी स्पेशल यूनिट बीकानेर |
6 | अनंत कुमार | एएसपी एसआईयूसीडब्ल्यू राजसमंद से एसीबी चौकी उदयपुर |
7 | पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ | एएसपी झुंझुनूं से एसीबी जयपुर |
8 | ओम प्रकाश किलानिया | डिप्टी कमांडेंट 14 वीं बटालियन आरएसी भरतपुर से एसीबी जयपुर |
इन 6 अफसरों के हुए ट्रांसफर
क्रम सं. | अफसर | कहां से | अब यहां |
1 | ओमप्रकाश चौधरी | एसीबी चौकी सिरोही | एसीबी स्पेशल यूनिट जोधपुर |
2 | महावीर सिंह राणावत | एसीबी चौकी जालौर | एसीबी मुख्यालय जयपुर |
3 | विक्रम सिंह | एसीबी चौकी उदयपुर | एसीबी चौकी चित्तौड़गढ़ |
4 | कैलाश सांदू | एसीबी चौकी चित्तौड़गढ़ | एसीबी चौकी डूंगरपुर |
5 | नरपत चंद | एसीबी चौकी पाली | एसीबी चौकी जैसलमेर |
6 | वंदना भाटी | एसीबी जयपुर | एसीबी स्पेशल यूनिट अजमेर |
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं
एक टिप्पणी भेजें