भाजपा ग्रामीण मण्डल बागरा कि सदस्यता अभियान की बैठक आयोजित - JALORE NEWS
![]() |
Membership-campaign-meeting-of-BJP-Rural-Mandal-Bagra-organized |
भाजपा ग्रामीण मण्डल बागरा कि सदस्यता अभियान की बैठक आयोजित - JALORE NEWS
पत्रकार बगसिंह राजपुरोहित बागरा
बागरा ( 29 अगस्त 2024 ) बागरा में बुधवार को बस स्टैंड पर स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा ग्रामीण मण्डल बागरा की सदस्यता अभियान कि बैठक आयोजित हुई । बैठक में भाजपा सदस्यता अभियान बागरा मंडल संयोजक जोगसिंह राजपुरोहित आडवाडा के नेतृत्व में आयोजित हुई । सदस्यता अभियान बैठक में भाजपा पदाधिकारियों द्वारा भारत माता कि तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यशाला का शुभारंभ किया ।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष जवानमल सुथार ने बताया कि एक सितंबर से शुरू होने वाले भाजपा सदस्यता अभियान में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सदस्यता ग्रहण करेंगे । उन्होंने कहां कि हमें प्रत्येक बुथ पर कार्यकर्ता व पदाधिकारियों को सक्रिय होकर सभी वर्गों के लोगों को भाजपा का सदस्य बनाना है।
सदस्यता अभियान के मंडल संयोजक जोगसिंह राजपुरोहित आडवाडा ने बताया कि भाजपा विश्व कि सबसे बडी पार्टी है छह साल बाद पुनः सदस्यता अभियान का कार्यक्रम आया है जिसमें सभी मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को मिलकर इस अभियान को सफल बनाना है । मिडिया प्रभारी एवं शक्ति केन्द्र संयोजक बगसिंह राजपुरोहित बागरा ने कहां कि मंडल के सभी शक्ति केन्द्रों पर कार्यशाला आयोजित कर सदस्यता अभियान को बुथ स्तर पर सफल बनाना है । यह भाजपा का राष्ट्रीय अभियान है । सभी पार्टी कार्यकर्ताओं का इसमें अहम योगदान होना चाहिए।
कार्यशाला में पूर्व मंडल अध्यक्ष हनवंतसिंह देवड़ा, सदस्यता अभियान के मंडल सहसंयोजक लक्षमण देवासी डुडसी, नटवरसिंह राजपुरोहित सियाणा,आदि ने भी संबोधित किया । बैठक का संचालन मंडल महामंत्री जोगसिंह राजपुरोहित दीगांव एवं भीकाराम हीरागर आकोली ने किया । कार्यशाला बैठक में आये सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का शक्ति केन्द्र संयोजक अर्जुनसिंह राजपुरोहित सियाणा, सहसंयोजक पीरसिंह काबावत, भुराराम देवासी ने धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर भाजपा ग्रामीण मण्डल बागरा के अध्यक्ष जवानमल सुथार, पूर्व मंडल अध्यक्ष हनवंतसिंह देवड़ा उपाध्यक्ष नारायणसिंह राजपुरोहित बिबलसर,मंगलसिह राजपुत आकोली , महामंत्री जोगसिंह राजपुरोहित दीगांव, भीकाराम हीरागर आकोली, भाजपा सदस्यता अभियान मंडल संयोजक जोगसिंह राजपुरोहित आडवाडा, सहसंयोजक लक्षमण देवासी डुडसी, नटवरसिंह राजपुरोहित सियाणा, मिडिया प्रभारी एवं शक्ति केन्द्र संयोजक बगसिंह राजपुरोहित बागरा, अर्जुनसिंह राजपुरोहित सियाणा, सहसंयोजक पीरसिंह काबावत, भुराराम देवासी देलदरी,एस टी मोर्चा मंडल अध्यक्ष रमेश कुमार राणा, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष दिनेशखांन,एस टी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष हिमताराम भील, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष उमरावखां धाणसा, किसान मोर्चा मंडल मंत्री जोरसिंह राजपुरोहित बागरा, पूर्व किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष गिरधारीलाल राजपुरोहित बिबलसर,बुथ अध्यक्ष व आकोली सरपंच सोपाराम देवासी, रामसिंह सुमेरगढ खेडा,भंवरसिह राजपुत पार्टी कार्यकर्ता परकाराम मेघवाल,राजेश राजपुरोहित सियाणा, महेंद्र सिंह डुडसी, वचनाराम देवासी आदि कई पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें