भाजपा नगर मंडल जालोर कार्यकर्ताओ ने सुनी मन की बात - JALORE NEWS
![]() |
BJP-city-board-Jalore-workers-listened-to-Mann-ki-Baat |
भाजपा नगर मंडल जालोर कार्यकर्ताओ ने सुनी मन की बात - JALORE NEWS
जालौर ( 25 अगस्त 2024 ) JALORE NEWS भाजपा प्रदेश नेतृत्व व जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली के निर्देशानुसार भाजपा नगर मंडल जालोर द्वारा भाजपा जिला कार्यालय में मन की बात के 113 वे एपिसोड का लाइव प्रसारण किया गया।
नगर मंत्री व पार्षद हीराराम देवासी ने बताया कि भाजपा जिला कार्यालय में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी द्वारा प्रसारित मन की बात का लाइव प्रसारण किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के नाते जिला महामंत्री प्रकाश छाजेड़ उपस्थित थे वही अध्यक्षता नगर अध्यक्ष एड़वोकेट सुरेश सोलंकी ने की। विशिष्ट अतिथि की नाते भाजयुमो जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिसोदिया,ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष ओबाराम देवासी,जिला मंत्री भूरसिंह,जिला प्रवक्ता मुकेश राजपुरोहित उपस्थित थे।
साथ ही शहर के सभी बूथों में भी मन की बात का प्रसारण किया गया।जिसके दौरान नगर महामंत्री व बूथ अध्यक्ष दिनेश महावर,जिला कार्यालय मंत्री डिम्पलसिंह,ओबीसी मोर्चा जिलाउपाध्यक्ष दिलीप सोलंकी,राजू परिहार,पार्षद व बूथ अध्यक्ष दिनेश बारोट,भगीरथ गर्ग,श्रवण कुमार ओड,धीरज सुंदेशा,हेमन्त,भावाराम,जय सोलंकी, बबिता सोलंकी, धीरज कुमार,योगेश कुमार,संदीप गहलोत,कैलाश दर्जी सहित कहि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
मन की बात की 113वीं कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंद्रयान-3 की लैंडिंग को एक साल पूरा होने पर देशवासियों को बधाई दी। मोदी ने मन की बात कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कहा कि 23 अगस्त को देश ने चंद्रयान-3 की सफलता का जश्न मनाते हुए पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया। पिछले साल इसी दिन चंद्रयान-3 ने चंद्रमा के दक्षिणी भाग में शिव-शक्ति बिंदु पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की थी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज एक बार फिर बात होगी, देश की उपलब्धियों की, देश के लोगों के सामूहिक प्रयासों की। 21वीं सदी के भारत में कितना ही कुछ ऐसा हो रहा है, जो विकसित भारत की नींव मजबूत कर रहा है।हर घर तिरंगा अभियान सहित अन्य कहि बिन्दुओं पर भी चर्चा की।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें