खरल ग्राम में हुआ किसान चौपाल का आयोजन - JALORE NEWS
![]() |
Kisan-Chaupal-was-organized-in-Kharal-village |
खरल ग्राम में हुआ किसान चौपाल का आयोजन - JALORE NEWS
जालोर ( 28 अगस्त 2024 ) JALORE NEWS कृषि विज्ञान केंद्र केशवना द्वारा बुधवार को खरल ग्राम में किसान चौपाल का आयोजन किया गया।
किसान चौपाल के दौरान कृषि विज्ञान केन्द्र के उद्यान विशेषज्ञ डॉ. पवन कुमार पारीक ने किसानों को अनार की फसल में होने वाली बीमारियों, उनसे बचाव व उपायों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने किसानां को अनार उत्पादन में बैक्टीरियल ब्लाइट की समस्या, उसके नुकसान व बचाव के उपायों से अवगत करवाया।
शस्य विज्ञान विशेषज्ञ बिरम सिंह ने किसानो को जैविक खेती के बारे में बताते हुए वर्मी कम्पोस्ट खाद बनाने के प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दी तथा किसानों को अरण्डी की खेती के बारे में विस्तार से अगवत करवया। चौपाल के अन्त में कृषकों की खेती से सम्बंधित समस्याओं को सुनकर उचित समाधान बताए गए।
इस अवसर पर राजविका के एल.आर.पी. चेतन गर्ग, ए.आर.पी प्रदीप गर्ग व थानाराम सहित कुल 31 पुरूष व महिला कृषकों ने उपस्थित रहे।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें